Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज): जीवन भर पर्यावरण के लिए लड़ाई लडऩे वाली दिवंगत किंकरी देवी की आत्मा आज शायद बेहद दुखी होगी, क्योंकि उनके अपने ही घर में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। पहाड़ों का सीना छलनी किया जा रहा है। स्वयंसेवी संस्था सारा की मानें तो 517 बीघा पर तीन खदानें वैध हैं, जबकि इसके अलावा 600 बीघा भूमि पर चार अन्य खदानों में अवैज्ञानिक व अवैध खनन चल रहा है।        बड़ा सवाल यह उठाया गया कि इलाके में आज तक माईनिंग गार्ड व धर्मकांटा क्यों नहीं है। संस्था का तर्क है कि 1117 बीघा भूमि पर…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब हर साल सरकार के खजाने में करोड़ों रुपए का राजस्व जमा करवा देता है, लेकिन यहां के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाओं से ही वंचित रहना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से लोगों के हलक सूख चुके हैं, क्योंकि पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। लोगोंं ने कहा कि इस बारे विभाग के अधिकरियों को बार-बार उचित कदम उठाने को कहा गया, लेकिन जूं नहीं रेंगी।       आलम यह है कि अपने स्तर पर ही लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक टैंकर पर 500 रुपए का खर्चा…

Read More

शिमला ( एमबीएम न्यूज़ ) : पुलिस ने फरार तीन  कैदियों में से एक को सोलन के सुबाथू के नजदीक जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रेम बहादुर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 व 376 का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल ने एसपी सौम्या व टीम की इस सफलता  पर  अपने फेसबुक पेज पर प्रशंसा की है।             जानकारी के मुताबिक बीती रात से एसपी सौम्या सांबशिवन खुद भी सर्च ऑपरेशन में लगी हुई थी। सनद रहे कि हाल ही में कंडा जेल से…

Read More

शिमला /नाहन (एमबीएम न्यूज): सिरमौरी बेटी प्रियंका नेगी को हिमाचल पुलिस के प्र्रथम स्थापना दिवस पर प्रमोशन की सौगात मिल गई हैं। संबोधन में पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल ने प्रियंका को एक रैंक प्रमोशन देने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस महकमा चाहता था कि कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका को आज ही स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल के हाथों से स्टार लगवाकर प्रमोट करवा दिया जाए, लेकिन चुनाव आयोग से अनुमति नहीं मिली।        खिलाड़ी के परिजनों के मुताबिक पुलिस विभाग के स्वर्णिम पलों के अवसर पर अगर प्रियंका को एक रैंक प्रमोट कर दिया…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : जिला दण्डाधिकारी सीपी वर्मा ने धर्मशाला में 10 दिसम्बर, 2017 को भारत व श्रीलंका के मध्य आयोजित होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान धर्मशाला तथा आस-पास के क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था निर्धारित की है। इसे लेकर जिला दण्डाधिकारी ने अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक मैच वाले दिन कांगड़ा-बगली रोड़ व गग्गल से आने वाले वाहनों को चैतड़ू-शीला-दाड़ी से धर्मशाला की ओर भेजा जायेगा।        कचहरी बस ठहराव से डिग्री कॉलेज वाया केसीसी बैंक और जिला परिषद् कार्यालय से होम गॉर्डस कार्यालय तक यातायात को कांगड़ा की तरफ वन-वे किया गया…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़): राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रदेश पुलिस बल के कर्मियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर जनता का पूर्ण विश्वास बनाये रखने के लिए उन्हें अधिक व्यवहारिक होकर व्यवस्थित समाज की दिशा में योगदान देना चाहिए। राज्यपाल आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।      स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1948 में हिमाचल पुलिस बल का एक छोटी इकाई के रूप में गठन किया गया था।…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें आईजी आईटीबीपी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के जवान विजय कुमार को निशानेबाजी में गोल्ड मैडल का खिताब मिला। अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट नरेश कुमार 67 वाहिनी और टीम मैनेजर उपकमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के नेतृत्व में हवलदार विजय कुमार को इस वर्ष की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुख्यातिथि आईजी आईटीबीपी के कर कमलों द्वारा गोल्ड मैडल का खिताब दिया गया।      निशानेबाजी में हवलदार विजय कुमार को गोल्ड मैडल मिलने से जहां जिला…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): मुख्यालय से महज 15-18 किलोमीटर दूर है भेड़ो। मगर इस गांव के लोगों की दुनिया बिलकुल जुदा है। मुस्लिम गुज्जर समुदाय से संबंध रखने वाले लोगों का एक तबका आज भी शहर की चमक से दूर है। करीब 8 महीने पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसी गांव में ऊंट की सवारी की थी। नेशनल हाईवे से मात्र 7-8 किलोमीटर की दूरी पर गांव बसा है।       चंद महीने पूर्व पहली बार इस स्कूल की छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची थी। सीएम ने सीधे ही स्कूल का दर्जा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किया था। हालांकि…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): पूर्व मंत्री एवं धर्मपुर विधानसभा  के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी के मनाली स्थित होटल की आज एनजीटी के आदेश पर पैमाईश की गई। बताया जा रहा है कि मनाली के आलू ग्राउंड के पास बने इस होटल में टीसीपी और अन्य निर्माण नियमों की अवहेलना की गई है। जिसके चलते इस होटल को बिजली और पानी कनेक्शन पहले ही काट दिया गया था और अब निशानदेही करने के आदेश दिए गए हैं।       हालांकि निशानदेही (डिमारकेशन) इससे पहले भी हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस निशानदेही को लेकर एनजीटी  संतुष्ट नहीं था और निशानदेही को लेकर एनजीटी में शिकायतें पहुंची थी। जिसके चलते मनाली…

Read More

 बिलासपुर(अभिषेक मिश्रा): उप मण्डलाधिकारी सदर डा. हरीश गज्जू ने आदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग डिविजन-1 के आग्रह पर कन्दरौर से वाया सलणु-बरमाणा सम्पर्क सड़क पर मुरम्मत का कार्य जारी है जिस कारण एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2017 तक कन्दरौर से वाया सलणु-बरमाणा सम्पर्क सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।      उन्होंने क्षेत्र के लोगों व वाहन चालकों से आह्वाहन किया है कि वे बरमाणा की तरफ जाने या आने के लिए कन्दरौर चैक से वाया घाघस या घुमाणी चैक से वाया पनोह-डेहर बरमाणा सम्पर्क सड़क का इस्तेमाल करें, ताकि सड़क के मुरम्मत…

Read More