Author: MBM News

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : भोटा से दो किलोमीटर दूर रोपड़ी के समीप एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण तीन यात्री गंभीर तौर पर घायल हुए हैं, जबकि 20 यात्रियों को मामूली तौर पर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर तुरंत स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया। तमाम घायलों को भोटा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों की सूची अंजु देवी, संदेश कुमार, विशाल, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, रज्जो देवी, पवना कुमारी, पुष्पा देवी, सुरेंद्र कुमार, जगत राम, नीलम कुमारी, अनुराधा, रानी, विवके, हीना देवी, कपिल चंद, राजेष कुमार, पायल, सुरजीत सिंह,…

Read More

मंडी (वी कुमार): करसोग पुलिस थाना के अंतर्गत चुराग में सेब से लदी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। 407 ट्रक (एचपी62-1723) सेब लेकर मंडी जा रहा था। अचानक ही नियंत्रण खो जाने से वाहन तकरीबन 50 मीटर खाई की तरफ लुढक़ गया। हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना है।              करसोग पुलिस के मुताबिक मौके पर गई टीम की वापसी पर ही घटना से जुड़ी जानकारी मिल पाएगी। हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास हुआ बताया जा रहा है।

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल भोरंज के अंतर्गत कक्कड़ नामक स्थान पर एचआरटीसी सरकाघाट की बस पलट गई। गनीमत यह रही की कोई भी इस दुर्घटना में घायल नहीं हुआ। बस चंडीगढ़ से सरकाघाट जा रही थी और एक दिन पूर्व रविवार को बस मुडंखर में खराब हो गई थी। इसे ठीक कराकर सरकाघाट लाया जा रहा था और इसमें दो मैकेनिक और ड्राइवर कंडक्टर ही थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।                  ड्राईवर कश्मीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की जैसे ही चदरूही के पास मोड़ काट कर बस निकली…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : एचआरटीसी की बसों में कौशल विकास के नाम पर प्रशिक्षण करने वाले परिचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित परिचालक संघ ने प्रदेश सरकार तथा राज्य पथ परिवहन निगम पर कौशल विकास के नाम पर बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।          संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीत सिंह ने आज शिमला में पत्रकारवार्ता में कहा कि एचआरटीसी द्वारा कौशल विकास के नाम पर 3 महीने तक परिचालक का काम लेने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया तथा अब नई भर्ती प्रक्रिया के तहत परिचालक रखे जा…

Read More

मंडी (वी कुमार) : केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के तहत प्रदेश को बजट देना बंद कर दिया है और तो और ऑन डिमांड भी प्रदेश सरकार को कोई बजट केंद्र से नहीं मिल रहा है। इस बात का खुलासा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने मंडी में किया।             अनिल शर्मा सोमवार को मंडी में जिला के खंड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि मंडी जिला ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों के तहत उत्कृष्ट कार्य कर रहा…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज़) : राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोगों से भारतीय परम्परा, संस्कृति और जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय मान्यता एवं परम्परा में योग का महत्वपूर्ण स्थान है और मौजूदा परिप्रेक्ष्य में योग से जीवन को सुखी और समाज को सही राह दिखाई जा सकती है। वह आज सोलन जि़ले के सुबाथू स्थित ध्यान योग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान, कठनी में आयोजित योग शिविर में बोल रहे थे। स्वामी ब्रह्मऋषि योगतीर्थ जी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।           इससे पूर्व, उन्होंने कठनी में ब्रह्मबोध धाम, पतंजलि योग अनुसंधान तपोभूमि…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : जिला कांगड़ा पैंशनर संघ के 10 वर्ष पूरे होने पर साधारण सभा द्वारा आज धर्मशाला के जिला परिषद् हॉल में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त ने प्रशासन तथा प्रदेश सरकार की ओर से पैंशनर संघ को बधाई दी। इस अवसर पर पैंशनर संघ ने उपायुक्त के समक्ष अपनी मांगों को रखा।          रितेश चौहान ने कहा कि पैंशनर संघ की समस्त मांगों में से जिला स्तर की मांगों को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज): सोमवार दोपहर बाद पत्थर से लदे ट्रक (आरजे-14जीके-4323) के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोग घायल हुए हैं। हादसा पत्थर से लदे ट्रक की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। ठीक कारमल स्कूल के गेट के सामने चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खाली जगह में ढांक की तरफ ट्रक को टक्कर मार दी, ताकि ट्रक रुक जाए।               हादसा इस कारण बड़ा हो सकता था कि दोनों तरफ आबादी है। संयोग से कारमल स्कूल की छुट्टियां भी आज से ही शुरू हुई हैं। स्कूल बसों की आवाजाही नहीं थी। एमबीएम न्यूज…

Read More

नंगल (एमबीएम न्यूज): भाखड़ा-पौंग व रणजीत सागर डैम में इस साल मानसून का अब तक कम असर हुआ है। भाखड़ा डैम की अधिकतम सीमा 1680 फीट की है। सोमवार को गत वर्ष के 1631.39 फीट की तुलना में जलाशय में पानी की सीमा 1584.13 फीट दर्ज हुई है। यानि गत वर्ष की अपेक्षा इस साल 47 फुट की कमी है। टरबाइन का फ्लो 61,725 की अपेक्षा 45871 है।                डैम से पिछले साल इस वक्त 35,336 क्यूसिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा था, जो घटकर 32,019 है। इसी तरह पौंग डैम में सोमवार को…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : ठियोग के जनोगघाट के जंगल में नवजात शिशु ‘‘भ्रुण’’ बरामद हुआ है। शुरूआती छानबीन में पता चला है कि अज्ञात लोगों ने भु्रण को फैंका है। नवजात शिशु के भ्रुण को आईजीएमसी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के बाद ही इस बात का पता चलेगा कि भ्रुण का लिंग क्या था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ठियोग के डीएसपी मनोज जोशी ने कहा कि जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भ्रुण को किसने फैंका था।

Read More