• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

चंडीगढ़

महेंद्र चौहान को मिली हिमाचल भवन चंडीगढ़ इकाई की कमान, पर्यटन निगम कर्मचारी संघ… 

April 30, 2022 by MBM News Network

   चंडीगढ़, 30 अप्रैल: हिमाचल भवन चंडीगढ़ इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव आयोजित हुए। इसमें हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसमें इकाई के प्रधान पद पर महेंद्र सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव के पद पर शिक्षा हेतु का मनोनयन हुआ है। 

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी संघ

इसके अलावा अजय ठाकुर कोषाध्यक्ष होंगे। घनश्याम ठाकुर को मुख्य सलाहकार, मनोज गौतम को सह सचिव तथा पंकज गौतम को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र लाल को (प्रोपेगेंडा) सचिव तथा प्रदीप ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान एवं विशाल वर्मा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

वही, सुनील कौशल, राकेश पारस एवं राकेश कुमार को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में दीपक ,बालकृष्ण, सुनील रमेश, सुरजीत दुनी चन्द,रघुनाथ, मेहरचंद ,मदनलाल,लक्ष्मी देवी, स्वस्तिक गोमस एवं भीमसेन को शामिल किया गया है। 

ये चुनाव हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ढाबे राम चौहान, महासचिव राजकुमार शर्मा एवं राजीव सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। 

Filed Under: चंडीगढ़, नेशनल, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, National News In Hindi

हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में डयूटी के दौरान मृत्यु पर पुलिस जवानों के परिजनों को 1 करोड़

April 22, 2022 by MBM News Network

चंडीगढ़/शिमला, 22 अप्रैल : हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में एक नेता ने पुलिस कर्मियों को लेकर अनाप-शनाप टिप्पणी (nonsensical comments) की थी। इसका जवाब चुनाव प्रचार में डटे भगवंत मान ने पुलिस कर्मियों की कर्त्तव्यपरायणता (dutifulness) को लेकर दिया था। ये वीडियो भी खासा चर्चा में आया था।

  अब पंजाब सरकार चर्चा में है, क्योंकि डयूटी के दौरान मृत्यु होने पर पुलिस जवानों के परिजनों को एक करोड़ एक्सग्रेशिया (exgratia) राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस खबर से जुड़ी कतरनें हिमाचल के पुलिस कर्मी भी सोशल मीडिया (Socail Media) में शेयर कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ये घोषणा करते हुए ये भी ऐलान किया है कि पुलिस कर्मियों के कामकाज में कोई दखलअंदाजी नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि हिमाचल सरकार ने बुधवार को ही पुलिस कर्मियों के पे बैंड से जुड़ी अधिसूचना (Notification) को जारी किया है। एक तर्क ये भी दिया जाता है कि डयूटी के दौरान अधिकतर पुलिस कर्मी कॉन्ट्रैक्ट अवधि (contract period) में भी होते हैं, लिहाजा डयूटी पर ऐसे कर्मचारियों के परिवारों को वित्तीय लाभ (Financial Benefits) नहीं मिलता।

कोविड संकट के दौरान हिमाचल में पुलिस व होमगार्ड जवानों ने प्राणों का बलिदान भी दिया था।

ऊना के गगरेट में एक सड़क हादसे में तीन युवा पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। इस दौरान भी शोकाकुल परिवारों को वित्तीय  लाभ देने को लेकर कई पेचिदगियां (intricacies) सामने आई थी। महकमे ने इस बारे कई सुझाव दिए थे।

Filed Under: चंडीगढ़, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chandigarh News, Himachal News In Hindi, Punjab Police

पंजाब में दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आए 4 स्कूली छात्र, एक की मौत…3 जख्मी 

April 19, 2022 by MBM News Network

चंडीगढ़, 19 अप्रैल : पंजाब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसा सोमवार दोपहर संगरूर के महलां चौक का है। यहां रोडवेज की बस ने 4 स्कूली बच्चों को कुचल दिया।

Demo Pic

इस दर्दनाक हादसे में एक छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद विद्यार्थी अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जब बच्चे सड़क पर रोड क्रॉस करने के लिए खड़े थे तो कैथल से संगरूर लौट रही पीआरटीसी (punjab Road Transport Corporation) की अनियंत्रित हो गई और बस ने 4 स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र अस्पताल में उपचाराधीन है। 

वहीं मौके पर आई पुलिस टीम ने बताया कि हादसे के बाद चालक फरार है। उन्होंने बताया कि बस की हालत पहले से ही दयनीय थी, जिस वजह से उसका नंबर प्लेट पढ़ना भी आसान नहीं है।

