Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज): खो-खो में कोलर का बालक मयंक लबाणा फलक छूने को बेताब है। खेल में महारत हासिल करने में पूरी कोशिश करने में जुटा है। अंडर-17 की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 14 साल के मयंक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पदक हासिल हुआ। इससे माता-पिता के अलावा प्रदेश का नाम भी गौरवान्वित हुआ।         पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन स्कूल में नौंवी कक्षा के छात्र का कहना है कि खो-खो में आगे बढऩे का सपना है। शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के तौर पर तैनात पिता सुरेंद्र सिंह से हर कदम पर मयंक को सहयोग मिल…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : जिला नगर परिषद की अावासीय कॉलोनी में कर्मचारी के कमरे में अचानक आग लग गई जिसमें करीब अढ़ाई लाख रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। जबकि करीब 80 लाख की संपत्ति को दमकल विभाग की मुस्तैदी से बचाया गया है।        जानकारी के अनुसार देर रात को जिला नगर परिषद के अखाड़ा बाजार में स्थित कार्यालय के साथ बनी आवासीय कॉलोनी में कर्मचारी के कमरे में अचानक सिलैंडर लीक हो गया और आग पकड़ ली। जिससे कमरे में रखा लैपटॉप, एलईडी सहित कुर्सी, टेबल, बिस्तर सहित तमाम सामान जलकर राख हो गया है।        जिला फायर अधिकारी दुर्गा दास ने बताया कि दमकल…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): कुशाग्र बुद्धि के दम पर 15 साल की आयु तक के छात्रों को नकद पुरस्कार जीतने का मौका है। अंडर-11, 13 व 15 के तीन वर्गों में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। नामी शिक्षाविद संतोष चौहान मैमोरियल बैनर के तले इस प्रतियोगिता का आयोजन सिल्वर बैल्ज पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा करवाया जा रहा है। इस स्कूल की नींव खुद स्व. संतोष चौहान ने रखी थी।          प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 11 से 20 दिसंबर तक उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। इसी माह के अंत में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सिल्वर बैल्ज पब्लिक…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल बंगाणा के अधीन पड़ते एक गांव में बहु ने सास की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार तीन-चार दिन पहले बंगाणा के तहत एक गांव की रहने वाली शीला देवी (70) अपने घर में मौजूद थी। इस दौरान उसकी बहू उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगी। देखते ही देखते उसकी बहू ने शीला देवी से मारपीट शुरू कर दी।          मारपीट में शीला को उसकी बहू ने पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिस पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि शीला देवी के स्वास्थ्य में सुधार न होता देख…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़): चंबा-पठानकोट मार्ग पर कांदू के समीप एक निजी कार दुुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को सुबह के वक्त हुआ। मृत्तकों की पहचान संजीव और सतपाल के रूप में हुई। जो शहर के साथ लगते जुलाहकड़ी मोहल्ला के रहने वाले है।       बताया जा रहा है कि दोनों अपनी गाड़ी से पठानकोट से घर वापिस आ रहे थे। लेकिन कांदू के समीप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।        एसपी वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेज…

Read More

  मंडी ( वी कुमार ): सरकाघाट उपमण्डल की गोपालपुर पँचायत के भैरों गांव की 36 वर्षीय महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लता देवी पत्नी रविन्दर कुमार की शादी गाँव में अपनी सगी बहन के घर हुई थी और बहनें बड़े प्रेम से आपस में रहती थी। लेकिन वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में थी और उसकी दवाई भी खा रही थी।          अचानक ही लता देवी ने मानसिक तनाव में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने सारी बात अपनी बहन को…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): संगड़ाह उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र के सीधे-सादे 18 वर्षीय युवक मनीष ने माया नगरी मुंबई में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। चाडऩा के रहने वाले मनीष ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की है। बीती रात मुंबई में आयोजित आईवा मिस्टर इंडिया के ग्रैंड फिनाले में मनीष को बेस्ट स्माइल का अवार्ड मिला है। जल्द ही मनीष के शॉर्ट मूवीज व सीरियल्ज में भी दिखने की उम्मीद है।         ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे युवकों की ग्रूमिंग मुंबई के एक बीच पर नामी रिजोर्ट में हुई। ग्रैंड फिनाले में फिल्म जगत के निदेशक व प्रोडयूसर्ज…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): वीरवार शाम साढ़े 4 बजे के बाद सुबाथू चौकी में अचानक ही पुलिस अधिकारियों समेत सुरक्षा कर्मियों की कदमताल बढ़ गई, क्योंकि आसपास के जंगलों में ही कंडा जेल से फरार कैदियों के छिपे होने की पुख्ता खबर पुलिस को मिल चुकी थी।       सूत्रों के मुताबिक तडक़े गिरफ्तार विचाराधीन कैदी प्रेम बहादुर ने कुछ राज उगले हैं। मोटे तौर पर यह पता चला है कि रात एक बजे के आसपास फरार हुए। फरारी की साजिश हत्या के आरोपी ने रची थी। फैसला लिया गया था कि रात को चलेंगे, दिन के उजाले में छिप…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : 108 एंबुलैंस में एक और प्रसूता महिला का सफल प्रसव करवाया गया। यह प्रसव 8 दिसम्बर को मीना देवी 22 वर्ष निवासी डोभी निवासी का करवाया गया। जब उक्त महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, प्रसव पीड़ा देखकर परिजनों ने 108 पर कॉल किया और 108 की कुल्लू की एम्बुलेंस डोभी गांव पहुंची।        108 महिला को लेकर कुल्लू हॉस्पिटल की तरफ रवाना हुई, लेकिन हॉस्पिटल ले जाते समय महिला की तबीयत खराब होने लगी मौके को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शिल्पा ने 108 पर कॉल कर डॉक्टर विजय से सलाह ली और गैमन पुल के पास…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): प्रदेश में पैट्रोल व डीजल की दरों में गिरावट आएगी। निर्वाचन आयोग ने सरकार को वैट घटाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। दरअसल राज्य में पैट्रोल व डीजल पर एक प्रतिशत वैट घटाने का प्रस्ताव था। इसको लेकर 11 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई थी। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से फैसले को लागू नहीं किया जा सका था।         जानकारी के मुताबिक हिमाचल में पैट्रोल पर लगभग 27 व डीजल पर 16 प्रतिशत वैट लागू है। हालांकि स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा…

Read More