Author: MBM News

शिमला(एमबीएम न्यूज़): राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रदेश पुलिस बल के कर्मियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर जनता का पूर्ण विश्वास बनाये रखने के लिए उन्हें अधिक व्यवहारिक होकर व्यवस्थित समाज की दिशा में योगदान देना चाहिए। राज्यपाल आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।      स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1948 में हिमाचल पुलिस बल का एक छोटी इकाई के रूप में गठन किया गया था।…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें आईजी आईटीबीपी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के जवान विजय कुमार को निशानेबाजी में गोल्ड मैडल का खिताब मिला। अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट नरेश कुमार 67 वाहिनी और टीम मैनेजर उपकमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के नेतृत्व में हवलदार विजय कुमार को इस वर्ष की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुख्यातिथि आईजी आईटीबीपी के कर कमलों द्वारा गोल्ड मैडल का खिताब दिया गया।      निशानेबाजी में हवलदार विजय कुमार को गोल्ड मैडल मिलने से जहां जिला…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): मुख्यालय से महज 15-18 किलोमीटर दूर है भेड़ो। मगर इस गांव के लोगों की दुनिया बिलकुल जुदा है। मुस्लिम गुज्जर समुदाय से संबंध रखने वाले लोगों का एक तबका आज भी शहर की चमक से दूर है। करीब 8 महीने पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसी गांव में ऊंट की सवारी की थी। नेशनल हाईवे से मात्र 7-8 किलोमीटर की दूरी पर गांव बसा है।       चंद महीने पूर्व पहली बार इस स्कूल की छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची थी। सीएम ने सीधे ही स्कूल का दर्जा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किया था। हालांकि…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): पूर्व मंत्री एवं धर्मपुर विधानसभा  के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी के मनाली स्थित होटल की आज एनजीटी के आदेश पर पैमाईश की गई। बताया जा रहा है कि मनाली के आलू ग्राउंड के पास बने इस होटल में टीसीपी और अन्य निर्माण नियमों की अवहेलना की गई है। जिसके चलते इस होटल को बिजली और पानी कनेक्शन पहले ही काट दिया गया था और अब निशानदेही करने के आदेश दिए गए हैं।       हालांकि निशानदेही (डिमारकेशन) इससे पहले भी हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस निशानदेही को लेकर एनजीटी  संतुष्ट नहीं था और निशानदेही को लेकर एनजीटी में शिकायतें पहुंची थी। जिसके चलते मनाली…

Read More

 बिलासपुर(अभिषेक मिश्रा): उप मण्डलाधिकारी सदर डा. हरीश गज्जू ने आदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग डिविजन-1 के आग्रह पर कन्दरौर से वाया सलणु-बरमाणा सम्पर्क सड़क पर मुरम्मत का कार्य जारी है जिस कारण एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2017 तक कन्दरौर से वाया सलणु-बरमाणा सम्पर्क सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।      उन्होंने क्षेत्र के लोगों व वाहन चालकों से आह्वाहन किया है कि वे बरमाणा की तरफ जाने या आने के लिए कन्दरौर चैक से वाया घाघस या घुमाणी चैक से वाया पनोह-डेहर बरमाणा सम्पर्क सड़क का इस्तेमाल करें, ताकि सड़क के मुरम्मत…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल पांगी के किलाड़ में सिर में पत्थर की चोट लगने से एक महिला की मौत हो गई । मृतक की पहचान किसनी पत्नी चैन सिंह निवासी किलाड़ पांगी रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि महिला वीरवार सुबह  रोजाना की तरह अपने पशुओं को चराने के लिए घर के साथ जंगल में गई थी । इस दौरान अचानक पहाड़ी से एक पत्थर महिला के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।         महिला के साथ गई अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी परिवार के…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): जिला परिषद की अध्यक्ष रोहिणी चौधरी बीमार पड़ गई है। बुधवार को उन्हें गम्भीर हालत में आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। रोहिणी काफी समय से चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रही है। अस्पताल में भर्ती के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। विस चुनाव के दौरान भी वह इसी कारण सक्रिय रूप से काम नही कर पाई थी।       जिप अध्यक्ष के पति हरिराम चौधरी ने बताया कि दो माह से उनका धर्मशाला स्थित एक निजी अस्पताल में यूनानी पद्धति से उपचार चल रहा था। बीते दिन उनकी सेहत बिगड़ती देख उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया है।       उन्होंने बताया कि…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : शरारती तत्वों द्वारा ब्यास नदी किनारे स्थित ख्वाजा पीर की मूर्ति खंडित करने पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। घटना का पता वीरवार सुबह तक चला जब लोग व्यास नदी किनारे बनी सड़क पर टहलने निकले लोगों ने देखा कि नदी के तट पर गहरी आस्था का प्रतीक इस मूर्ति के हाथ व नाक तोड़कर इसे पूरी तरह खंडित कर दिया था।          शहर व आसपास के क्षेत्रों के लिए लोगों में ख्वाजा पीर पर गहरी आस्था है इसलिए श्रद्धालुओं को पता चलते ही काफी संख्या में लोग मौका पर पहुंच गए। लोगों…

Read More

शिलाई (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल की बालीकोटी पंचायत की कुंडियो कोटी प्राथमिक पाठशाला के नन्हें छात्र की मासूमियत ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग को हिलाकर रख दिया है। कहते हैं, दूध का जला छाछ को फूंक-फूंक कर पीता है। यह बात भी विभाग पर चरितार्थ हुई है। हाल ही में नन्हीं छात्राओं के हाथ में शिक्षकों के पर्स व बैग थामे तस्वीरें वायरल हुई थी। इस पर भी विभाग हिल गया था।        ताजा घटनाक्रम में कुंडियो कोटी प्राथमिक पाठशाला में नन्हें छात्र ने मासूमियत से मोबाइल कैमरे के सामने यह बयां कर दिया कि दोनों शिक्षकों के अलावा…

Read More

मंडी (वी कुमार) : अगर कूड़ा मुक्त शहर में जहां कूड़ा मुक्त का बोर्ड लटका हो वहीं सबसे ज्यादा गंदगी नजर आए तो कागजी हकीकत का पता चल जाता है। कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों नगर परिषद नेरचौक का भी है। नेरचौक को नगर परिषद का दर्जा तो दे दिया गया है लेकिन यहां सुविधाएं देने में देरी की जा रही है।            वर्ष 2015 में नेरचौक शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों को मिलाकर इसे नगर परिषद का दर्जा दिया गया। लेकिन दर्जा देने के बाद यहां पर सुविधाएं देने में काफी देरी की जा रही है।…

Read More