Author: MBM News

बद्दी(एमबीएम न्यूज): बरोटीवाला पुलिस दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात नियमों की पालना के लिए सडक़ों पर उतरी है। मंगलवार को पुलिस थाना बरोटीवाला के प्रभारी जयराम डोगरा की अगुवाई में पुलिस ने दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों समेत ट्रक चालकों को जागरूक किया।       एसएचओ बरोटीवाला जयराम डोगरा ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रक चालकों द्वारा नशे की हालत में अधिकतर सडक़ हादसों को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नशा एक समाजिक बुराई है और सडक़ पर वाहन लेकर चलने वालों को तो नशे से कोसों दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सडक़ पर अपनी…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): उपमंडल भोरंज में शातिरों द्वारा बैंक खाते से बीस हजार रुपए उड़ाने के विरुद्ध पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज हुई है। शातिरों द्वारा लोगों को ठगने का धंधा जोरों पर चल हुआ है जानकारी अनुसार बृज लाल पुत्र कांशी राम गांव नालटू धमरोल तहसील भोरंज जिला में फोन  नंबर 7283080263 से फोन आया और उनसे कहा कि बे भरेड़ी पीएनबी से बोल रहे हैं और उनसे अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड की जानकारी और एटीएम का नंबर भी पूछा और तीन बार क्रमश 10,000-10,000 और 445 रूपए की राशि निकल कर वृद्ध का खाता खाली कर दिया। शातिर ठगों ने वृद्ध के पैसे…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़): क्षेत्र के गांव संघनई में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुनील निवासी संघनई सोमवार देर शाम ट्रैक्टर लेकर अपने घर की ओर जा रहा था, कि संघनई के पास अचानक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और सड़क पर पलट गया। जिससे सुनील बुरी तरह से लहूलहान हो गया।        घटना के बाद लोगों ने उसे गगरेट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर…

Read More

मंडी(वी कुमार): हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने नई सरकार के आने के बाद अपना कार्य शिमला स्थित कार्यालय से नव वर्ष से शुरु कर दिया है। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री एनआर ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने प्रजातांत्रिक तरीके से चुने गए महासंघ के प्रतिनिधियों को मान्यता न देकर अपनी पसंद के कुछ स्वयंभू नेताओं को बिना चुनाव करवाए ही मान्यता दे डाली थी, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों का पांच वर्ष तक भारी नुकसान झेलना पड़ा। ये स्वयंभू नेता न तो सरकार से संयुक्त सलाहकार समिति की बैठकें ही करवा पाए और न ही कर्मचारियों की…

Read More

मंडी (वी कुमार) : जिला मंडी पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत होगा। छोटी काशी मंडी के प्रमुख मंदिरों में बुधवार सुबह हवन-यज्ञ किया जाएगा तथा पूरे शहर को उनके आगमन पर दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। भाजपा के जिला महामंत्री पंकज जम्वाल  ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि सीएम के आने से पूर्व छोटी काशी के प्रमुख मंदिरों में विद्वान पंडितों के माध्यम से हवन किया जाएगा तथा उनके पहुंचने पर शंख ध्वनि व घंटियों की टंकार की जाएगी।       जिला मंडी में समान रुप से विकास करवाया जाएगा तथा किसी भी क्षेत्र की अनदेखी…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : हमीरपुर रोड पर मोबाईल शोरूम खोलने के नाम पर पांच लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने सभी तथ्यों को जांचने के बाद पीडि़त मनदीप निवासी पंजावर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       पुलिस को दी शिकायत में मनदीप ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे मोबाईल कंपनी का प्रोमोटर बनाने का प्रलोभन देकर अपने झांसे में फंसाया। इसके साथ ही यह भरोसा दिलाया कि उसका मोबाईल की बड़ी कंपनियों से नाता है। जिसके चलते…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज़): मंगलवार को नाहन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एक दोषी को 2 वर्ष का साधारण कारावास व दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा न करने की एवज में दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सहायक जिला न्यायवादी गीतांजलि ने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जिला की न्यायधीश डॉक्टर अबीरा बासु की अदालत में गाडियों के शीशे तोडऩे के मामले किशन सिंह को सजा सुनाई गई।       12 मार्च 2016 को नाहन गुन्नू घाट पुलिस चौकी में गाडियों के शीशे तोडने की शिकायत प्राप्त हुई थी। 12 मार्च 2016 की रात्री को जब गुन्नू…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर पहली बार बिलासपुर जिला के दौरे पर मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल पहुँचने पर सीएम जयराम ठाकुर का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाडो के साथ जोरदार स्वागत किया। सीएम जयराम ठाकुर के साथ केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी थे जिन्हें भाजपा कार्यकर्ताओ ने पहाड़ी टोपी, शाल तथा माँ नैनादेवी की फोटो को बतौर स्मृतिचिन्ह भेंट किया।      वहीँ सीएम जयराम ठाकुर के पहुँचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): सूबे की राजधानी में अफसरों व नेताओं की बीवियां शानो शौकत से रहती हैं। मगर आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि पति जयराम ठाकुर चंद रोज पहले राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन पत्नी डॉ. साधना अपनी सादगी व डयूटी परायणता को लेकर चर्चा में हैं। विधानसभा परिसर की पीएचसी में डॉ. साधना तैनात है। हर कोई उस वक्त दंग रह गया, जब सोमवार सुबह ठीक 10 बजे अपनी डयूटी पर पहुंच कर रोजाना की तरह मरीजों को देखने लगी। चूंकि पति पहले भी विधायक थे, लिहाजा विधानसभा परिसर के समीप ही सरकारी आवास मिला हुआ…

Read More

जंजैहली (लीलाधर चौहान) : सोमवार को एसएमसी अध्यापक संघ सिराज ईकाई की बैठक पंडोह में हुई जिसमें सवसे पहले सिराज ईकाई का गठन किया गया। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से ईकाई प्रधान पद के लिए पवन कुमार, उपप्रधान डोले राम, महासचिव पितांबर शर्मा, महाप्रबंधक दुष्यंत शर्मा, कोषाध्यक्ष चुडामंणी, सह कोषाध्यक्ष वीर सिंह, मुख्य सलाहकार सुनील कुमार तथा मिडिया प्रभारी देेवेन्द्र कुमार को बनाया। बैठक में लगभग 50 अध्यापकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चिित करके अपने अपने विचार सांझा किए।        इस अवसर पर संघ के समस्त सदस्यों ने सराज विधायक जयराम ठाकुर को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर…

Read More