Author: MBM News

कांगड़ा(रीना शर्मा): ज्वालामुखी में आज स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने तूफानी दौरा किया, रमेश धवाला की अगुवाई में विपिन सिंह परमार ने लोनि विभाग के विश्राम गृह में समर्थको और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। रमेश धवाला ने समर्थको को सम्बोधित  करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें प्रीटेम अध्यक्ष नियुक्त किया है।        स्वास्थ्य मंत्री का भी धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने उनके कहने पर ज्वालामुखी का दौरा किया और अस्पताल के निरीक्षण को पधारे। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने सभी को सम्बोधित करते हुऐ कहा की वे भी पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं और…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : स्वारघाट में दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में इतनी बढ गई कि एक ने दूसरे को गोली दाग दी। जिस कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मामला स्वारघाट का है, जहां शनिवार रात दीपक कुमार पुत्र बाबू राम निवासी जगातखाना और बलदेव पुत्र जौले राम के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।         बताया जा रहा है कि देखते ही देखते मामला काफी बिगड़ गया और गुस्से में बेकाबू हुए बलदेव कुमार ने दीपक पर बंदूक तान दी…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) :  भुंतर-दियार मार्ग में नीणू नामक स्थान पर एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलैंस मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया जा रहा है।      जानकारी के अनुसार टिप्पर अचानक अनियंत्रित होकर दियार से कुछ दूरी पर नीणू के पास सड़क से नीचे जा गिरा। टिप्पर में कुल सात लोग सवार थे जिनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें 108 एंबुलैंस के…

Read More

नालागढ़(एमबीएम न्यूज़): नालागढ से तीन किलोमीटर दूर खेड़ा के खोखरा में सैंकड़ों बीघा भूमि पर हुए अवैध खनन व पेड़ों को जड़ों से उखाडऩे के मामले में पीडि़त ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि दबाव के चलते प्रशासन व संबंधित विभाग आरोपियों को घेरने की बजाए बचाने का प्रयास कर रहा है।       पीडि़त डीके शर्मा, ग्रामीण लक्ष्मण दास, राम गोपाल, ओम प्रकाश, रोशन लाल, हैप्पी, जीत राम लंबड़दार, सरोज वाला, विमला देवी, कांता देवी, राज कुमारी ने बताया कि प्रशासन आरोपियों को बचाने के लिए कार्रवाई से हाथ खींच रहा है।…

Read More

मंडी (वी कुमार) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनसे ढेरों उम्मीदें हैं जिस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। लेकिन सराज के लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो मान सम्मान उन्हें पूरे प्रदेश में मिला है वह भविष्य में भी बरकरार रहे। यह बात सीएम ने अपने सराज दौरे के दौरान कही। बता दें कि सीएम बनने के बाद जय राम ठाकुर रविवार को पहली बार अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज पहुंचे।       सराज पहुंचने पर लोगों ने जगह-जगह पर जय राम ठाकुर का जोरदार और भव्य…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दसवें जिला सम्मेलन का आगाज हो गया है। ध्वजारोहन करते हुए राज्य सचिव डॉ. औंकार शाद ने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से देश में अल्पसंख्यकों, दलितों पर हमले बढे़ हैं। केंद्र की सरकार आरएसएस के हिन्दुत्व के एजैंडे को लागू कर रही है। गोरक्षक दल रोजमर्रा मजबूर लोगों पर हमले कर रहे हैं। देश में साम्प्रदायिकता फैलाई जा रही है। दूसरी तरफ जनता के ऊपर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है।   बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कम्युनिस्ट पार्टी को सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन…

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): परियोजना के  दुष्टप्रभावों के कारण रिहायशी मकानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा न दिए जाने को लेकर किन्नौर जिला के मीरू पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने परियोजना निर्माण कम्पनी डीएलआई के विरुद्ध कडा रोष जताया है।         किन्नौर जिला के मीरू पंचायत क्षेत्र के उप प्रधान शेर चन्द सहित कई ग्रामीणों ने प्रैस को जारी ब्यान में बताया कि मीरू पंचायत क्षेत्र में डीएलआई कम्पनी द्वारा भूमिगत जलविद्युत परियोजना निर्माण के दौरान भारी शक्तिशाली विस्फोटों का प्रयोग करने से गांव के अधिकांश ग्रामीणों के रिहायशी मकानों में दरारे पडने से कई मकान असुरक्षित हो गए है। ग्रामीणों के…

Read More

धर्मशाला(एमबीएम न्यूज़): भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी संदीप कुमार ने आज जिला के नए उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। संदीप कुमार ने वर्ष 1997 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा में पदार्पण किया था। वे बैजनाथ और पावंटा साहिब में उपमण्डलाधिकारी रहने के अलावा पूर्व में कांगड़ा में सहायक आयुक्त एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तथा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।       कांगड़ा में उपायुक्त का कार्यभार संभालने से पहले वे नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे। जिला के उपायुक्त…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़ ): सदर थाना के तहत देहलां गांव में 19 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।      जानकारी के अनुसार देहलां निवासी युवती ने शनिवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।      सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़ता को अस्पताल में…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़): कालाआम्ब में स्थित धागा मील में काम कर रहे देवव्रत नायक और उसके भाई मनोज नायक ने कम्पनी पर कई संगीन आरोप जड़े हैं। देवव्रत ने पत्रकारों को बताया की उन्हे बिना किसी पूर्व जानकारी के कम्पनी से निकाल दिया गया। साथ ही उनके भाई को भी इसी तरह कम्पनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दोनों भाईयों  का कहना है कि कम्पनी ने उनका लगभग 40 लाख हड़प लिया है और उनके पेसे देने की बजाय कम्पनी के आला अधिकारी उन्हें डरा-धमका रहे है।      भाइयों का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची  जा रही है। उनका कहना…

Read More