Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज): तो लीजिए, शहर में एचआरटीसी की इलैक्ट्रिकल बस पहुंच गई है। डीजल व पैट्रोल से नहीं, बल्कि बिजली से चार्ज होकर दौड़ेगी। एक बार चार्जिंग पर 70 से 100 किलोमीटर तक चलने की क्षमता होगी। लेकिन शहरवासियों को इसकी सवारी करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि क्षेत्रीय प्रबंधक साहब का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू है। परमिशन भी ऊपर से ही आनी है। 7 सीटर इलैक्ट्रिकल बस का इस्तेमाल मुद्रिका बस की तरह ही होगा।         उधर पिछले कुछ दिनों से 30 सीटर मुद्रिका बस सेवा शुरू हो चुकी…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई इस मंच को अपने निजी स्वार्थों के लिए इस्तेमाल करने में लगा हुआ है। लेकिन कुछ युवा इस लीक से हटकर भी समाजिक कार्यों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इसका उदाहरण शिलाई क्षेत्र के पंडोग गांव के रहने वाले युवा कलाकार रवि चौहान ने पेश किया है। फेसबुक पेज पर रवि की आईडी “Pahadi Matlb Khedi” अपनी अलग पहचान बना चुका है।        शिलाई कॉलेज के स्टुडेंट रवि चौहान इस आईडी के माध्यम से पहाड़ी भाषा व संस्कृति को प्रचारित करने में लगे हुए हैं। खास बात यह…

Read More

कुल्लू (नीना गौतम) : प्रदेश में पेड न्यूज लगाने का धीरे-धीरे खुलासे होते जा रहे हैं। सबसे कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति के एक नेता की पेड न्यूज लगाने का मामला सामने आया है। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र सहित उक्त नेता को चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है और इस संदर्भ में जवाब देने को कहा गया है। यही नहीं उक्त नेता के पक्ष में प्रकाषित तीन समाचारों को नेता के खाते में भी डाला गया है।         जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि जनजातीय विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति में चुनाव प्रचार के दौरान तीन पेड़…

Read More

मंडी(वी कुमार): हिमाचल प्रदेश के केंद्र में बसा जिला सरकार बनाने में हमेशा अपना अहम रोल अदा करता है और इस बार भी जिला की भूमिका इसमें काफी अहम मानी जा रही है। दस विधानसभा क्षेत्रों वाले जिले में अभी पांच सीटों पर कांग्रेस तो पांच पर भाजपा का कब्जा है। वर्ष 2007 में जब भाजपा की सरकार बनी थी तो उस समय भाजपा को 6 और कांग्रेस को एक सीट मिली थी जबकि एक पर निर्दलीय ने बाजी मारी थी।        हालांकि यह निर्दलीय भाजपा के साथ हो लिए थे। उस वक्त भी जिला को तीन कैबिनेट…

Read More

मंडी (वी कुमार): उत्तर प्रदेश के आगरा में कोटली के आलोक भारती पब्लिक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। बस में स्कूल के तकरीबन 40 छात्र एजुकेशनल टूर पर गए थे। हादसा बेहद भयानक हुआ। अब तक मिल रही जानकारी मुताबिक एक छात्र की मौत हो चुकी है। आशंका संख्या बढऩे की भी जताई जा रही है। https://youtu.be/zh26-U-CSzo         हादसा शुक्रवार सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बस डिवाइडर से टकरा गई। इसी के बाद एक्सप्रेस-वे के झरना नाला के समीप हादसा हुआ। उधर बच्चों के अभिभावकों में हडकंप…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम): जिला के झंडूता के विधायक रीखी राम कौंडल की वीरवार रात को दुबारा अचानक तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली में दुबारा भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रीखी राम दिल्ली में अपनी बेटी के पास थे और चार तरीक को डॉक्टरों ने उनको चैकअप के लिए बुलाया था, लेकिन गुरूवार रात को अचानक तबीयत खराब होने व चेस्ट पेन होने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है व इलाज चला हुआ है।        रीखी राम कौंडल पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे हैं और उनका हार्ट का ऑपरेशन किया गया था। उनकी बेटी ने कहा है कि वे…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : भुंतर पुल से एक व्यक्ति ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी है और वह थोड़ी ही देर में व्यास की लहरों में समा गया है जिसका अभी तक कोई अता पता नहीं चल पाया है। पता चला है घटना वीरवार शाम की है जब एक व्यक्ति भुंतर पुल से ब्यास में कूद गया और नदी के आरपार से कुछ लोगों ने इसका मोबाईल के जरिए वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।          हालांकि लोगों ने इसकी सूचना भुंतर पुलिस को भी दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक व्यक्ति व्यास की…

Read More

धौलाकुआं (एमबीएम न्यूज): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में संतोषजनक भीड़ जुटने से भाजपाईयों के चेहरे खिले हुए थे। सभास्थल के प्रवेश द्वार से कुछ दूरी पर पेड़ों पर भी चढक़र लोग मोदी की झलक पाना चाहते थे। यह अलग बात है कि चुनाव में मोदी का जादू चला या नहीं। इसका फैसला नतीजे आने पर होगा।         अहम बात यह रही कि नाहन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े आईआईएम व मेडिकल कॉलेज के स्थानीय मुद्दों पर भी मोदी ने मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। संभवत: मोदी कुछ होमवर्क करके भी आए थे। उन्हें पहले…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ):  विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस के बाद अब वामपंथी दल माकपा ने चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है। माकपा ने आज अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर कई लोकलुभावने वायदे किए। 18 सूत्रीय घोषणा पत्र में माकपा ने छात्रों के मुख्य मुददे रूसा, प्रदेश के लगभग 2 लाख युवाओं की बेरोजगारी के मुददे, कर्मचारियों को 4-9-14 टाईम स्केल देने और मजदूरों  को न्यूनतम वेतन 18 हजार देने इत्यादि मसलों को प्रमुखता दी है।          माकपा प्रदेश सचिव डा ओंकार शाद सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने घोषणा पत्र को जारी किया। घोषणा पत्र में मजदुर वर्ग के लिए न्यूनतम वेतन…

Read More

कुल्लू (नीना गौतम) : चुनाव की सरगर्मियां पूरे यौवन पर हैं और प्रदेश का बंजार विधानसभा क्षेत्र इस वक्त जातिवाद व क्षेत्रवाद की आग में जल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार इस राजनीति ने बंजार में समाज को बांटने का काम किया है। उधर एक राजनीतिक दल ने चुनाव आयोग को इसकी शिकायत करने की रणनीति बनाई है। उक्त दल के नेताओं का कहना है कि सरेआम सोशल मीडिया में और मंच पर जातीवाद व क्षेत्रवाद के मुद्दे को भुनाया जा रहा है।        बंजार विधानसभा क्षेत्र इस समय पूरी तरह से हॉट सीट…

Read More