Author: MBM News

वी कुमार / मंडी हिमाचल प्रदेश के लोगों को रेसलिंग के जिस शो का बेसब्री से इंतजार था उसकी तारीख लगभग तय कर ली गई है। रेसलिंग का पहला शो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जून महीने के अंत में करवाया जाएगा। इसकी जानकारी खुद दीलिप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने मंडी में पत्रकारों को दी।     इससे पहले उन्होंने पड्डल मैदान का जायजा लिया और इसे शो के लिए फाइनल किया। उन्होंने बताया कि शो की सही तारीख जल्द ही तय कर ली जाएगी लेकिन यह तय कर लिया गया है…

Read More

एमबीएम न्यूज़/कुल्लू जिला कुल्लू के दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। भुंतर थाने में दर्ज करवाए चोरी के मामले में बाइक मालिक राकेश ने कहा कि उसने मौहल में अपने क्वार्टर के पास बाइक पार्क कर  रखी थी की रात के समय चोर बाइक को उड़ा कर ले गए हैं।    वहीं कुल्लू थाने में दर्ज शिकायत में सौरभ शर्मा ने कहा है कि उन्होंने बदाह में अपने क्वार्टर के पास बाइक पार्क कर रखी कि 17 मई की रात को चोर उड़ा ले गए हैं।    एसपी…

Read More

एमबीएम न्यूज़/शिमला राजधानी शिमला की एक महिला ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मोबाइल पर बेवजह तंग करने का आरोप लगाया है। सदर थाना में महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। महिला विवाहिता है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।     पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे मोबाइल पर काल्स और एमएसएम भेज कर तंग कर रहा है। विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और जान से मारने की…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /कुल्लू कुल्लू में कार्यरत पुलिस और होमगार्ड जवानों की हर हरकत पर अब उच्च अधिकारियों की पैनी नजर बने रहेगी। परिवहन एवं वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने पुलिस द्वारा बनाये गए “प्रहरी” नाम की मोबाइल एप्लीकेशन को मनाली में लॉन्च किया। ये एप जीपीएस के माध्यम से हर एक जवान और अधिकारी की लाइव लोकेशन बताने में सक्षम होगी। वे कहाँ जाते हैं, ड्यूटी पर तैनात हैं या नहीं, इस सब की जानकारी पुलिस अधीक्षक को मिलती रहेगी। साथ ही अपने अपने पुलिस थाना के अंतर्गत जवानों की लोकेशन पुलिस उप-अधीक्षक और एसएचओ को भी पता चलेगी।      इस एप के माध्यम से पुलिस…

Read More

अभिषेक मिश्रा /बिलासपुर  शिमला- मनाली हाईवे ( 305) पर घाघस से 4 किलोमीटर पहले मंगरोट में गुजरात के पर्यटकों की  बस(GJ18AZ4671) के सड़क के बीच में ही पलट जाने की खबर है।  जानकारी के मुताबिक हादसा  शनिवार सुबह 7:15 बजे के आसपास हुआ।        बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया इसी कारण बस सड़क में पलट गई। टूरिस्ट बस में 41 यात्री सवार थे, इसमें से 20 को गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें बिलासपुर के जिला अस्पताल में रैफर किया गया है। घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो कारों को…

Read More

रेणु कश्यप / नाहन दक्षिण अफ्रीका में अपनी काबलियत का लोहा मनवाने के मकसद से सिरमौरी बेटा सुनील शर्मा साढ़े 9 हजार फीट की ऊंचाई पर पसीना बहा रहा है। इस ऊंचाई पर जहां चंद मीटर चलने पर ही सांस फूलने लगती है, वहीं सुनील 20 से 25 किलोमीटर की दौड़ रोजाना पूरा करते हैं। कश्मीर के गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों में सुनील प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इतनी ऊंचाई पर सुनील को नहीं दौडऩा है, लेकिन उनका मानना है कि हायर अल्टीटयूड पर की गई प्रैक्टिस काफी मददगार साबित होती है। करीब-करीब 10 दिन…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /पांवटा साहिब बीते दिनों एक निजी होटल में तैनात दलित युवक को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सहित सभी 6 आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किये जान पर   तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।       बता दें कि आरोपी कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने के फिराक में थे  जहां से उनकी बेल रिजेक्ट होने पर मौके पर ही पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस पांवटा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतविंदर उर्फ बिट्टू पुत्र हरदेव सिंह निवासी हरिपुर( 33 साल), हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार देश के सबसे ऊंचे गांव कौमिक में अपनी फिल्म केसरी की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं। वे निजी चौपर से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल में उतरे और उसके बाद वाहन के माध्यम से कौमिक गांव की ओर रवाना हुए। फिल्म की शूटिंग के लिए काजा में तमाम तैयारियां की गई हैं।        अभिनेता और सह कलाकारों को मिलाकर करीब सौ सदस्यों वाले इस यूनिट के लिए अासपास के होटलों के करीब सौ से अधिक कमरों की बुकिंग की गई है। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू होने से घाटी के पर्यटन कारोबारी खुश हैं। राजेंद्र बौद्ध ने…

Read More

एमबीएम न्यूज/नाहन पांवटा साहिब के बाता मंडी में शुक्रवार दोपहर करीब अढ़ाई बजेे 16 वर्षीय युवती नीलम ने जहर का सेवन कर लिया। पांवटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शव को डैड हाऊस में रखा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।       फिलहाल पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त घर पर सब लोग मौजूद थे। इसी दौरान नीलम ने दूसरे कमरे में जाकर जहर का सेवन कर लिया है।  …

Read More

एमबीएम न्यूज़/धर्मशाला कांगड़ा जिला के पालमपुर तहसील में स्थित है बल्हा गांव। इस गांव की पवना देवी ने अपने दृढ़निश्चय व आत्मविश्वास के बूते अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिदंगी की तमाम बाधाओं को पार कर पवना देवी ने अपने घर की आर्थिक स्थिति को बदला और अपनी मेहनत के बल पर आज वे क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं।       पवना शादी के बाद जब बल्हा गांव में अपने ससुराल आई थीं, उस समय घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। पति खेतीबाड़ी का काम करते थे तो उन्होंने भी इसमें हाथ बंटाना…

Read More