बताया जा रहा है कि चपेट में आई छात्रा आठवीं कक्षा की स्टूडेंट थी। उधर, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Filed Under: चंडीगढ़, दुर्घटनाएं, नेशनल Tagged With: accident in himachal, Chandigarh News

हरियाणा में चंबा की महिला का “हनीट्रैप”, सिरमौर में साजिश रचने की आशंका

April 4, 2022 by MBM News Network

चंडीगढ़/ कालाअंब, 4 अप्रैल : हिमाचल के चंबा की महिला पर हरियाणा में हनीट्रैप से ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। घटना देवभूमि के सीमांत क्षेत्र कालाअंब से जुड़ी है। हरियाणा के एक भाजपा नेता ने हनीट्रैप (Honey Trap) के जरिये फंसाने शिकायत दर्ज करवाई है। मामला यमुनानगर (Yamunanagar) जिला से जुड़ा है। बता दे कि हिमाचल के कालाअंब से हरियाणा के यमुनानगर जिला की सीमा लगती है।    

 कालाअंब से करीब 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर में भाजपा के मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज ने ब्लैकमेल करने का आरोप महिला पर  लगाया है। आरोप हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद के गांव जसोरगढ़ निवासी महिला सहित पांच लोगों पर लगा है। परेशान होकर भाजपा नेता ने पुलिस को शिकायत दी है, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि साजिश सिरमौर से रची गई।    

हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण के हवाले से सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपक भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के कालाअंब स्थित सलानी रिसोर्ट के मैनेजर राजेश ठाकुर के पास उसका आना जाना था। कुछ समय पश्चात राजेश ठाकुर ने उसे उमा ठाकुर नाम की महिला से मिलवाया।    

पीड़ित ने बताया कि रिसोर्ट के मैनेजर राजेश ठाकुर उसे बताया कि वो शादीशुदा महिला है,पति से अनबन की वजह से पांवटा साहिब में उसके पास रह रही है। इसके बाद वो भी उमा से बातचीत करने लगा, उसके दोस्ताना संबंध बन गए। अक्सर  ही फोन पर उमा से बातचीत होती थी,ये सिलसिला दो साल तक चलता रहा। 

     आरोप है कि अब राजेश ठाकुर, उसके साथी यश ठाकुर, धर्मेंद्र नेगी व संतोष महाजन और उमा ठाकुर ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहे हैं। तीन चार महीने से फोन के माध्यम से पैसों की मांग की जा रही है। आरोप है कि उमा ठाकुर द्वारा इंटरनेट मीडिया पर रिया शर्मा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो पोस्ट कर दिए गए। अब आरोपित दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। पैसे न देने पर उनकी पत्नी को भी धमका रहे हैं। हालांकि पुष्टि नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी राजेश ठाकुर भी चंबा का ही रहने वाला है।   

  उधर रिसोर्ट के प्रबंधन से एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क ने संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि करीब चार साल पहले मैनेजर को निकाल दिया था। 

Filed Under: चंडीगढ़, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news

PU में शहीदों की याद में हिमाचली छात्रों ने रक्तदान कर एकत्रित किया 61 यूनिट ब्लड…

March 22, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 22 मार्च : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन की तरफ शहीदों की याद में 19वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हिमाचल के हजारों स्टूडेंट्स ने अपनी एक यूनियन बनाई है, जो बीते 18 वर्षों से शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। इस बार 19वां कैंप आयोजित किया गया था।    

  यूनियन हर वर्ष ’’कारगिल शहीद विक्रम बत्रा (परमवीर चक्र) मैमोरियल ब्लड डोनेशन कैंप’’ के नाम से इस रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। इसके माध्यम से विक्रम बत्रा सहित अन्य शहीदों की याद में रक्तदान करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इस बार आयोजित 19वें रक्तदान शिविर में हिमाचल प्रदेश हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

शिविर में छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान करके 61 यूनिट ब्लड को एकत्रित किया। इस पुनीत कार्य के लिए राजा सिंह मल्होत्रा ने हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन को बधाई दी और इस कार्य को भविष्य में लगातार जारी रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रक्त की कमी को सिर्फ रक्त की पूरा कर सकता है और इसका कोई अन्य विकल्प नहीं है। जरूरत पड़ने पर लोगों द्वारा स्वेच्छा से दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान को बचाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने भविष्य में भी इस यूनियन के साथ जुड़े रहने की इच्छा जाहिर की और अपनी तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर बॉयज़ हॉस्टल के वार्डन डा. अरुण सिंह ठाकुर, निम्बस एकेडमी के एमडी राजीव कुमार और एचपीएसयू के अध्यक्ष अरुण कुमार नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Filed Under: चंडीगढ़, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

