Author: MBM News

दिल्ली / शिमला (एमबीएम न्यूज) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्य के तमाम सीटिंग विधायकों को टिकट देने का फैसला लिया है, यानि किसी का भी टिकट नहीं काटा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ठियोग से फाइनल कर दिया गया है। सीएम के बेटे विक्रमादित्य को शिमला ग्रामीण से मंजूरी मिल गई है।         इसके अलावा मंडी सदर से स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर को कांगे्रस ने अपनी ही पार्टी के मंत्री रहे अनिल शर्मा के खिलाफ उतारने का फैसला लिया है। उधर पांवटा विधानसभा क्षेत्र से एसोसिएट विधायक किरनेश…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): बिलासपुर जिला के नम्होल के पास सोमवार शाम को एक निजी बस और ट्रक के बीच भिड़त हो गई, जिसमे 7 यात्री घायल हो गये है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकण्ड पहुंचाया गया जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नम्होल के साथ लगते खलोटा मंदिर के पास शिमला से सरकाघाट जा रही निजी बस की विपरीत दिशा की तरफ से आ रहे एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई।         बताया जा रहा है कि यह ट्रक चालक गलत दिशा से ओवर टेक करके बस के साथ टकरा गया…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना हरोली के तहत बाथड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए प्रवासी चालक का शव सड़क किनारे बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र संता बहादुर निवासी बाथड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। पुलिस मामले को अलग-अलग एंगल से जांच रही है।         जानकारी के अनुसार बाथड़ी पेट्रोल पंप के समीप जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस…

Read More

बरोटीवाला (एमबीएम न्यूज): Blind & Brutal हत्या के रहस्य को युवा थाना प्रभारी जयराम डोगरा की टीम ने चंद रोज में सुलझा कर रख दिया है। गुनाहगारों की एक चूक को खाकी ने चौकसी से पकड़ लिया। दरअसल अब तक की तफ्तीश में यह साफ हो रहा है कि बेरहमी से कत्ल की वजह लूट थी। इसी दौरान दो आरोपी हमीरपुर के रहने वाले तजेंद्र पुत्र युद्धवीर सिंह की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसकी सोने की चेन व अन्य सामान के साथ मोबाइल भी ले गए।  इसी आधार पर लोकेशन को ट्रेस किया गया। आरोपी अपनी फैक्टरी से भी…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ):  रामपुर तहसील के नोगली ने एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह 9 बजे घर में उसका फंदा लगा शव बरामद हुआ।     जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। घटना के वक्त महिला का पति घर में मौजूद नहीं था। पुलिस ने इसे पूरी तरह आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है और धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मृतक महिला नेपाली मूल की है। उसकी पहचान 20 वर्षीय पूजा सोनी पत्नी गोपाल…

Read More

श्रीरेणुकाजी (एमबीएम न्यूज़) : जरग निवासी मुख्य अध्यापक संतोष कुमार का सोमवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। 50 वर्षीय संतोष कुमार बकरास शिक्षा खंड के तहत कोटि उतरऊ में मुख्य अध्यापक तैनात थे।           सोमवार को अपने निवास पर ही उनका अचानक हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम तथा दाह संस्कार ददाहू में किया जाएगा। मिलन सार मृदु स्वभाव के अध्यापक के निधन पर शिक्षक समाज ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : बसों के टाईम टेबल को लेकर रोनहाट में एक निजी बस के चालक-परिचालक ने एचआरटीसी के परिचालक के साथ मारपीट की। थाना शिलाई में पुलिस को दिये शिकायत पत्र में एचआरटीसी परिचालक शुप्पा राम ने बताया कि रोनहाट बाजार में निजी बस (एचपी17सी-2219) के चालक बाबु राम व परिचालक करण चौहान ने इसकी बस (एचपी18बी-9715) को रोककर इसके साथ मार पीटाई की है। जिससे इसको चोटें आई है।          एचआरटीसी परिचालक शुप्पा राम की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 353, 332, 34 के अन्र्तगत सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : समूचे देश में नारी सशक्तीकरण की बात हो रही है। महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने का दंभ भर रही हैं, लेकिन हिमाचल की राजनीति में पुरुषों का ही दबदबा रहा है। कांग्रेस सरकार की निवर्तमान मंत्री विद्या स्टोक्स को छोड़ कर अन्य किसी महिला के हाथ में राजनीति की बागडोर नहीं आ सकी है। विद्या स्टोक्स कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के पद पर काबिज रह चुकी हैं। प्रदेश के राजनीतिक दलों ने हर बार महिलाओं को टिकट देने से परहेज किया है। मुख्य दलों भाजपा व पार्टियों ने ज्यादातर पुरुष प्रत्याशियों…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): टिकट हासिल करने की जद्दोजहद में लगे भाजपा के जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने पार्टी की सरदारी से किनारा कर लिया है। अपने खास हनुमान रामेश्वर शर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की कुर्सी सांैप दी है। पार्टी के भीतर कुछ न कुछ तो चला है, इसी कारण चौधरी को कुर्सी छोडऩी पड़ी। गद्दी छोडऩे के पीछे चुनाव की व्यस्तता बताई है।          सवाल उठता है कि जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती संगठन की कमान संभालने के साथ-साथ चुनाव भी लड़ सकते हैं तो चौधरी क्यों नहीं। यह नहीं पता चल पाया कि चौधरी…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जिला के पुलिस थाना स्वारघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कुटैहला के गांव समलेटू में चोरों ने दिनदिहाड़े रूप लाल पुत्र रामकृष्ण के घर से जेवरातों पर हाथ साफ करके क्षेत्र में खलबली मचा दी है। जानकारी के अनुसार रूप लाल ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि रविवार दोपहर वह तथा उसका परिवार घर के साथ लगती घासनी में घास काटने में व्यस्त थे।        दोपहर भोजन के बाद विश्राम के लिए जब वह अपने कमरे में पहुंचे तो देखा कि घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। कमरे…

Read More