Author: MBM News

नाहन (शैलेंद्र कालरा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लाफिंग क्लब करार दिया है, मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का नॉन सीरियस जमावड़ा है। उन्हें यह पता ही नहीं चलता है कि कब, कहां क्या बोलना है। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में देश के वीर जवानों ने दुश्मन की सीमा में घुसकर आतंकवादियों को ठिकाने लगाया, लेकिन कांग्रेसी नेता पूछते रहे अरे भाई! हमारे जवानों को क्यों गोली ली नहीं लगी। हमारे जवान क्यों घायल नहीं हुए।          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौला कुआं में जनसभा…

Read More

मंडी(वी कुमार): केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारी बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और इस बात पर सर्वे करने वाली विभिन्न एजेंसियां भी मोहर लगा चुकी हैं। यह बात उन्होंने जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र के मझवाड़ गांव में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। राजनाथ सिंह यहां पर भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे हुए थे।          राजनाथ सिंह ने कहा कि वह मझवाड़ गांव में पहली बार आए हैं और लेकिन जिला में उनका पहले भी कई बार आना हुआ…

Read More

कांगड़ा (एमबीएम न्यूज) : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी के तहत अपने स्टार प्रचारकों को भी देवभूमि में लाकर लोगों को रिझाने में दिन-रात एक कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने सबसे बडे़ स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वीरवार को कांगड़ा फतेहपुर विस क्षेत्र के रैहन में जनसभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया। कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच दानवों को जन्म दिया है, जिन्होंने प्रदेश को पूरी तरह से नोच लिया है।       प्रधानमंत्री  ने कहा कि पांच…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवम्बर को जिला के ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में रैली करेंगे। विधानसभा चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में माहौल पूरी तरह से गर्म है और भाजपा प्रदेश में सत्ता स्थापित करने का ही नहीं बल्कि 60 प्लस सीटों का सपना लेकर चली है। ऐसे में भाजपा को पीएम नरेंद्र मोदी के इस दौरे से काफी उम्मीदें जाग गई है।        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर भाजपाईयों ने कमर कस ली है और ढालपुर में होने वाली रैली को लेकर तमाम तैयारियां शुरू कर दी है। वहां पुलिस और खुफिया तंत्र ने भी सुरक्षा की दृष्टि से मोर्चा संभाल लिया है।…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) : घुमारवीं में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे स्कूलों के बच्चों ने लिखा “न जाति पर न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर”। लोगों को मतदान का महत्व समझने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता शुरू की गई है जिसमें बच्चों को मतदान के महत्त्व को समझाया जा रहा है और प्रत्येक खंड के दस सकूलों में मतदान के महत्त्व पर मतदान से सबंधी पोस्टर प्रतियोगिता करवाई जा रही है।         इस मुहीम में  बच्चे बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं, कई बच्चों ने अपने पोस्टर पर लोगों को संदेश देने के लिए यह लिखा…

Read More

मंडी(वी. कुमार): क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार हेतु उत्तर प्रदेश से आई वैन पर चोरों ने हाथ साफ कर लिए हैं। सरसकान पंचायत के हवाणी गांव में बुधवार रात चोरों ने प्रचार वाहन का ताला तोड़कर पचास इंच की एलईडी चुरा ली जिसकी कीमत हजारों में बताई जा रही है।         वैन यूपी15 सीटी-8924 के चालक का कहना है कि वह कई दिनों से धर्मपुर विधानसभा में हैं लेकिन इस प्रकार की कोई वारदात नहीं हुई। थाना प्रभारी पृथी सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): कुछ घंटों बाद नेशनल हाईवे (चंडीगढ़-पांवटा साहिब-देहरादून) पर धौलाकुआं में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। पिछले दो दिनों से ही सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि रैली स्थल पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता। रैली में भाग लेने के लिए जिला के हर क्षेत्र से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। मोदी की रैली के लिए धौलाकुआं का चयन कुछ खास कारणों से किया गया है। आईआईएम के लिए चिन्हित करीब एक हजार बीघा भूमि पर ही मोदी की रैली हो रही है।         मोदी को मई माह में…

Read More

मंडी(वी कुमार) : 2017 का विधानसभा चुनाव कुछ नेताओं के लिए उनका आखिरी चुनाव होने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इस चुनाव के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर रखा है और अब इस लिस्ट में भाजपा के दिग्गज नेता गुलाब सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल हो गया है।              गुलाब सिंह ठाकुर ने इस बात का ऐलान किया है कि यह उनका आखिरी विधानसभा का चुनाव है। बता दें कि गुलाब सिंह ठाकुर 1977 में मात्र 27 वर्ष की आयु में पहली बार विधायक चुने गए थे। अब तक  ठाकुर 7 बार बतौर विधायक जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।…

Read More

बददी (एमबीएम न्यूज़): नालागढ़ थाना के अंतर्गत दत्तोवाल में युवाओं के बीच जमकर तलवारे चली, जिसमें 2 3  युवकों को चोटें आई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके का जायजा लिया और घायलों का मेडिकल करवाकर दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर दत्तोवाल में दो गुटों के युवाओं में आपस में गुत्थम गुथी हो गई। युवक  अजय व शुभम का झगड़ा मनीष व सतीश नामक युवाओं के साथ हुआ।        पुलिस का कहना है कि इनकी आपसी पुरानी रंजिश चली हुई है और इनके मध्य तलवारें चली,…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): 30 अक्तूबर को पीटीसी डरोह में सूबे की 17 बेटियों ने सब इंस्पेक्टर बनने का गौरव हासिल किया। इसके बाद कोटखाई के रावला क्यार की रहने वाली सिम्पल चौहान व कुमारसैन की पूजा को सिरमौर में तैनाती मिली। एक ही दिन पूरा नहीं हुआ था, अचानक ही धौलाकुआं में प्रधानमंत्री की रैली में डयूटी का दायित्व मिलने के आदेश हुए। होनहार बेटियों ने भी सीधे ही डरोह से नाहन का रुख कर लिया।        खास बात यह है कि पीटीसी डरोह में आयोजित पासिंग आउट परेड में पूजा, सर्वश्रेष्ठ कैडिट बनी थी तो सिम्पल चौहान…

Read More