Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 14 दिसंबर : तहसील नौहराधार के बोगधार के समीप एक कार (HP 16-8889) के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। कार में सवार चालक समेत दो महिलाएं बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक कार बोगधार से आईटीआई की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार चालक आरटीआई के समीप पहुंचा तो उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक समेत दो महिलाएं घायल हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को सीएचसी नौहराधार में प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रैफर किया गया, जबकि तीन घायलों में…

Read More

संगड़ाह, 12 दिसंबर : सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र के पुन्नरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार (HP79-1755) उलाना से नौहराधार की तरफ आ रही थी। उलाना से मात्र 300 मीटर आगे शिटोरी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक सुरेश कुमार (56) पुत्र चेत सिंह निवासी नौहराधार उलाना की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायल अवस्था में सुरेश कुमार को 108 एंबुलेंस में नौहराधार अस्पताल लाया…

Read More

संगड़ाह, 10 दिसंबर : ददाहू के साथ सटी कटाह शीतला पंचायत के खेरी-चांगन गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कामगार की ड्रिल मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम पेश आया, जब व्यक्ति ड्रिलिंग मशीन से लोहे के उपकरण में छेद कर रहा था। इसी दौरान स्पिनिंग रोड में मफलर लिपटने से उसका गला घुट गया। स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नरेश कुमार (25), पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह, ददाहू के रूप में…

Read More

संगड़ाह, 07 दिसंबर : हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री का चुनावी अखाड़ा रहे श्री रेणुका जी क्षेत्र की मतगणना के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संगड़ाह में स्थापित मतगणना में 17 टेबल सज चुके है। स्थानीय SDM के अनुसार तैयारियां पूरी की जा चुकी है। 17 में से 14 मेज पर जहां EVM वोटर की गणना होगी, वहीं 2 पर पोस्टल व 1 पर सर्विस वोटर की काउंटिंग होगी। यहां भाजपा कांग्रेस आप पार्टी व देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार मैदान में है। जानकारी के अनुसार सभी अपने एजेंट तैनात कर चुके हैं। एसडीएम डॉ विक्रम नेगी के अनुसार मतगणना केंद्र में मौजूद लोग परिणाम आने तक बाहर…

Read More

संगड़ाह, 03 दिसंबर : उपमंडल के तहत आने वाले गांव चैवडी ग्राम पंचायत लानाचेता की रहने वाली आरुषि तोमर का 17 साल उम्र में निधन हो गया। बीते शुक्रवार को आरुषि ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक पिछले करीब डेढ़ महीने पहले आरुषि के पैरो पर सूजन आई। परिजन उसे तुरंत सुल्तानपुर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को किडनी की समस्या है। डॉक्टरों ने बच्ची को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला ले जाने की सलाह दी। करीब डेढ़ महीने से बच्ची का इलाज शिमला में चल रहा था। …

Read More

संगड़ाह, 30 नवंबर : श्री रेणुका जी-संगडाह मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।            मिली जानकारी के मुताबिक रेणुका जी से संगडाह की तरफ जा रही बाइक (HP 79-1630) जैसे ही दनोई के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। पत्थर सीधा ही बाइक पर आ गिरे। बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से घायल हुआ है।…

Read More

संगड़ाह, 26 नवंबर : संगड़ाह में गत दो माह में वाहन हादसों में 4 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को सैंजघाट गांव के समीप बाइक हादसे में घायल हुए छछेती गांव के 19 वर्षीय युवक की पीजीआई में मौत हो गई। वहीं गत 4 अक्तूबर को साथ लगते गांव टिकरी में पिकअप हादसे में गांव के तीन लोगों की जान गई थी। गौरतलब है कि अब तक एनएच व स्टेट हाईवे से भी वंचित उपमंडल संगड़ाह की तंग व खस्ताहाल सड़कों पर वाहन हादसों में जान जाने का ज्यादा अंदेशा रहता है। विधानसभा चुनाव से कुछ अरसा पहले पुलिस स्टेशन संगड़ाह…

Read More

 मंडी, 26 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान वार अंगेस्ट ड्रग को सर्दी के मौसम में और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंडी सदर पुलिस ने शनिवार को जिला शहर के भ्यूली में नाके के दौरान बस में सवार  एक व्यक्ति से 522 ग्राम चरस बरामद की है।  पुलिस ने चरस रखने के आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार…

Read More

   संगडाह,21 नवंबर : सिरमौर जिला की अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता उपमंडल संगड़ाह के लुधियाना में संपन्न हुई, जिसमें 7 ज़ोन के 300 छात्रों ने भाग लिया। लोक नृत्य प्रस्तुति में संगड़ाह जोन, भाषण में राजगढ़, सुगम संगीत में नाहन, शास्त्रीय संगीत पांवटा, सामूहिक गान में पांवटा साहिब व आर्केस्ट्रा में संगड़ाह जोन प्रथम रहा। रविवार देर शाम संपन्न लोक नृत्य में संगड़ाह जोन पहले स्थान पर रहा जबकि नाहन जोन छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ की यामिनी कश्यप प्रथम, पांवटा की मुस्कान द्वितीय तथा सतौन की भारती तीसरे…

Read More

संगड़ाह, 09 नवंबर : सिरमौर पुलिस ने मंगलवार रात संगड़ाह उपमंडल के डलयाणू दोसडका में अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। वही, शराब की खेप को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिरमौर के एसपी रमन कुमार मीणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गैहल डिमाइना लिंक रोड से गताधार के लिए वाया पियुलाणी से एक पिकअप में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पिकअप (HP 79-2855) को चैकिंग के लिए रोका।…

Read More