ये है वो 12वीं पास ‘बंदा’, पंजाब के सीएम को हरा कर बना लिया रिकाॅर्ड…

March 12, 2022 by MBM News Network

चंडीगढ़, 12 मार्च: पंजाब के चुनावी नतीजों के बाद एक शख्स समूचे देश में खासी चर्चा में है। हो भी क्यों न, पहली बार चुनाव लड़ा और पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को ही शिकस्त दे डाली। शायद ही मुख्यमंत्री के ओहदे पर बैठे चन्नी को इस बात का रत्ती भर इल्म होगा कि वो पहली बार चुनावी मैदान में उतरे एक युवक से शिकस्त खा जाएंगे।

बरनाला की भदौड़ सीट से लाभ सिंह उगोके ने चुनाव जीता है। 12वीं पास लाभ सिंह मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते-चलाते एक दिन मिस्ड काॅल के जरिए आम आदमी पार्टी के सदस्य बन गए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ही पंजाब के नतीजे आने के बाद इस बात का खुलासा किया था कि पंजाब के सीएम को हराने वाला एक आम आदमी है, जो मोबाइल की दुकान चलाता है।

2013 में लाभ सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 2022 में लाभ सिंह को पार्टी ने मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ मैदान में उतार दिया। लाभ सिंह ने भी इस बड़ी चुनौती को स्वीकार कर लिया। चुनावी परिणाम आया तो इतिहास बन चुका था, क्योंकि वास्तव में ही एक आम आदमी पार्टी ने सीएम को हराया था।

चुनाव लड़ने से पहले लाभ सिंह ने चल व अचल संपत्ति का खुलासा हलफनामे में चुनाव आयोग के समक्ष किया था। इसमें लाभ सिंह ने खुलासा किया था कि उनके पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के अलावा दो कमरे व 75 हजार की नकदी है।
उल्लेखनीय है कि लाभ सिंह ने पंजाब के सीएम को 37 हजार 500 मतों के अंतर से हराया।

लाभ सिंह की तुलना में अगर चन्नी की संपत्ति देखी जाए तो चन्नी ने 7 करोड़ 97 लाख की चल व अचल संपत्ति की बात कही थी। पत्नी कमलजीत कौर भी 4 करोड़ 18 लाख की चल व अचल संपत्ति की मालकिन है। यानि सीएम व उनकी पत्नी की चल व अचल संपत्ति लगभग 12 करोड़ की है।

दिलचस्प ये भी है कि जहां चन्नी के पास फाॅर्चूनर गाड़ियां हैं, वहीं लाभ सिंह के पास दो पुरानी बाइकें हैं।

Filed Under: चंडीगढ़, मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chandigarh News, Himachal News In Hindi

शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, राजीव शुक्ला ने दिया एकजुटता का मंत्र

February 16, 2022 by MBM News Network

शिमला, 16 फरवरी : कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला के चुनाव फतह करने की रणनीति बनाने में जुट गई है। बुधवार को चड़ीगढ़ में आयोजित कांग्रेस पार्टी की एक बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर मंथन हुआ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से निगम चुनाव में एकजुटता के साथ उतरने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब टूटना नहीं चाहिए। शुक्ला ने कहा की शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके बाद इन चुनावों की तैयारियों में भी सभी नेताओं को जुटना है और पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।

शुक्ला ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी के उन ऊर्जावान, कर्मठ पार्टी नेताओं को उतारा जाना चाहिए जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हो। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी नेता व पदाधिकारी को इन चुनावों में कोई जिम्मेदारी मिलती है, उसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन उसकी पूरी योग्यता और बगैर किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई भतीजावाद न हो, तो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठोैर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी प्रगति पर है। लोगों में पार्टी का सदस्य बनने में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी ब्लॉक व जिले में सदस्यता फॉर्म मांगे जा रहें है उन्हें उनकी मांग के अनुसार दिए जा रहें है। उन्होंने दावा किया की प्रदेश में सदस्यता अभियान तय सीमा 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शिमला नगर निगम चुनाव हल्के से नही लेने होंगे। कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है पर अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में यही उत्साह बरकरार रखने के लिए संगठित और एकजुट होकर चलना होगा।

