Author: विनोद ठाकुर

नाहन, 30 मार्च : सिरमौर भाजपा ने हरिपुरधार के बलबीर ठाकुर को पार्टी में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने नव नियुक्त जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर को पत्र के माध्यम से प्रेषित की है। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले बलबीर ठाकुर नव दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे। साथ ही संगठन व पार्टी कार्य को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पार्टी अध्यक्ष ने नियुक्ति की जानकारी राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप व संगठन महामंत्री पवन राणा को भी दी है।…

Read More

संगड़ाह, 29 मार्च : उपमंडल के दुर्गम गांव घंडूरी की महिमा चौहान ने पिता की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया है। बेटी ने कॉलेज कैडर में सहायक आचार्य का पद हासिल कर समूचे इलाके को गौरवान्वित किया है। मिस्त्री की बेटी महिमा की सफलता असाधारण है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटी के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था, साथ ही खास बात ये भी है कि वो अंग्रेजी विषय की सहायक प्रोफेसर बनी है। हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाली महिमा के पिता कल्याण सिंह की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। महिमा के मुताबिक लॉकडाउन( Lockdown) के दौरान उन्होंने NET व…

Read More

संगड़ाह, 28 मार्च : उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव कशलोग में गत रात तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर दो बैल व एक गाय को अपना शिकार बना लिया। पूर्व पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि गांव से कुछ ही दूरी पर मौजूद बाड़े में मंगलवार सुबह जब उन्होंने लहूलुहान गायों को देखा तो इसकी सूचना पशुपालन व वन विभाग को दी। वहीं सोमवार को वेटरनरी फार्मासिस्ट व फॉरेस्ट गार्ड घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी दे चुके हैं। ओम प्रकाश स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग से जल्द मुआवजे व राहत राशि जारी करने की भी मांग की है।…

Read More

संगड़ाह, 28 मार्च : विकास खंड संगड़ाह में रिक्त पड़े ग्राम रोजगार सेवकों के 2 पदों की भर्ती की जानी है। यह जानकारी देते हुए कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी हरमेश ठाकुर ने बताया कि 28 मार्च से विभाग द्वारा आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आगामी 17 अप्रैल तक BDO ऑफिस में आवेदन लिए जाएंगे। उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 है, और इसके साथ 1 साल का कंप्यूटर डिप्लोमा भी जरूरी है। कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी हरमेश ठाकुर ने बताया कि, किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते…

Read More

संगड़ाह, 27 मार्च : पुलिस थाना श्री रेणुका जी के तहत बेचड का बाग-राजगढ़ रोड पर पनयाली के समीप एक कार ( HP 71-3329) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा पुनीत 7 साल का गंभीर रुप से घायल हुआ है। जानकारी है कि मृतक पेशे से पटवारी था, जिसकी पहचान जयपाल पुत्र श्री देवेंद्र सिंह गांव बागिल घाट पनयाली ग्राम पंचायत पराडा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 6 बजे के करीब बेचड का बाग-राजगढ़ रोड पर पनयाली के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा…

Read More

संगड़ाह, 26 मार्च : जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश में करीब एक सप्ताह से बेमौसम बरसात ने कहर बरपाया है। शनिवार देर शाम संगडाह, नौहराधार, हरिपुरधार क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि से खेत-खलिहान जलमग्न हो गए। ओलावृष्टि से बागवानों के फलदार पौधों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। शनिवार देर शाम को अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के कारण खेत-खलिहान, बगीचे जलमग्न हो गए। बागवानों ने अपने जिन बागीचों में जाली लगाई है, उनको भी नुकसान पहुंचा है। बगीचे में जाली…

Read More

संगड़ाह, 24 मार्च : सत्ता परिवर्तन के बाद पंचायतीराज संस्थाओं में उलटफेर की सियासत शुरू हो गई हैै। शुक्रवार को भाजपा के तेजतर्रार नेता मेला राम शर्मा को बीडीसी के अध्यक्ष (BDC Chairman) पद से हटाने की अधिसूचना जारी हुई है। साथ ही उपाध्यक्ष के पद से मदन सिंह को भी हटा दिया गया है। दरअसल, कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस सिलसिले में शुक्रवार को बैठक रखी गई थी। बैठक में पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। इसके…

Read More

संगड़ाह, 17 मार्च : उपमंडल संगड़ाह के बड़याल्टा गांव में शुक्रवार शाम आसमानी बिजली गिरने से विधवा महिला गणेसों देवी का घर जलकर राख हो गया। साथ ही एक दुधारू जर्सी गाय की भी मौत हो गई। महिला के पति का निधन करीब एक दशक पहले सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी के दौरान हो गया था। वहीं इसी गांव से संबंध रखने वाले बीडीसी चेयरमैन मेलाराम शर्मा ने प्रशासन से इस गरीब परिवार को फौरी राहत जारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को वह खुद भी उन्हें कुछ कपड़े व बर्तन जैसी जरूरी चीजें देंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे…

Read More

संगड़ाह, 15 मार्च : पुलिस चौकी नौहराधार में गश्त के दौरान एक युवक से 91 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिडियाधार के नजदीक एक व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका था। तलाशी के दौरान युवक से चरस बरामद हुई है। युवक की पहचान सुभाष पुत्र कर्म दास गांव कुफ्टू डाकघर सेर तंदूला तहसील नौहराधार के रूप में हुई है।  उधर, पष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि युवक…

Read More

नौहराधार, 14 मार्च : करीब साढ़े 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार चोटी के जंगल में दो पर्यटक रास्ता भटक गए। रात भर घने जंगल में भटके दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून से दो युवक आशुतोष (29) पुत्र विनय व रोहित लेखवर (31) पुत्र आर लेखवर सोमवार को चूड़धार चोटी पर पहुंचे थे। इसी दिन शाम के वक्त दोनों सराहं के रास्ते देहरादून वापस लौट रहे थे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से घने जंगल में रास्ता भटक गए। घने जंगल में नेटवर्क न होने के चलते परिजनों…

Read More