Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 15 फरवरी : जिला शिक्षण तथा प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में 12 से 14 फरवरी तक राज्य फूड महोत्सव का आयोजन किया गया। फूड महोत्सव का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ने किया, जबकि समापन जिलाधीश कुल्लु तरोल एस रवीश (आईएएस) के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी जिलों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव में भोजन बनाने की प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के 6 विद्यार्थियों मोनिका, महक, अनामिका, अंकिता, दीक्षित तथा आकाश को मिला। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब की प्रांजल चौहान तथा पूजा कुमारी…

Read More

संगडाह, 15 फरवरी : लंबे समय से मांगे पूरी न होने व मानदेय का तय अवधि में भुगतान न होने के करण सिरमौर के मिड- डे मील वर्कर्स ने 16 फरवरी को हड़ताल का एलान किया है। जिला सिरमौर मिड डे मील वर्कर यूनियन अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आदेशानुसार बैठक में फैसला लिया गया कि 16 फरवरी को पूर्ण रूप से सभी वर्कर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में खाना नहीं बनेगा। शिक्षा निदेशक को समय रहते सूचित कर दिया गया है। मिड-डे मील वर्करों का कहना है कि उन्हें हर महीने…

Read More

संगड़ाह, 10 फरवरी : उपमंडल के अंतर्गत संगड़ाह में  एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 29 साल के युवक व एक युवती की मौत हो गई है। युवती को घायलवस्था में नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई है।  वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे संगड़ाह से कुछ किलोमीटर दूर कालथ में पेश आया। जहां एक टाटा टियागो कार (HP 792309) करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार मुकेश (26) सुपुत्र जीत सिंह गांव मंडोली…

Read More

संगड़ाह, 09 फरवरी : रविवार 3 फरवरी को करंट लगने से झुलसा विद्युत कर्मी PGI चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग हार गया। शुक्रवार को विद्युत कर्मी ने उपचार के दौरान दम तोड दिया है। मृतक की पहचान जीवन सिंह (52) पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव कठमली तहसील ददाहु जिला सिरमौर के रूप में हुई है। संगड़ाह पुलिस की टीम शुक्रवार को ही पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई थी। वहीं, मामले की आगामी जांच की जा रही है। संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लोहारा-टिकरी में गत 03 फरवरी को कनिष्ठ अभियंता व अन्य किसी कर्मचारी की गैर मौजूदगी में मृतक विद्युत कर्मी ट्रांसफर पर…

Read More

संगड़ाह, 6 फरवरी : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में पुलिस ने 300 ग्राम चरस समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रेणुकाजी के अंतर्गत आने वाले दनोई के समीप सोमवार सांय पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को 300 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार(32) व कपिल देव (28) गांव अंधेरी के रूप में हुई है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को…

Read More

संगड़ाह, 3 फरवरी : उपमंडल संगडाह के तहत आने वाले वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ किया गया। सात दिवसीय शिविर में विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह झामटा ने दीप प्रज्वलित कर बच्चों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी साझा की। राष्ट्रीय सेवा योजना को अपने जीवन में ढालने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के डीपीई कपिल मोहन ने बताया कि इस आवासीय शिविर में विद्यालय के 26 एनएसएस के बच्चे और कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह शर्मा, सुभाष ठाकुर एवं नीलम…

Read More

संगड़ाह, 31 जनवरी : सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सुबह से बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्र नौहराधार हरिपुरधार आदि में बारिश और हल्की-फुल्की बर्फबारी हुई हैं। हर रोज आसमान पर टकटकी लगाए बैठे किसान व बागबान पिछले 6 महीने से इंतज़ार में थे कि कब बारिश व बर्फबारी हो। मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group आख़िरकार, अब इंतजार कि घड़ी खत्म होती दिख रही है। लंबे समय से बारिश ना होने के चलते किसान और बागवान काफी परेशान थे। किसानों और बागवानों को उम्मीद जगी है…

Read More

BSNL ब्रॉडबैंड सेवा बंद रहने से सरकारी कार्यालयों में कार्य रहा बाधित संगड़ाह, 28 जनवरी : उपमंडल संगड़ाह व ददाहू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में शनिवार को 3 दर्जन के करीब पावर कट लगने से क्षेत्रवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पावर कट लगते रहे।       प्रदेश सरकार के सत्ता में आने के बाद संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व एसडीओ कार्यालय बंद किए जाने के बाद यहां बिजली का संकट गहरा गया है। इतना ही नहीं करीब 1 साल से विद्युत बोर्ड ने 33केवी लाइन संगड़ाह-चाढ़ना की मरम्मत…

Read More

संगड़ाह, 25 जनवरी : उपमंडल संगड़ाह के भलाड़ गांव की बेटी एनसीसी अंडर ऑफिसर संतोष का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए हुआ है। जिसमें संतोष कर्तव्य पथ पर कदमताल करेगी। संतोष डॉ. वाईएस परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। खास बात यह है कि संतोष डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की पहली छात्रा है, जिसका चयन कर्तव्य पथ पर होने जा रही परेड के लिए हुआ है। संतोष की इस उपलब्धि से महाविद्यालय प्रबंधन व एचपी इंटर कंपनी एनसीसी ईकाई नाहन में ख़ुशी का माहौल है…

Read More

 संगड़ाह, 24 जनवरी : सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के तहत गांव अंधेरी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलदेव सिंह तोमर उम्र 43 साल पुत्र रणसिंह गांव बांदल निवासी तहसील नौहराधार के रुप में हुई है।     जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अंधेरी प्रधान विक्रम ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि अंधेरी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का जायजा लिया। बताया जा…

Read More