Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी,16 अप्रैल : कुदरत ने मौसम के अनुरूप ऐसे फल-फूल और सब्जियां को नवाजा है ,जिसके सेवन से बीमारियां नजदीक नहीं फटकती है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले इन प्राकृतिक उत्पादों के महत्व को भली भांति जानते हैं। कड़ी मेहनत कर इन्हें बाजारों में बेचने के लिए भी लाते हैं। इन दिनों छोटी कांशी के बाजारों में प्राकृतिक रूप से मिलने वाले  बुरांश  के फूल, फेगड़ी, कचनार, त्रयाम्बलु, लिंगड़ और जंगली साग सहित अन्य सब्जियां बिक्री के लिए लाई जा रही हैं। इन फूलों और सब्जियों की खेती नहीं की जाती, ये प्राकृतिक रूप से जंगलों से प्राप्त होते हैं। ऐसे…

Read More

मंडी, 15 अप्रैल : बल्ह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुटकर में 30 वर्षीय महिला की छत से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। जब मृतका के मायका पक्ष वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अंतिम संस्कार से पहले पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे गुटकर निवासी 30 वर्षीय मीनाक्षी पत्नी प्रिंस की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से कारण मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना मृतका…

Read More

मंडी, 15 अप्रैल : 14 से 20 अप्रैल तक पूरे देश भर में अग्निशमन विभाग (fire department) द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इस सेवा सप्ताह के दौरान जहां विभाग द्वारा फायर सीजन के दौरान जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने के बारे में जनता को जागरूक किया जाता है, वहीं आगजनी की विभिन्न घटनाओं में शहीद हुए विभाग के जवानों को भी याद किया जाता है। फायर सीजन से निपटने के लिए मंडी जिला में भी अग्निशमन विभाग ने भी कमर कस ली है।  सोमवार को मंडी शहर के सेरी मंच पर अग्निशमन विभाग…

Read More

मंडी, 14 अप्रैल : मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का ऐलान होते ही पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिसने प्रदेश सरकार में अपने मंत्रीपद से इस्तीफा दिया था आज कांग्रेस ने उसे ही प्रत्याशी बनाया है। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी सीट को लेकर कांग्रेस की अपनी खूब जगहंसाई करवाई है। मौजूदा सांसद ने यह कहते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया कि उनके काम नहीं हुए और मैदान में उनके खिलाफ माहौल है। ऐसे में अब उनके बेटे…

Read More

मंडी, 13 अप्रैल : देश की सबसे कम उम्र की पंचायत प्रधान रही जबना चौहान की मां धर्मी देवी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने बेलचे, पत्थरों व तेज धार हथियारों से प्रहार कर उन्हे बुरी तरह से जख्मी कर दिया और उसके उपरांत ढांक से नीचे फेंक दिया ताकि किसी को कोई शक पैदा ना हो पाए। यही नहीं ढांक से नीचे फेंकने के उपरांत हमलावर पंचायत मुख्यालय केयोली धार बाजार में पहुंचे जहां उन्होंने लोगों में यह शोर मचा दिया की धर्मी देवी ढांक से गिर गई है। देखते ही देखते पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच…

Read More

मंडी, 13 अप्रैल : मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत द्वारा लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ मनाली में की टिप्पणी के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस के कानूनी एवं मानवाधिकार विभाग द्वारा चुनाव आयोग की गई शिकायत से भारतीय जनता पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। यह बात भाजपा मंडल की बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहीं। बता दें कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की भाजपा मंडल की पदाधिकारी बैठक मंडी में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी व उत्तर प्रदेश के पूर्व…

Read More

मंडी, 11 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा के लिए जो रक्षा सूत्र भाजपा मुम्बई से लेकर आए हैं। वह आने वाले समय में उनके लिए ही गले की फांस बनेगा। क्योंकि अभी तक कांग्रेस तो उनके खिलाफ किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं कर रही लेकिन पूरा सोशल मीडिया उस सूत्र के तार-तार जनता के सामने रख रहा है। यह तंज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व मंडी जिला के धर्मपूर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर कसा। उन्होंने मंडी के गांधी भवन में एक पत्रकार…

Read More

मंडी, 10 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी माह में वर्चुअल रूप से हिमाचल प्रदेश के लिए तीन मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन का शुभारंभ किया था। यह तीन वैन शिमला, हमीरपुर व मंडी जिला के लिए दी गई थी। लेकिन करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी वैन के माध्यम से मंडी जिला में टैस्ट शुरू नहीं हो पाए हैं। पिछले कई दिनों से जिला के जोनल अस्पताल में खड़ी यह टेस्टिंग वैन बिना दस्तावेज व चालक के धूल फूंक रही है। जिससे न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि लोगों को इस मोबाइल वैन के माध्यम से मिलने वाली…

Read More

मंडी, 09 अप्रैल : हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 9 अप्रैल 2024 मंगलवार से विक्रमी संवत 2081 यानी हिंदू नव वर्ष का आगाज हो गया है। हिन्दू नव वर्ष के आगमन पर छोटी काशी मंडी में धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर के द्वारा ऐतिहासिक सेरी मंच पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। इस कार्यक्रम में 22 धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया और समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ किया गया, इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सैंकड़ों लोगों…

Read More

मंडी, 09 अप्रैल : मंडी जिला की नाचन विधानसभा के विधायक विनोद कुमार ऑन ड्यूटी अधिकारी से उलझने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार विधायक मंडी पुलिस के एक अधिकारी के साथ उलझे हैं। मामला दो सप्ताह पूर्व का है, लेकिन पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ कलंदरा तैयार करने के बाद मामला मीडिया में सामने आया है। पुलिस ने विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कलंदरा कोर्ट को प्रेषित कर आगामी कार्रवाई की अनुमति मांगी है। बता दें कि दो सप्ताह पूर्व धनोटू थाना के अंतर्गत आईटीबीपी अधिकारी के सम्मान संग…

Read More