Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज): कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह चुनाव जीत गए हैं। भाजपा की विजय ज्योति को हराया है। हालांकि अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बड़े अंतर 9296 से चुनाव जीतने की खबर है। यहां से बसपा ने रमेश कुमार को मैदान में उतारा था, जबकि सीपीएम ने कुलदीप सिंह तनवर को प्रत्याशी बनाया था। कुल 7 प्रत्याशी मैदान में थे। इसके हलके में 66.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। उधर ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भी सीपीआई(एम) के राकेश सिंघा की जीत सुनिश्चित होती नजर आ रही है। आठवें राऊंड की समाप्ति पर सिंघा को 14768 मत…

Read More

मंडी (वी कुमार) : मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस के मंत्री प्रकाश चौधरी करीब-करीब चुनाव हार गए हैं। 7 राऊंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के इन्द्र सिंह लगभग 12000 मतों से आगे हैं। अब तकरीबन 6 हजार मतों की गिनती ही बची है।        उधर मंडी के बाकी 9 विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा का ही परचम लहराता नजर आ रहा है।

Read More

 शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल में विपक्षी दल भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। अधिकांश एग्जिट पोल में भी भाजपा की बड़ी जीत की संभावना बताते हुए 50 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की है, मगर राज्य के विधानसभा के चुनाव इतिहास पर नजर डालें, तो यह इतना आसान नहीं है। अतीत पर नजर डालें तो 50 से ज्यादा सीटें जीतने का रिकार्ड कांग्रेस और जनता पार्टी के नाम है।          भाजपा एक बार भी 50 सीटें नहीं जीत पाई हैं। कांग्रेस ने तीन बार तो जनता ने एक बार यह करिश्मा करके…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल अंब के तहत नंदपुर कुठियाड़ी में शनिवार देर रात बाईक स्किड होने के कारण चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलभूषण पुत्र बाल मुकंद निवासी बदोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का  पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है । वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वेद कुलभूषण पुत्र बाल मुकंद निवासी बदोली अपनी बाईक पर सवार होकर जा रहा था कि अंब के नंदपुर कुठियाड़ी में उसकी बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कुलभूषण गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

शिमला (शैलेंद्र कालरा): देवभूमि से महाबली द ग्रेट खली ने तीन हॉलीवुड फिल्मो द लांगेस्ट यार्ड (2005), गेट स्मार्ट (2008) व मेक गर्बर (2010)में प्रतिभा दिखाई। लेकिन अब हिमाचली बेटी सलोनी लूथरा ने एक साथ दो हॉलीवुड की फिल्मों में एंट्री मारी है। नवंबर 2016 से अगस्त 2017 तक सलोनी ने दो हॉलीवुड फिल्मो फॉरबीडन व टर्नड आउट की शूटिंग पूरी की है।        मूलत: प्रदेश की राजधानी की रहने वाली सलोनी इन दिनों 20 मिनट की शॉर्ट मूवी ‘काजल’ को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब प्रशंसा बटोर रही है। इस फिल्म में डायलॉग से सलोनी ने धमाल…

Read More

चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना डलहौजी में अनुसूचित जाति व कृषक होने का जाली प्रमाण पत्र  बनवाकर सेल डीड में लगाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायर्त्ता ने पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।          शिकायतकर्त्ता अशोक प्लाहा पुत्र अमर नाथ प्लाहा निवासी गांव सुर्खीगल्ला डाकघर बनीखेत तहसील डलहौजी जिला चंबा के ब्यान के आधार पर पुलिस ने अवतार सिंह पुत्र भूपिंद्र सिंह निवासी गांव बैहलून कैंट व अनिल सूद पुत्र हीरा लाल निवासी बैहलून कैंट व आरएच अवस्था (एक्स सीईओ) केंटोनमेंट बोर्ड डलहौजी के खिलाफ भादंस की धारा 420, 467, 471,…

Read More

शिमला ( एमबीएम न्यूज़ ): हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सिर्फ सियासी दलों व उम्मीदवारों में ही नहीं, नौकरशाही में भी उत्सुकता और बेचैनी है। नई सरकार को लेकर फिलहाल नौकरशाही भी असमंजस में है। एग्जिट पोल में भाजपा के बंपर  जीत के संकेत मिलने के बाद शिमला से लेकर दिल्ली तक नौकरशाहों का एक खेमा भाजपा के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधने और उनकी परिक्रमा करने में जुट गया है। हालांकि बहुत से अफसरों को अभी अंतिम नतीजों का इंतजार है।               सोमवार को नई सरकार को लेकर स्थिति साफ होने के बाद…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : पर्यटन नगरी मनाली के कलाथ से मां बेटी लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार काली देवी 50 वर्ष पत्नी सुभाष निवासी 18 मील अपनी सात वर्षीय बेटी पूजा को लेकर 14 दिसंबर को घर से कलाथ नहाने के लिए गई थी, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंची। चार दिन बीत जाने के बाद भी मां बेटी का कोई पता नहीं चल पाया है।          महिला के पति सुभाष ने पतलीकूहल चौकी में इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई है और इन दोनों का पता लगाने को दस हजार रुपए ईनाम देने की बात भी कही है। उन्होंने आग्रह किया है कि यदि…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): कथित जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को लेकर अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे नयनादेवी के भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक रणधीर शर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद करने के आदेश दिए हैं। नयनादेवी मंडल भाजपा ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह कांग्रेस सरकार के लिए करारा जवाब है।       जानकारी के अनुसार जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर बडवाल निवासी बीर सिंह ने 17 सितंबर 2013 को रणधीर शर्मा के साथ ही तत्कालीन एएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : कुल्लू-मनाली मार्ग में दवाड़ा के पास एक व्यक्ति चलती बस से गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें पहुंची है। चालक परिचालक और यात्रियों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई चण्डीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है।        जानकारी के अनुसार साहिद अली पुत्र ईरफान अली उतरप्रदेश जब पतलीकूहल से शिमला जाने के लिए एचआरटीसी की बस में बैठा तो पतलीकूहल से करीब दो किलोमीटर दूर दवाडा के पास वह खिड़की से बाहर गिर गया। जिसमें व्यक्ति की अपनी लापरवाही पाई गई है जिस कारण वह चलती बस से बाहर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।  …

Read More