Filed Under: चंडीगढ़, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

पंजाब के डेराबस्सी में नहीं उतरने दिया गया हिमाचल के CM का हेलीकॉप्टर 

February 10, 2022 by MBM News Network

शिमला, 10 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को पंजाब में चार जगह जनसभाओं को संबोधित करना था। लेकिन पंजाब के मोहाली के डेराबस्सी में प्रशासन ने सीएम के हेलीकॉप्टर को उतरने की मंजूरी नहीं दी। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने संजीव खन्ना को प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर जयराम ठाकुर जीरकपुर में जनसभा को संबोधित करना था।

  इसके लिए भाजपा ने मोहाली उपायुक्त कार्यालय से हेलीकॉप्टर लैंड करने की मंजूरी मांगी थी। लेकिन, मंजूरी नहीं दी गई । अंतिम समय में मंजूरी देने से इंकार कर दिया गया। जिसके चलते जयराम ठाकुर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग से डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स में मोहाली की डीसी ईशा कालिया ने बताया कि मंजूरी के लिए आवेदन आया था। लेकिन सीएम जिस जगह पर हेलीकॉप्टर उतारना चाहते थे, वहां बजरी के ढेर और पानी जमा था। ऐसे में  हेलीकॉप्टर नहीं उतारा जा सकता था। आयोजकों को वैकल्पिक स्थान बताने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने दूसरा स्थान बताने की बजाए चंडीगढ़ हवाई अड्डे को तरजीह दी।

डीसी ने बताया  कि प्रशासन की तरफ से हेलीकॉप्टर को उतारने की मंजूरी से इंकार नहीं किया गया। बल्कि कोई दूसरी जगह तलाशने का विकल्प दिया गया था।

Filed Under: चंडीगढ़, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, National News In Hindi, Shimla News

चंडीगढ़ में उलटफेर, अल्पमत वाली भाजपा ने पाई निगम की हाॅट सीट, सरबजीत बनी मेयर

January 8, 2022 by MBM News Network

चंडीगढ, 08 जनवरी : केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की राजनीति में मेयर पद को लेकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। 12 सीटें हासिल करने वाली भाजपा की सरबजीत कौर को मेयर घोषित किया गया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। ये भी खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी की पार्षद भी मेयर की बगल वाली कुर्सी पर बैठ गई हैं।

चंडीगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा की झोली में 12 सीटें आई थी। आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीती थी। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद देवेंद्र सिंह अपनी नवनिर्वाचित पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे भाजपा का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया। बीजेपी की सांसद किरण खेर को भी एक वोट डालने का अधिकार है। इस तरह भाजपा का आंकड़ा आम आदमी के बराबर हो गया है।

अकाली दल को एक सीट मिली थी, जबकि कांगे्रस ने 8 वार्ड जीते थे। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दिल्ली में भी डेरा डाल लिया था। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने 26 में से 21 चुनाव जीत कर विजय पताका लहराई थी।

Filed Under: चंडीगढ़, राजनैतिक Tagged With: Chandigarh News, National News In Hindi

हिमाचल में मोदी की रैली, चंडीगढ़ में पार्टी की हार…केजरीवाल बने सिरमौर

December 27, 2021 by MBM News Network

चंडीगढ़/शिमला, 27 दिसंबर : सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम सरकार के चार साल पूरा होने पर मंडी रैली में शिरकत की। वहीं, दूसरी तरफ चंडीगढ़ के नगर निगम के चुनाव में भाजपा को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। सिटी ब्यूटीफुल में हिमाचलियों की मौजूदगी खासी है।

अब इस सवाल का जवाब भी तलाशा जा रहा है कि क्या इन परिणामों का असर हिमाचल के विधानसभा चुनाव में होगा या नहीं। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी 14 सीटें जीतकर सिरमौर बनी है। बीजेपी को 12 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि कांगे्रस की झोली में 8 सीटें आई हैं। शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान मेयर रविकांत शर्मा भी चुनाव हारे हैं। उन्हें आप प्रत्याशी ने ही हरा दिया। उधर, हिमाचल कांग्रेस कमेटी की सचिव दयाल प्यारी ने कहा कि वार्ड नंबर 20 में कांग्रेस को 15 साल बाद विजय हासिल हुई है। इस वार्ड में कांग्रेस ने उन्हें बतौर प्रभारी जिम्मेदारी सौंपी थी।

दयाल प्यारी ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार गुरु चरणजीत सिंह ने चुनाव जीता है। बता दें कि पिछले एक दशक में सिरमौर व सोलन जिलों से बड़ी संख्या में लोग चंडीगढ़ में सैटल हुए हैं।

Filed Under: चंडीगढ़, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chandigarh News, Himachal News In Hindi

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 5
  • Go to Next Page »

Copyright © 2022