Author: MBM News

ऊना (एमबीएम न्यूज़): हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने वर्ष 2018-19 के पेश केंद्रीय बजट में हिमाचल में रेलवे विकास के लिए 422 करोड़ रूपये प्रस्तावित होने पर ख़ुशी जताई और इसे हिमाचल को रेल लाइन से आपस में जोड़ने की दिशा में एक बड़ा क़दम बताया है।        अनुराग ठाकुर ने कहा ” हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रेलवे लाइनों के विस्तार के लिए प्रस्तावित 422 करोड़ का फ़ंड हिमाचल को रेल लाइन से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा क़दम है। इसके लिए मैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ,वित्त मंत्री अरुण जेटली  और रेल मंत्री  पीयूष गोयल का आभार…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज): पुलिस ने चिंतपूर्णी में नाकाबंदी के दौरान चरस तस्करों को गिरफ्तार किया। लेकिन पुलिस को दोहरी सफलता उस वक्त मिल गई, जब पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एटीएम बदल कर तीन वारदातों को अंजाम देने की बात को कबूल लिया। पत्रकारवार्ता में एसपी दिवाकर शर्मा ने खुद खुलासा किया है।       4 फरवरी को चिंतपूर्णी पुलिस ने इंडिगो कार में सवार तीन युवकों 22 साल के संदीेप कुमार (रूडक़ी), 20 वर्षीय सतीश कुमार (चंडीगढ़) व 24 वर्षीय कुलदीप कुमार (उत्तर प्रदेश) को दबोचा था। चरस के साथ-साथ आरोपियों के कब्जे से लगभग एक दर्जन एटीएम…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने भीतरघातियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता रंगीलाराम राव सहित पार्टी के 37 नेताओं को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रंगीलाराम राव को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है और पिछले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वह वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार थे।       पार्टी उम्मीदवारों की सिफारिश पर ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के अनुमोदन के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 37 कांग्रेस नेताओं को पार्टी विरोधी कार्य करने पर छह साल…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : घर में बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। सुबह बारात आने वाली थी, लेकिन बेटी की डोली उठने से पहले माँ की अर्थी उठी। यह मामला जुखाला क्षेत्र का है, जहां पर पूरा परिवार और रिश्तेदार बारात के आगमन की तैयारियों में लगे थे कि इतने में रात को दुल्हन की माँ को दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल को ले जाते समय इस अभागी माँ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।       प्राप्त जानकारी के अनुसार जुखाला गाँव की 42 वर्षीय किरण धीमान की बेटी नेहा धीमान का विवाह वुधवार…

Read More

मंडी  (वी कुमार) : 102 नेशनल एम्बुलेंस सर्विस मे कार्यरत कप्तान संजय कुमार को उनकी ईमानदारी के लिए उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने आज उपायुक्त कार्यालय में समानित किया। संजय कुमार ने गत 27 जनवरी को ईमानदारी की मिसाल पेश की थी, जब वो दुर्गापुर से जच्चा बच्चा को सुरक्षित छोड़ कर मंडी वापिस आ रहे थे।         रास्ते में पतरूं के पास उन्हें एक पर्स मिला जिसमें कैश चार हज़ार तीन एटीएम तथा अन्य जरूरी दस्तावेज थे जो कि विपन कुमार का था और उससे वापिस लौटाया। अपने कार्यालय में मंदी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने संजय कुमार को…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): पोस्ट कोड संख्या 556 की भर्ती की टंकण परीक्षा को लेकर अब बेरोजगार जयराम सरकार से जवाब मांग रहे हैं। बेरोजगारों का कहना है कि 10 जनवरी को कर्मचारी चयन आयोग ने सरकार को फाइल भेज दी थी, ताकि इससे जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सके। लेकिन अब तक सरकार खामोश है।      आग्रह किया गया है कि सरकार इस बारे जल्द से जल्द निर्णय ले, ताकि प्रदेश भर के हजारों युवाओं की बेरोजगारी खत्म हो सके। बेरोजगारों ने कहा कि अन्यथा उन्हें आंदोलन पर विवश होना पड़ेगा। सनद रहे कि आयोग के सचिव कह चुके हैं कि…

Read More

शिलाई (एमबीएम न्यूज): तीन भाईयों द्वारा कॉलेज की छात्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया गया। युवती के भाई ने जब तीनों युवकों से बात करनी चाही तो पीडि़ता के भाई को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर छानबीन शुरू कर दी है।        टिम्बी के रहने वाले यशपाल ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह जब वह बहन के साथ टिम्बी की तरफ जा रहा था तो कांडो पहुंचने पर रामभज, सुन्दर सिंह व अनिल पहले से ही वहां मौजूद थे। यशपाल ने तीनों से पूछा कि उन्होंने बहन का फर्जी फेसबुक…

Read More

राजगढ़(एमबीएम न्यूज़) : पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उपमंडल क्षेत्र से 235 ग्राम चरस व 301 ग्राम अफीम बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई कश्मीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार रात को पुलिस टीम ने एक वाहन की सनोरा में तलाशी ली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वाहन में अफीम व चरस की सप्लाई की जा रही है।        पुलिस ने ज्योति स्वरूप पुत्र किशनचंद आयु 35 वर्ष चरस अफीम बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से 235 ग्राम चरस 301 ग्राम अफीम भी बरामद की गई।…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) : हिमाचल प्रदेश में मनरेगा यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत काम करने वाले मजदूर आज तक आर्थिक शोषण का शिकार होते रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले कई सालों से मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी मात्र 179 रूपए तक ही पहुँच सकी है।      मनरेगा के मजदूर आठ घंटे जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन मिलता क्या है मात्र 179 रूपए। तो क्या मात्र इतने पैसे में गरीब का परिवार चल सकता है। मनरेगा में अधिकतर महिलाएं काम तो करती हैं लेकिन दिल से खुश दिखाई नहीं देती।    …

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): सिविल अस्पताल सुजानपुर में सस्ती दवाइयों की दुकान खोलने की मांग लगातार तूल पकड़ रही है। सस्ती दवाइयों की दुकान खोलने से क्षेत्र की जनता को डबल फायदा होगा, उन्हें स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर में ही यह सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सरकार द्वारा खोली जाने वाली दुकान जिसमें दवाइयां सस्ते दाम में उपलब्ध होंगी। बताते चलें कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर जोकि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर होता था का दर्जा बढ़ाते हुए सिविल हस्पताल में तबदील किया था और सिविल अस्पताल संबंधी सुविधाएं यहां पर मिलनी शुरू हुई थी।              मौजूदा समय में स्वास्थ्य केंद्र…

Read More