Author: MBM News

मंडी(वी कुमार): देश को स्कीइंग में अंतर्राष्ट्रीय पदक दिलाने वाली मनाली की आंचल ठाकुर के भाई हिमांशु ठाकुर को ईरान का वीजा मिल गया है। रविवार रात करीब 2 बजे इस बात की पुष्टि हुई कि विदेश मंत्रालय ने हिमांशु ठाकुर को ईरान का वीजा मिल जाने के बारे में सूचित किया। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर व सांसद रामस्वरूप शर्मा की और से यह मामला रविवार को पीएमओ में उठाया गया और वहां से विदेश मंत्रालय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ईरानी दूतावास में संपर्क कर जर्मनी में फंसे आंचल ठाकुर के सगे भाई…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़): थानाकलां में 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते युवक की हालत इतनी बिगड़ गई कि परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर युवक की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। हालांकि युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।      मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल बंगाणा के तहत पड़ते गांव थानाकलां में संजीव कुमार 27 पुत्र कर्म चंद ने गत देर सायं संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते संजीव की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : राजधानी के ढली थाना अंतर्गत कोटी फॉरेस्ट रेंज में अवैध पेड़ कटान मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। डीएसपी सिटी की अगुवाई में जांच टीम ने सोमवार को कोटी जंगल में उस जमीन की पैमाईश शुरू की, जहां से 400 से अधिक दरख्त काटे गए हैं। इस मामले में आरोपी ठेकेदार कह चुका है कि उसने अनुमति लेकर अपनी निजी जमीन से पेड़ काटे हैं, लेकिन वन विभाग के मुताबिक आरोपी ने पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली थी।      दिलचस्प यह है कि इस मामले के तार अब अवैध खनन से…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज): कसौली तहसील की ढकरियाण पंचायत के लोगों में गुस्सा पनपा हुआ है। इसकी वजह एक महीने के भीतर ही सडक़ का तारकोल उखडऩा है। महज दो किलोमीटर रावण की जोड़ी से ढकरियाण तक तारकोल बिछाया गया था। लोग सडक़ के पक्का होने से काफी खुश थे, लेकिन यह खुशी एक महीने में ही फुर्र हो गई है।         ग्रामीणों को बमुश्किल यह सुविधा मिली थी। पंचायत के रहने वाले राजेश चौधरी, संजय, रविंद्र व बंत मेहता इत्यादि ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क को मौके की तस्वीरें भेजने के साथ ही वीडियो भी भेजा है, जो…

Read More

बददी (एमबीएम न्यूज़) : दून हल्के की ग्राम पंचायत कालूझिंडा में सोमवार की सुबह एक अज्ञात नवजात शिशु को आवारा कुत्तों द्वारा नोच खाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के तहत ग्राम पंचायत कालूझिंडा के गांव कलरावाली में खेतों के बीच यह नवजात क्षत-विक्षत हालत में ग्रामीणों को मिला। जिसे कुत्ते नोच खा रहे थे।         ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्राम पंचायत प्रधान देसराज द्वारा दी सूचना के मुताबिक ग्रामीण सुबह के समय काम करने के लिए खेतों की ओर गए। जब उन्होंने देखा कि कुछ…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 9 में 46 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक युवक की पहचान नरेश कुमार पुत्र सतीश चंद्र निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 9 में सोमवार सुबह एक नाले में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गंदे पानी से सने होने के कारण व्यक्ति की पहचान…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सोमवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की।         सुक्खू ने बताया कि इस बैठक में विधानसभा चुनावों में ईवीएम के साथ हुई छेड़छाड़ के अदालत में भाजपा सांसद विरेंद्र कश्यप पर भ्रष्टाचार के अरोप तय होने की विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके अलावा प्रदेश सरकार को सौ दिन का समय देने का निर्णय लिया…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र के थुरल की सन्हूं पंचायत में जफलोटा (जंगली फल) के बीज खाने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई है। दोनों बहनें पशुओं को चराने के लिए जंगल गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने जंगल में जफलोटा के बीज खा लिए, एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दूसरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।         जानकारी के मुताबिक सन्हूं पंचायत के गांव फगूरता की दो चचेरी बहनें शिवानी (20) पुत्री सूंका राम…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): मैं विश्वास दिलाता हूँ।  जब तक जीवन है तब तक कार्यकर्ताओं के साथ उनके लिए खड़ा रहूँगा। भोरंज विस के तड़क्वाड़ी  में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित आभार बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही।  पूर्व सीएम ने कहा कि  भाजपा ने पहली बार दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाई है इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।  सब लोगों को इस बात की ख़ुशी होनी चाहिए और उत्साह होना चाहिए। भाजपा की सरकार बनी है भाजपा की विधायक इस क्षेत्र से चुनाव जीतीं हैं। आप की बात में वजन…

Read More

कांगड़ा(रीना शर्मा): दिव्य चैनल पर भक्ति संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली और राइजिंग स्टार फेम् हिमाचल की राखी गौतम ने ज्वालामुखी में हुए लोहड़ी स्टार नाईट पर चार चांद लगा दिए। राइजिंग स्टार फेम् राखी गौतम ने मात्र 23 वर्ष की आयु में बेहतरीन गायकी के दम पर हिमाचल में एक अलग पहचान बना ली है।      राखी गौतम 2013 में वॉयस ऑफ हिमालया में रनरअप रह चुकी हैं। प्रदेश के सभी मंचों पर भी अपनी गायकी का जादू बिखेर चुकी हैं। राखी गौतम मूलतया धर्मशाला की रहने वाली हैं। उनका बचपन मंडी में गुजरा। यहां उनकी नानी कला…

Read More