Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 21 फरवरी : कांग्रेस पार्टी संगठन व सरकार से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को मनाने उनके निवास स्थान पर देर शाम मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह स्वयं पहुंचीं। उन्होंने करीब एक घंटे तक प्रकाश चौधरी के साथ मंत्रणा की और उनके दुख दर्द को साझा किया। उन्होंने प्रकाश चौधरी की नाराजगी को जायज ठहराया है। इसी के साथ शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी इस बारे में बात करने की बात कही है। प्रकाश चौधरी के साथ मंत्रणा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए…

Read More

सुंदरनगर,19 फरवरी : अनशन तिरंगा यात्रा का सुंदरनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा हिमाचल प्रदेश में सवर्ण वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए क्षत्रिय महासंघ द्वारा कुल्लू से 14 फरवरी को आरंभ हुई। अनशन तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया आजादी के 76 साल बाद भी सवर्ण समाज अपने अधिकारों से वंचित है। सवर्ण समाज और किसानों को न्याय दिलाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि अनशन तिरंगा यात्रा 22 फरवरी को शिमला पहुंचेगी, जहां विधानसभा का घेराव किया जाएगा।  …

Read More

सुंदरनगर, 18 फरवरी : तीन दिन तक कांग्रेस पार्टी में भूचाल लाने के बाद अब पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने पार्टी में ही रहने का ऐलान किया है। वीरवार शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफे की पोस्ट डालने के बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया था। इस्तीफे को लेकर प्रकाश चौधरी का बयान भी आया था, जिसमें उन्होंने एपीएमसी (APMC) के चेयरमैन के अत्याधिक हस्तक्षेप से आहत होकर इस्तीफा देने की बात कही थी। लेकिन उनके इस इस्तीफे को पार्टी की तरफ से स्वीकार नहीं किया गया था।     …

Read More

सुंदरनगर, 18 फरवरी : मंडी के नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में कायाकल्प पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अस्पताल के प्रभारी डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर डॉ.चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2022-23 के कायाकल्प पुरस्कार श्रेणी में हिमाचल प्रदेश में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर को प्रथम पुरस्कार मिला है।  उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए अस्पताल की पूरी टीम बधाई की पात्र है। जिनके सहयोग से ही…

Read More

सुंदरनगर, 18 फरवरी : चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 982 ग्राम चरस सहित व्यक्ति को काबू किया गया है।        जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस ने पुंघ में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कुल्लू की तरफ से आई कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार (HP-64B 1168) में सवार व्यक्ति से 982 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को चरस सहित हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान चालक पुलकित वर्मा, पुत्र नारायण सिंह निवासी सोलन के रूप में हुई है।  डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी…

Read More

सुंदरनगर, 17 फरवरी : मंडी जनपद के सुंदरनगर में 22 से 28 मार्च तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला तथा 13 से 17 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले के आयोजन को लेकर एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए मेले की आय व्यय एवं अन्य प्रबंधों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। एसडीएम ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुकेत नलवाड़ मेला तथा देवता मेला धूमधाम से मनाया जाएगा।       उन्होंने बताया कि इस वर्ष…

Read More

सुंदरनगर, 16 फरवरी : पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद शुक्रवार को मीडिया के समक्ष एपीएमसी (APMC) मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया के खिलाफ गुस्सा फूटा है। प्रकाश चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का एक नेता होता है और उनके द्वारा वर्ष 1998 से लगातार बल्ह विस क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए सीएम सुक्खू के करीबी एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र से एक कांग्रेस नेता मुंह पर कुछ और पीठ पीछे कुछ…

Read More

सुंदरनगर, 16 फरवरी :  यूं तो देश और परंपराओं को देश के युवाओं के हाथों में सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ युवा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं की मर्यादा को तार-तार करने पर आमादा हैं। ऐसा ही एक वाकया उस समय देखने को मिला जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रेमी युगल को मंडी जिला के सुंदरनगर बीएसएल जलाशय के किनारे अश्लील हरकतें करते देखा गया। वीडियो कब का है और किसने बनाया है इसको लेकर अभी कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो में युवक और युवती लगातार अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं जिस…

Read More

सुंदरनगर, 15 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण युवाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए कृषि में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में विभाग ने चालू वर्ष में 250 हेक्टेयर भूमि पर ड्रोन के माध्यम से स्प्रे करने का डेमोंसट्रेशन देने का लक्ष्य रखा है। जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने कहा कि प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से कृषि में ड्रोन तकनीक (drone technology) के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसको लेकर किसानों और युवाओं को आगे आकर ड्रोन तकनीक को…

Read More

सुंदरनगर, 14 फरवरी : नैनो टेक्नोलॉजी और ड्रोन तकनीक अब सूबे के किसानों के उत्पादन को बढ़ाने जा रही है। जहां पहले खेतों में यूरिया के उपयोग से पर्यावरण को क्षति पहुंच रही थी। वहीं नैनो यूरिया के उपयोग से खेती उपज को बढ़ाकर किसान फसल की पैदावार को बढ़ाने की ओर प्रगतिशील होने जा रहा है। इसको लेकर इफको मंडी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय नैनो उर्वरकों पर आधारित ‘प्रशिक्षण एवं भ्रमण’ कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है। इसमें प्रदेश के 5 जिलों मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर से आए 30 प्रगतिशील किसान विशेषज्ञों द्वारा…

Read More