Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 19 फरवरी : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (AIIMS Bilaspur) के रेडियोलॉजी विभाग ने रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) के उपयोग से दर्दनाक हड्डी ट्यूमर (ओस्टियाइड ओस्टियोमा) सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। 12 वर्षीय और 16 वर्षीय दो बच्चों का ट्रीटमेंट सफल रहा है। ये ट्यूमर आमतौर पर बच्चों और युवा वयस्कों में होता है।       इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कर्मवीर चंदेल (MD, Fellowship Intervention) ने कहा, “हमारी टीम ओस्टियाइड ओस्टियोमा (osteoid osteoma) वाले बच्चों का कामयाब उपचार किया है। साथ ही सफलता पर ख़ुशी भी जाहिर की हैं। उन्होंने कहा कि “जिन बच्चों का हमने इलाज किया, वे ट्यूमर की शुरुआत से…

Read More

बिलासपुर, 19 फरवरी : जनपद के नम्होल के पास पुलिस ने 20 लाख की शराब पकड़ी है। जानकारी के अनुसार नम्होल के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। ट्रक (HP23B-5231) चालक मदनलाल से पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो चालक के पास कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुए।        शक होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में 460 पेटी शराब बरामद हुई, जांच के दौरान 100 पेटी रॉयल स्टैग व 360 पेटी देसी शराब की बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख आंकी गई है। पुलिस ने…

Read More

बिलासपुर, 19 फरवरी : चुनावों के समय नेताओं द्वारा समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन तो दिए जाते है, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाते। यह एक बड़ी समस्या है, जिसे लेकर नैना देवी विस क्षेत्र के तहत आने वाली चार पंचायतों के ग्रामीणों में गहरा रोष हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपने पहचान पत्र उपायुक्त को सौंपने का प्रयास किया। उपायुक्त के समझाने व समस्याओं का समाधान करवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपने मतदाता पहचान पत्र फिलहाल वापस करने का निर्णय वापस ले लिया है।       बता दें…

Read More

बिलासपुर, 18 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत एक कार सवार को मारपीट के बाद नकाबपोशों ने लूट लिया। रोहिण गांव के अभिषेक शर्मा पुत्र राजकुमार ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके मुताबिक वो अपनी दुकान बंद करने के बाद सोलन जनपद के कोहू गांव में अपने ससुराल फोरलेन से होकर जा रहा था। पट्टा-कल्लर मार्ग पर सुनसान जगह पर अप्लाइड फोर (Applied For) टाटा सूमो खड़ी थी। एक व्यक्ति ने उसे रुकने का इशारा किया। इसी दौरान गाड़ी से 5-6 व्यक्ति उतरे। ड्राइवर साइड से खिड़की खोलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इस…

Read More

बिलासपुर, 18 फरवरी : जनपद की ग्राम पंचायत बैहना जट्टा में लावारिस कुत्तों के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं l लावारिस कुत्तों ने करीब पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया है l घायलों में से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ले गए जहां व्यक्ति की बिगड़ती हालत को देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति निक्का राम ने बताया कि वह दोपहर अपने घर पर थे कि अचानक एक कुत्ते ने उन पर व उनके बेटे पर हमला कर दिया। वहीं उप प्रधान बैहना जट्टा मनमोहन…

Read More

बिलासपुर, 18 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद में नकली किन्नर बन नशे का कारोबार चलाया जा रहा था। खाकी ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। घुमारवीं विधानसभा की ओहर पंचायत में सरकाघाट का रहने वाला राजकुमार पुत्र ओम चंद नकली किन्नर बनकर रह रहा था। पुलिस की दबिश में आरोपी के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा, 150 नशीले कैप्सूल व एक दर्जन से अधिक सिरिंज बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य सहयोगी राजकुमार पुत्र जगदीश को भी हिरासत में लिया है। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने दबिश…

Read More

बिलासपुर,15 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के श्री नैना देवी तहसील के तहत छड़ोल गांव में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। पांच वर्षीय आतिश सहगल पुत्र निर्मल सहगल निवासी छड़ोल प्राथमिक पाठशाला में पहली कक्षा में पढ़ता था। छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बावड़ी में पानी पीने लगा। अचानक ही पांव फिसल गया। जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई।  साथ के बच्चों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। सूचना मिलने पर वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे। मासूम को बाहर निकाला गया,उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छड़ोल ले जाया गया, लेकिन तब…

Read More

सोलन/बिलासपुर, 13 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार दोपहर बिलासपुर-सोलन सीमा (Bilaspur-Solan Border) पर आक्रोशित भीड़ ने नवगांव खड्ड में त्रिवेणीघाट निर्माणाधीन पेयजल योजना को तहस-नहस कर दिया। इसी दौरान जमकर पथराव भी हुआ। ये भीड़ बिलासपुर की तरफ से सोलन की सीमा में दाखिल हुई थी। पथराव (Stone Pelting) में 7 पुलिस कर्मियों व एक होमगार्ड (Home guard) जवान के जख्मी होने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने बल का इस्तेमाल भी किया। विधायक रणधीर शर्मा की मानें तो कई लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी ये…

Read More

बिलासपुर, 12 फरवरी : एम्स बिलासपुर की साथ लगती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने एक निजी आउटसोर्स कंपनी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़े हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस निजी आउटसोर्स कंपनी द्वारा सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की एवज में भारी भरकम राशि वसूल की जा रही है। इसके तहत लगभग 70 बेरोजगार ठगी के शिकार हुए है। इस बात के उनके पास पुख्ता प्रमाण है। उन्होंने एम्स प्रशासन एवं पुलिस से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत राजपुरा के…

Read More

घुमारवीं, 12 फरवरी : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत राजमार्ग शिमला-मटौर पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार हादसा शिमला-मटौर मार्ग पर करीब सुबह 9 बजे पेश आया। जब घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रहे ट्रक (HP 24B 2143) ने सड़क किनारे जा रहे राहगीर को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति का सिर का हिस्सा अलग हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को…

Read More