Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 15 मार्च : जिला में 17 से 23 मार्च तक राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारंभ बजट सत्र के कारण सायं चार बजे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जाएगा। मेले का समापन 23 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा किया जाएगा। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में एक ओर जहां मिस कहलूर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं हाकी, कुश्तियां व कबडडी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा l यह जानकरी आबिद हुसैन सादिक ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि नलवाडी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में बाहरी राज्यों…

Read More

बिलासपुर, 14 मार्च : जनपद में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं, पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के साथ लगती सीमा के महाबली निकट रेलवे प्रोजेक्ट के समीप दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। देखते ही देखते यह तकरार खूनी संघर्ष में बदल गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुखदेव…

Read More

बिलासपुर, 14 मार्च : जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 154.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। नारकोटिक्स कुल्लू की टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्वारघाट के पास आरटीओ बेरियर दबाटा पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान दिल्ली से कुल्लू जा रही एक वॉल्वो बस को निरीक्षण के लिए रोका गया। निरीक्षण के दौरान सीट नंबर आठ पर बैठा व्यक्ति घबरा गया। तलाशी लेने पर 148 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ निवासी गली नंबर-10 मेन मार्किट गढ़ी, श्रीनिवास पुरी साउथ दिल्ली के रूप में हुई है। चिट्टे के आरोप में थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया…

Read More

बिलासपुर, 13 मार्च : चंडीगढ़-मनाली एनएच मार्ग पर छडो़ल के समीप पुलिस टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कार AF नंबर मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी, जिसमें 3 युवक सवार थे। पुलिस को देखकर तीनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने गाड़ी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 165 ग्राम चरस बरामद हुई। इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी है कि यह दोनों युवक चंडीगढ़ में पढ़ाई कर…

Read More

सुंदरनगर, 13 मार्च : 14 मार्च से शुरू हो रहे प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। लेकिन सूबे में संस्थानों को डि-नोटिफाई करने को लेकर भाजपा के आक्रामक रुख के चलते विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी दौरे के दौरान सोमवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में डि- नोटिफाई किए संस्थानों का मुद्दा निश्चित रूप से विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जनहित का मुद्दा है। इस मुद्दे को भारतीय जनता…

Read More

बिलासपुर, 12 मार्च : कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जिला में पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब विपक्ष में बैठने की आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश का धन ऐशो-आराम पर उड़ाया। पूर्व सीएम पिछले 5 साल हवा में घूमते रहे हेलीकॉप्टर से नीचे नहीं उतरे, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दफ्तर भी पैदल जा रहे हैं। बंबर ठाकुर ने कहा कि अभी सरकार को बने सिर्फ 2 महीने का समय हुआ है और सरकार ने काफी अहम फैसले लिए है। व्यवस्था परिवर्तन चला…

Read More

बिलासपुर, 11 मार्च : हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा डी नोटिफाई करने के विरोध में जिला स्तरीय आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। जयराम ठाकुर के बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। वहीं, जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहने की बजाय LOCKप्रिय मुख्यमंत्री से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीन महीने के कार्यकाल से पहले ही लोगों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। लोगों के सड़कों पर उतरने को…

Read More

बिलासपुर, 10 मार्च : जनपद में निजी बसों के द्वारा यातायात के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और पुलिस व परिवहन विभाग मूकदर्शक बने हुए है। जिला में परिचालकों की लापरवाही सामने आई है, जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मामला जिला के घुमारवीं उपमंडल का है, जहां एक निजी बस अपने रूट पर थी और बस का पीछे का दरवाजा खुला था। बता दें कि बस स्टैंड से जब बसें बाहर निकलती है तो यहां भी यही देखने को मिलता हैं। बस स्टैंड के पास एक पुलिस विभाग की गुमटी बनाई गई है, जहां पर पुलिस कर्मचारी तैनात किया…

Read More

बिलासपुर, 10 मार्च : “मान लिया तो हार है, ठान लिया तो जीत है”, यह पंक्तियां हिमाचल के शिमला जिला की बेटी व बिलासपुर की पुत्र वधू ललिता शर्मा पर सटीक बैठती हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि सफलता एक ही दिन में नहीं मिलती, लेकिन यदि निरंतर दृढ़ निश्चय से कोशिश करते रहे तो एक दिन सफलता भी आपके कदम चूम लेती है। ललिता शर्मा ने म्यूजिक के असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) की परीक्षा पास की है। एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाली ललिता शर्मा ने सफलता की प्रेरणादायक इबारत लिखी है। शिमला जिला के…

Read More

बिलासपुर, 09 मार्च : भारतीय संविधान के जनक भीमराव रामजी अंबेडकर के नाम पर प्रदेश में अम्बेडकर भवन का निर्माण किया गया था, ताकि इन भवनों में विभिन्न तरह के राजनैतिक, सामाजिक सभाओं का आयोजन किया जा सके। लेकिन यह भवन आज अपनी बदहाल स्थिति से गुजरने को मजबूर हैं। मामला, जिला के घुमारवीं में बने अंबेडकर भवन का है, जिस पर 10 लाख रुपये खर्च कर भवन का निर्माण तो किया, मगर उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वर्ष 2011 में हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अंबेडकर भवन घुमारवीं का उद्घाटन किया था। जिसके बाद अब करीब 12…

Read More