बिलासपुर : आजकल एक बुजुर्ग महिला का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो वायरल हो रहा है, जो की हजारों फ़ीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग कर रही है। लेकिन उसके चेहरे पर कोई भी घबराहट नहीं है। जी हाँ, बिलासपुर की रहने वाली 71 वर्षीय संतोष मिश्रा अपने बेटे का जन्मदिन मनाने परिवार सहित कुल्लू पहुंची। जहां केक काटने के बाद बुजुर्ग महिला ने पैराग्लाइडिंग करने की इच्छा जाहिर की। बुजुर्ग महिला की उम्र देखकर पैराग्लाइडरस ने उन्हें मना कर दिया।
मगर संतोष मिश्रा के आगे किसी की भी न चली। उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पैराग्लाइडिंग की। वहीं संतोष मिश्रा के फ्लाइट लैंड करते ही ग्राउंड में मौजूद रहे लोगों ने उनका तालियों से स्वागत किया और उन्हें बधाई भी दी। वहीं संतोष मिश्रा का कहना है की पैराग्लाइडिंग करके उन्हें बहुत मजा आया। यह पल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
वहीं अभिषेक मिश्रा का कहना है की उन्हें इस बात की जरा भी उम्मीद नहीं थी की उनकी माता इतना सफल पैराग्लाइडिंग कर पाएंगी। उनके पैराग्लाइडिंग करने से पहले कई पर्यटक पैराग्लाइडिंग करने से घबरा रहे रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी माता की सफल लैंडिंग हुई तो कई पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग करने की इच्छा जाहिर की।