Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज़): कांग्रेस विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले अपने प्रत्याशियों का नाम अगले चार-पांच दिनों में फाइनल करेगी। राज्य चुनाव समिति संभावित दावेदारों के तीन-तीन नाम एआईसीसी द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगी। यह कमेटी दावेदारों की छंटनी कर अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय चुनाव समिति के पास रखेगी। केंद्रीय चुनाव समिति प्रत्याशियों पर मुहर लगाकर सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। उम्मीदवार तय करने की यह प्रक्रिया दीवाली के आसपास पूरी होगी। 18 से 20 अक्तूबर के बीच कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस मीडिया सैल के अध्यक्ष…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : शहर में पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय हेतू स्थान निर्धारित किए गए है ताकि पटाखों के कारण किसी प्रकार की जानमाल की क्षति न हो। यह जानकारी उप मण्डल दण्डाधिकारी नाहन कृतिका कुल्हारी ने आज यहां देते हुए बताया कि नाहन चौगान के अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।        उन्होने बताया कि पटाखों के विक्रय के लिए लाइसैंस धारक ही प्राधिकृत किए गए है तथा इनके द्वारा ही नाहन चौगान में पटाखों को बेचने का समय प्रातः 9 बजे से सांय 9…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : प्रशासन द्वारा मिडिया के साथ द्वेषपूर्ण व भेदभाव वाला रवैया अपनाया जाने के बारे में मुख्य चुनाव आयक्त को शिकायत भेजी गई है। शुक्रवार को संयुक्त पत्रकार संघ सीमित ने प्रेस रूम कुल्लू में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, उस कारण निष्पक्ष चुनाव करवाने पर भी संदेह है। इस पर गंभीरता से गौर फरमाया जाए।        इस मामले को लेकर आज अक्तूबर को जिला हैडक्वारटर कुल्लू के पत्रकारों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से संयुक्त पत्रकार संघ समिति का…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज): अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने जहर निगल लिया है। इसमें से दो की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत नाजुक है। ईसपुर की 20 वर्षीय विमला देवी की जहर खाने से मौत हुई है। अंब थाना के अंतर्गत देर शाम 36 साल के बलबीर चंद निवासी दिलवा ने जहर निगल लिया।          घटना में 36 साल के बलबीर की मौत हो गई है। तीसरा मामला अंब थाना के अंतर्गत सरोई गांव में सामने आया। 70 साल के सत्यादीन ने जहर निगल लिया। नाजुक हालत में अंब अस्पताल में सत्यादीन का उपचार…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर बीसी बडालिया ने गत सांय नाहन चौगान से मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।        इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि जिला में स्वीप कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के लिए अर्न्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डब्लयूडब्लयू-ई के रेसलर एवं सिरमौर जिला के निवासी दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली को ब्रांड- एम्बेस्डर बनाया गया है जिनका संदेश जिला के लोगों को मिडिया के विभिन्न माध्यमों से पहूंचाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अर्न्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सीता गोसांई और जिला…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : नादौन के निकट सेरा विश्रामगृह में बीरवार देर सायं विधायक विजय अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खु के समक्ष भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई बहस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार नादौन देवी राम ने विधायक विजय अग्निहोत्री की शिकायत पर सेरा विश्राम गृह के उस कमरे को सील कर दिया जिसमें रखे सामान पर आपत्ति जताई गई थी।         आचार संहिता लगने के पहले ही दिन हुई इस राजनैतिक घटना की क्षेत्र भर में काफी चर्चा है। जहां एक ओर विधायक विजय अग्निहोत्री ने इसे आचार संहिता का…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़): विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होते ही सरकारी होडिंग्स हटाने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को ओल्ड बस स्टैंड, विक्टरी टलन और उपायुक्त कार्यालय के पास से सरकारी होर्डिंंग हटाए गए। प्रशासन ने टीमें गठित कर नेशनल हाईवे किनारे जगह-जगह लगे होर्डिंगों को हटाने का जिम्मा सौंपा है। केंद्र व राज्य सरकारी की उपलब्धियों से पटे शहर में अब होर्डिंग गायब दिख रहे हैं। प्रशासन के एक्शन के बाद शहर में ही कई रास्ते खुले-खुले दिखाई देने लगे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने जिला में विभिन्न विभागों द्वारा…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करीब-करीब हर सीट पर निर्दलीय अपनी किस्मत आजमाते हैं। सैंकड़ों निर्दलीय चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज तो करवाते हैं, लेकिन इनमें से महज कुछ ही विधानसभा पहुंच पाते हैं। खास बात यह है कि बीते 50 साल में निर्दलीय विधायकों का आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंच पाया है। प्रदेश में वर्ष 1967 के चुनाव में ही निर्दलीय विधायकों ने सर्वाधिक 16 सीटें जीती थीं। इसके बाद ऐसा करिश्मा कभी नहीं हुआ। सबसे ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी वर्ष 1982 के चनावों में उतरे थे। तब 205 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव दंगल में कूदे…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): कुल्लू-मंडी मार्ग में कलैहली के पास बाईक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें दो व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं।      जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश हुआ जब कलैहली के पास मोटरसाईकल सवार जिला की तरफ आ रहे थे उसी समय एक स्वीफ्ट कार मंडी की तरफ गई और कलैहली में दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाईकल सवार दो युवक घायल हो गए हैं।     जिन्हें 108 एंबुलैंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल  लाया गया और उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाना आरंभ कर दिया…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत आज सिरमौर के 286 मेधावी छात्र लैपटॉप हासिल करने से वंचित कर दिए गए। दूरदराज क्षेत्रों से मेधावी छात्र शुक्रवार को लैपटॉप लेने पहुंचे थे। लेकिन उच्चशिक्षा विभाग ने उन्हें यह कहकर खाली हाथ लौटा दिया कि चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। मेधावी छात्रों को अब चुनाव आचार संहिता हटने तक इंतजार करना होगा।         कमाल की बात यह है कि 7 सितंबर को लैपटॉप बांटने के आदेश जारी हो चुके थे, लेकिन मेधावी छात्रों को इसकी सूचना नहीं दी गई। लैपटॉप लेने पहुंची प्रतिभाशाली छात्रा…

Read More