Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 9 अप्रैल : किरतपुर-नेरचौक फोरलेन हाईवे (Kiratpur-Nerchowk Fourlane Highway) पर सुंदरनगर में कार को जांच के लिए रोकने का इशारा करने पर चालक एक पुलिसकर्मी को कुचलने के बाद मौका से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 260 ग्राम चरस बरामद की गई। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह हाईवे पर पुंघ में…

Read More

सुंदरनगर, 08  अप्रैल : हिमाचल प्रदेश में वन्य जीवन इकोसिस्टम (Eco-system) के साथ-साथ पर्यटन (Tourism) व्यवसाय को भी बढ़ावा देता है। टूरिज्म के साथ वन संरक्षण की जानकारी देने से एक नई पहल शुरू की जा सकती है। यह बात हिमाचल प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजीव कुमार ने दी। प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में हिमाचल के 12 वन वृतों से आए 54 वन रक्षकों के विधिवत दीक्षांत समारोह में  राजीव कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस कोर्स की अवधि 6 माह रही और इस बार अकादमी से वन रक्षकों का 34वां बैच प्रशिक्षण पूरा कर अपने कार्य क्षेत्र में…

Read More

सुंदरनगर, 4 अप्रैल : मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी की तुलना अधर्म से की है। कंगना ने आज मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर में मंडल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर इकट्ठा किए गए चंदे को भाजपा का स्कैम बताया था। कांग्रेस को होश नहीं रहा है और कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं। देश में कांग्रेस द्वारा कुबुद्धि और कुराजनीति के खिलाफ भाजपा को लड़ना है।…

Read More

सुंदरनगर, 03 अप्रैल : विकास खंड धनोटू के अंतर्गत ग्राम पंचायत भ्यारटा की प्रधान पर ढाबन वार्ड के पंचायत समिति सदस्य सुधीर सेन ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने विकास खंड अधिकारी को शिकायत सौंप कर जांच की मांग उठाई है। उन्होंने पंचायत प्रधान पर सीमेंट चोरी व गलत जिओ टैगिंग करने के आरोप लगाए है।      शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंचायत प्रधान सरकारी सीमेंट बेच रही है जो पंचायत के विकास कार्यो के लिए सरकार ने उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा उनकी जिओ टैग भी पूरी तरह से गलत है।…

Read More

सुंदरनगर, 31 मार्च : मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग से सूबे में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कंगना द्वारा उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की नसीहत देने पर सांसद प्रतिभा सिंह ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को अपने सुझाव अपने पास ही रखने की सलाह दी है।  प्रतिभा सिंह ने मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के भौर में रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनके दिल में हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा करने का भाव है और वे…

Read More

सुंदरनगर , 30 मार्च : मंडी जिला की नाचन विधानसभा से पूर्व कांग्रेसी विधायक एवं सीपीएस रह चुके टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज नेरचौक में निधन हो गया है। वह उपचार के बाद घर पहुंचे ही थे, अचानक उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई और उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया। टेक चंद डोगरा 77 वर्ष के थे। वह चार बार विधायक रहे और एक बार सीपीएस भी बने। डोगरा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और एससी एसटी विकास निगम के चेयरमैन भी रहे। डोगरा को पूर्व सीएम दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह का कट्टर समर्थक…

Read More

सुंदरनगर, 23 मार्च : हिमाचल प्रदेश में सड़क पर बेसहारा घूम रहा पशुधन आम आदमी के साथ-साथ पशुओं के लिए आफत का सबब बन गया है। प्रदेश सरकार समस्या को लेकर बड़े से बड़े दावे करती हैं, लेकिन धरातल पर इनके नतीजे फिसड्डी ही साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि इन्हें गौशाला और आश्रय स्थलों में रखने का सरकार के पास कोई भी इंतजाम नहीं है। ताजा घटनाक्रम में जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला- 2024 के दौरान मेला स्थल नगौण खड्ड में शुक्रवार देर रात एक बेसहारा बैल के गले में कुर्सी फंस गई। इसके…

Read More

सुंदरनगर, 23 मार्च : मंडी के सुंदरनगर में जारी राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक लखविंदर वडाली, इंडियन आईडल फेम अनुज शर्मा व असीम शार्म ने अपने गीतों से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। वहीं जादूगर जगमोहन नेगी ने जादुई कलाएं पेश कर सबको हैरान कर दिया। संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को प्रभावित किया। संध्या का आगाज शहनाई वादक सूरजमणि ने शहनाई वादन के साथ किया।  रात करीब 9 बजे सूफी गायक लखविंदर वडाली ने मंच संभाला और साहेब तेरी बंदगी से अपने कार्यक्रम का आगाज किया।…

Read More

सुंदरनगर, 22 मार्च : शुकदेव मुनि की तपोस्थली सुंदरनगर में मनाए जाने वाले सात दिवसीय ऐतिहासिक राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला-2024 का शुभारंभ शुक्रवार को विधिवत रूप से किया गया है। मेले का आगाज मंडी मंडल की डिवीजनल कमिश्नर राखिल काहलों ने नगौण खड्ड में बैल पूजन और खूंटा गाड़कर उपरांत जवाहर पार्क में ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य लोगों ने रंगीन पगड़ियां लगाकर बैंड बाजा व ढोल की थाप पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से नगौण खड्ड तक जलेब निकाली। वहीं इस मौके पर पद्मश्री नेकराम ने किसान मेले का रिबन काटकर आगाज किया। राखिल काहलों ने कहा…

Read More

सुंदरनगर,18 मार्च : अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं स्पैशल जज सुंदरनगर ने 14 ग्राम हेरोइन रखने के आरोपी रिंकू तमांग पुत्र रामलाल निवासी गांव सरवरी डॉ. ढालपुर कुल्लू को जुर्म साबित होने पर 4 वर्ष का कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।  उप जिला न्यायवादी सुंदरनगर विनय वर्मा ने बताया मुकदमे में 13 अप्रैल को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने सलापड़ पुल पर यातायात जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान करीब एक बजे रात बिलासपुर की तरफ से चंडीगढ़ रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका। पुलिस द्वारा…

Read More