Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर,19 सितंबर: उपमंडल में आए दिन प्राइवेट बसों के चालकों और परिचालकों द्वारा सरेआम की जाने वाली गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। वहीं हैरानी की बात यह है कि जिला में लगातार बढ़ रही इस प्रकार की घटनाओं से लोग खौफजदा हैं। लेकिन पुलिस इन गुंडा तत्वों के खिलाफ लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला मंडी जिला के अंतरराज्यीय बस स्टैंड सुंदरनगर पर देखने को मिला है। जहां समय सारिणी को लेकर दो प्राइवेट बसों के ऑपरेटर सरेआम आपस में भिड़ गए। मौके पर सवारियों की मौजूदगी में इस प्रकार की घटना को अंजाम…

Read More

सुंदरनगर,19 सितंबर: विकास खंड के गांव कंदार निवासी एक 33 वर्षीय सैनिक की कमांड अस्पताल कोलकाता में बीमारी से जूझते हुए मौत हो गई है। वहीं सैनिक के निधन की सूचना मिलते ही संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंदार के राजेंद्र कुमार(33) पुत्र बेसाखु राम गांव कंदार डाकखाना खुराहल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी आसाम राइफल में सेवारत था। आजकल मणिपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राजेंद्र कुमार काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते वह मिलिट्री हॉस्पिटल में दाखिल थे। पुष्टि करते हुए ग्राम पंचायत…

Read More

सुंदरनगर, 18 सितंबर : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर शनिवार शाम भवाना के समीप एक कार अनियंत्रित होकर ढांक में लुढ़क गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार मंडी के कहनवाल निवासी एक ही परिवार के सदस्य प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, बनिता, रजनी और छोटी बच्ची शगुन शिमला से कार के माध्यम से मंडी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर ढांक में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों को जब हादसे के बारे में पता चला तो उन्होंने सभी को घायल अवस्था में कार से बाहर निकाल कर…

Read More

मंडी, 18 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं आलम यह है कि लगातार हो रही इन धोखाधड़ी के कारण प्रदेश पुलिस भी सकते में आ गई है। ताजा मामले में मंडी जिला के कंडयाह क्षेत्र के एक युवक को गूगल-पे अकाउंट बनाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है। मामले में अब पीड़ित के बैंक खाते में मात्र 3 रुपए ही शेष बचे हैं। कारपेंटर का कार्य करने वाला पीड़ित व्यक्ति धोखाधड़ी के बाद सदमे में आ गया है। वही मामले को लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस थाना सुंदरनगर में…

Read More

सुंदरनगर, 18 सितंबर : एक और प्रदेश सरकार बेसहारों को सहारा देने को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वहीं कुछ लोग सरकारी फायदों से कोसों दूर है। ऐसा ही एक मामला, मंडी जिला में सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत रोहांडा का एक व्यक्ति बीमारियों से जूझते-जूझते अपने अंतिम समय का इंतजार कर रहा है। ग्राम पंचायत रोहांडा के बुरहानी गांव के रहने वाला उत्तम चंद पिछले 20 वर्षों से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित है और इसके साथ पीड़ित की मां, नानी और पत्नी रहती है। उत्तमचंद चलने-फिरने में असमर्थ है और उसकी माता और नानी भी बिस्तर पर…

Read More

सुंदरनगर,17 सितंबर : देवभूमि हिमाचल प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हो गई है। नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने पर महिला पुलिस थाना द्वारा एफआईआर दर्ज  की गई है। दोनों मामलों में पीड़िता नाबालिग है साथ ही गर्भवती भी हैं। एक पीड़िता मूक और बधिर भी है। महिला थाना मंडी द्वारा आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।    महिला पुलिस थाना द्वारा  कोटली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्यांग पीड़िता की माता के ब्यान के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया…

Read More

सुंदरनगर, 17 सितंबर : उपमंडल के जुगाहन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत जुगाहन के भरजवानू निवासी बुद्वि सिंह पुत्र हिरदू राम के रूप में हुई है। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटके हुए देखा तो उनकी पैरों टेल जम्में खिसक गई। अफरा-तफरी में व्यक्ति को तुरंत ही उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से…

Read More

सुंदरनगर, 16 सितंबर : उपमंडल की ग्राम पंचायत छात्र निवासी एक 7 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार योगेश घई का 7 वर्षीय पुत्र वीरवार शाम को घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने बिजली के नंगी तार को छू लिया। जिसके कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह अचेत हो गया। परिजनों ने तुरंत ही उसे उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना…

Read More

सुंदरनगर,16 सितंबर : प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के जाल बिछाने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जा जाती है। लेकिन नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सकोर गांव में सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है जिस कारण दोपहिया वाहन चालकों सहित अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। वहीं जनता ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि इस सड़क पर टायरिंग कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत…

Read More

सुंदरनगर,16 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के सुंदरनगर में दिल्ली से एक एजेंसी के माध्यम से घर पर काम करने के लिए लाई युवती एक दिन बाद ही करीब 4 लाख के हीरे के आभूषण और दो मोबाइल लेकर फरार हो गई। जिसे चंडीगढ़ बस स्टैंड पर दबोच लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को सुंदरनगर थाना लाने के बाद उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। जिसे जल्द ही अदालत…

Read More