Author: MBM News

चंबा (एमबीएम न्यूज़ ):  पठानकोट नेशनल हाईवे  पर देर रात भरमौर से धर्मशाला जा रही निगम नई  बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि चार दर्जन लोग घायल हुए है। घायलो को उपचार के लिए सिहुंता अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे में मरहम चंद निवासी पांगी और वजिन्दर सिंह भवारना (पालमपुर) की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस जाँच में जुटी है।

Read More

शिमला (शैलेंद्र कालरा ): सोमवार शाम आईजी समेत कुल 8 पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी कर सीबीआई ने सूबे में बड़ी हलचल मचा दी। यह साफ हो चुका है कि गिरफ्तारियों की वजह गुडिय़ा गैंगरेप के आरोपी सूरज की कस्टोडियल मौत है। सूरज के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया था कि पुलिस की कस्टडी में सिर पर चोट लगने, गला दबने के अलावा प्राईवेट पार्ट पर वार होने से हुई थी।          सनद रहे कि सीबीआई ने सूरज का पोस्टमार्टम दूसरी बार करवाया था। 18 जुलाई की रात पुलिस कस्टडी में आरोपी सूरज की मौत हो…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : मंगलवार शाम सीबीआई ने आईजी स्तर के अधिकारी समेत 8 को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश होने के बाद आईजी के चेहरे पर कोई भी शिकन नहीं था। संभवत: मुस्कुरा कर अपनी परेशानी को छिपाने की कोशिश की हो।         कोर्ट ने गिरफ्तार पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को 4 सितंबर तक के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। यानि साफ है कि जूनियर रैंक के अधिकारी हिमाचल पुलिस के आईजी से पूछताछ करेंगे। सीबीआई के मुताबिक सूरज की पुलिस कस्टडी में हत्या के मामले में…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : कोटखाई के बहुचर्चित गुडि़या और आरोपी सूरज के हवालात में कत्ल मामले में विवादों में घिरी हिमाचल पुलिस की खासी किरकिरी हुई है। मंगलवार को जैसे ही जांच एजेंसी सीबीआई ने आईपीएस रैंक के एक शीर्ष अधिकारी सहित आठ पुलिस वालों को गिरफतार किया, तो पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गुडि़या मामले की जांच कर रही एसआईटी की कार्यप्रणाली शुरू से ही सवालों के घेरे में थी। आम जनता से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन एसआईटी की जांच से संतुष्ठ नहीं थे। सीबीआई ने जिस तरह एसआईटी प्रमुख व आईजीए जहूर जैद्दी को गिरफतार किया है।…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): सुधि पाठकों को याद होगा, एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने खुलासा किया था कि राज्य अल्प संख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष व कांग्रेसी नेता तपेंद्र सैनी अपने सरकारी वाहन पर ओहदा चमकाने के मकसद से बड़े-बड़े अक्षरों की पद पट्टिका लगाए हुए हैं। साथ ही वीआईपी के स्टीकर चस्पा करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।        इस खबर के प्रकाशित होने के बाद आईपीएस रोहित मालपानी ने कड़ा संज्ञान लिया था। सूत्रों के मुताबिक एसपी ने ट्रैफिक पुलिस को सख्त लहजे में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद से…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : समीपवर्ती गांव चलाली सुकार में मृत मिला युवती की शिनाख्त कर ली गई है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि इस ब्लाइंड मर्डर  की गुत्थी को भी सुलझा लिया गया है। हत्यारे की पहचान कर ली गई है। जिसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। मृतका की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के तहत पड़ते फतेहाबाद की निवासी बलजीत कौर के रूप में की गई है।        बलजीत कौर को चाकुओं से गोद कर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। जिसके बाद लाश को सुकार स्थित सडक़ के साथ खाई में फेंक दिया…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : कुनाह खड्ड में डूबे बच्चें का कोई भी सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को भाखड़ा डैम के गोताखोर दिन भर कुनाह खड्ड को खंगालते रहे। लेकिन उन्हें इसमे विफलता ही हासिल हुई है। अब गोताखोर की टीम वापिस कांगडा लौट गई है।          बताया जा रहा है कि अब तलाश अभियान को पुलिस अपने स्तर पर जारी रखेंगी। इसके तहत कुनाह खड्ड के क्षेत्र में आने वाले हर थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने क्षेत्र में कुनाह खड्ड नाले की पड़ताल करें। लिहाजा हमीरपुर पुलिस ने दिन भर तलाश अभियान में…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : शिमला में संपन्न हुई राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में कुल्लू जिला के बजौरा स्कूल की उर्वशी ने गोल्ड मेडल हासिल करके पहले स्थान पर कब्जा किया।          अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के प्रधान रणवीर ठाकुर व अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के चेयरमैन किशन ठाकुर व महासचिव विपिन चंदेल ने बताया कि 26 से 28 सितंबर को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय जुडडो प्रतियोगिता में कुल्लू जिला के 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट से कोचिंग ले रही व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा की छात्रा उर्वशी ने गोल्ड मेडल हासिल करके पहले स्थान पर कब्जा जमाया।  …

Read More

चम्बा (एमबीएम न्यूज़): मणिमहेश यात्रा से वापस लौटते समय एक युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती डायरिया से पीड़ित थी। युवती के शव को सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान भगवती देवी निवासी जम्मू के रूप में हुई।          गौरतलब है कि प्रशासन ने यात्रा से पूर्व बड़े बड़े दावे कर यात्रा से पूर्व सभी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य जांच की बात कही थी। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। स्वास्थ्य जांच के बिना ही यात्रियों ने मणिमहेश के लिए यात्रा की। मणिमहेश…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): बहुचर्चित गुडिया गैंगरेप व लॉकअप मर्डर मामले में सीबीआई ने दक्षिण रेंज के तत्कालीन आईजी जहूर एच जैदी के अलावा ठियोग के डीएसपी मनोज जोशी को गिरफ्तार किया है।        इसके अलावा कोटखाई पुलिस थाना के तत्कालीन एसएचओ राजेंद्र सिंह, एएसआई दीप चंद शर्मा, हैड कांस्टेबल सूरत सिंह, मोहन लाल, रफीक अली व कांस्टेबल रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुख्ता जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने एक आईपीएस व एचपीएस अधिकारी के अलावा कुल 8 की गिरफ्तारी सूरज की कस्टोडियल मौत के मामले में की है।       एमबीएम न्यूज नेटवर्क को मिली जानकारी…

Read More