नई दिल्ली, 22 जनवरी : मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले 3 महीनों से वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, जहां पर उनका इलाज चल रहा था।
‘चलो बुलावा आया है’ हो या ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’ जैसे भजनों से उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई थी। नरेंद्र चंचल का निधन की खबर सामने आने से बॉलीवुड और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। नरेंद्र चंचल वह नाम है जिन्होंने माता के जगराते में अलग-अलग दिशा दी। उन्होंने सिर्फ शास्त्रीय संगीत में ही अपना नाम नहीं बनाया बल्कि लोक संगीत में भी लोगों के दिल जीते हैं।
Leave a Reply