Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 23 अप्रैल : राज्य सरकार ने डेंटल क्लिनिक खोलने के लिए 50 प्रतिशत राशि अनुदान पर देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी के संस्कृति सदन में हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के रजत जयंती पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दे पाना संभव नहीं। इसलिए लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को लेकर आई है। इस योजना के तहत यदि कोई डेंटिस्ट अपना डेंटल क्लिनिक खोलना चाहता है…

Read More

मंडी, 23 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा 17 अप्रैल 2023 को पत्र जारी करके जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारकों को योग्य माने जाने के फैसले से प्रदेश के दो लाख बीएड डिग्री धारकों के चेहरे खिल उठे हैं। रविवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल बीएड बेरोजगार यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गौतम ने प्रदेश के दो लाख बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने पर आभार जताया। यूनियन ने सरकार से मांग उठाई है कि भविष्य में जेबीटी की बैच वाइज या कमीशन वाली भर्ती को…

Read More

मंडी, 23 अप्रैल : चीड़ की जो पत्तियां जंगलों की आग का मुख्य कारण बनती हैं। उन पत्तियों का कुछ ऐसे इस्तेमाल किया जा रहा है कि जंगल भी सुरक्षित बच रहे हैं और आमदनी भी हो रही है। जाईका (जापान इंटरनेशनल कोऑप्रेशन एजेंसी) परियोजना के तहत वन मंडल मंडी में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों का गठन करके ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के साथ जोड़ने का बेहतरीन प्रयास हुआ है। ग्रामीण महिलाएं जंगलों में गिरी चीड़ की पत्तियों को एकत्रित करके या तो उनके उत्पाद बनाती हैं, या फिर उन्हें बेच देती हैं। चीड़ की पत्तियों के इतने…

Read More

मंडी, 22 अप्रैल : सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का कहना है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके स्व. पिता पंडित सुखराम के मार्गदर्शन पर चल रहे हैं। भाजपा विधायक अनिल शर्मा शनिवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। लंबे समय के बाद पत्रकारों से मुखातिब अनिल शर्मा ने इशारों ही इशारों में विरोधियों पर कई निशाने साधे। उन्होंने कहा कि आए दिन यह कहा जाता है कि उनके और सीएम सुक्खू के बीच अच्छे रिश्ते हैं, इसका कारण यह है कि सुक्खू स्व. पंडित सुखराम के मार्गदर्शन पर चल रहे हैं। हालांकि मौजूदा समय में हम…

Read More

मंडी, 22 अप्रैल : मंडी शहर के साथ लगीत कांगणीधार में बनाए जा रहे शिवधाम के पास आईआईटी के सहयोग से इंडियन नॉलेज सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आइआइटी ने 150 करोड़ देने की हामी भर दी है। सेंटर के लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध करवाने के लिए वन विभाग से मंजूरी ली जा रही है। यह जानकारी मंडी सदर से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा ने शनिवार को एक पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इंडियन नॉलेज सेंटर के लिए आईआईटी के पास 300 करोड़ की राशि आई है। कुछ दिन पहले आईआईटी के डायरेक्टर और डीसी मंडी उनके पास इसके निर्माण के…

Read More

भगवान विष्णु के दस अवतारों में से छठे अवतार माने गए है भगवान परशुराम मंडी, 22 अप्रैल : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 22 अप्रैल 2023 यानि आज अक्षय तृतीया का पर्व है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों में छठे अवतार माने गए, और भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। वहीं छोटी काशी मंडी में भी ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।  इस मौके पर ब्राह्मण सभा द्वारा…

Read More

मंडी, 22 अप्रैल : मंडी शहर के स्कोडी पुल से रेहडी फड़ी धारकों के हटाने के फैसले को रेहड़ी फड़ी वर्कर्स यूनियन ने एकतरफा कार्रवाई करार देते हुए सदर विधायक अनिल शर्मा पर हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए हैं। यह आरोप मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने लगाए हैं। बता दें कि बीते रोज टाउन वेंटिग कमेटी की बैठक नगर निगम मंडी के सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान टाउन बेंडिंग कमेटी के सदस्यों ने फैसले का विरोध करते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया था। पत्रकारों से अनौपचारिक…

Read More

मंडी, 22 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पद के चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंडी जिला से 2 नामों की घोषणा कर दी है। जोन एक के लिए पहले ही डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा के नाम पर सहमति बन गई थी, जबकि दूसरे जोन में कांग्रेस हाईकमान की दखल के बाद दूसरा फाइनल हुआ है। बता दें कि मंडी जिला से इस बार राज्य सहकारी बैंक के लिए दो निदेशक चुने जाएंगे। इससे पहले मंडी जिला से बैंक में एक ही निदेशक चुनकर जाता रहा है, लेकिन पूर्व सरकार द्वारा मंडी जिला को 2 जोन में…

Read More

मंडी, 20 अप्रैल : नगर निगम मंडी में वीरवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक रखी गई थी। लेकिन बीच में ही टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया। आरोप है कि नगर निगम बिना किसी सूचना के शहर के स्कोडी पुल से रेहड़ी फटी धारकों को हटाने जा रही है। बैठक से वॉकआउट करने के बाद रेहड़ी फड़ी धारकों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। रेहड़ी फड़ी धारकों का कहना है कि वे पिछले 10 सालों से स्कोड़ी पुल के पास रेहड़ी लगा रहे हैं। लेकिन अब नगर निगम द्वारा उन्हें वहां…

Read More

मंडी, 20 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। प्रदेश के मंडी जिला को भी सरकार में अहम प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इस बात की पैरवी मंडी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व में मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने की है। वीरवार को शहर के सेरी मंच पर राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि जिला में आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी दौरे पर आ रहे हैं।  इस दौरान उनके सामने इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा कि मंडी…

Read More