Author: MBM News

एमबीएम न्यूज/नाहन डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में दाखिल सजायाफ्ता महिला कैदी जसविन्द्र कौर (52) की मौत हो गई है। पंजाब के नवांशहर की रहने वाली महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत ऊना की अदालत में 2011 में 10 साल की कैद सुनाई थी। महिला कैदी की मौत मंगलवार रात साढ़े 10 बजे के आसपास हुई। रात को ही महिला के परिवार को सूचित कर दिया गया था।      बताया जा रहा है कि नवांशहर से महिला का पति सुबह ही पहुंच गया था। जानकारी के मुताबिक मृतका को सोमवार की रात अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जिसकी…

Read More

एमबीएम न्यूज/शिमला 72वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों, अधिकारियों व पेंशनर्स को निराश नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने इंदौरा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में एक जुलाई 2018 से 4 प्रतिशत अंतरिम राहत की घोषणा की है। इससे सरकार के खजाने पर 260 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। इससे एक लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।       सीएम ने कहा कि जंगली जानवरों के हमले में किसी व्यक्ति की मौत हो जाने की सूरत में एक लाख की बजाय 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। दुधारू पशुओं की मौत की सूरत में सरकार 10 हजार…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू मनाली के क्लाथ के पास निजी बस के पलटने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक अचानक ही पहाड़ी की तरफ से चट्टान टूटी,जिससे बचने की कोशिश में ही बस पलट गई। हादसे में 7 लोगो को मामूली चोटे आई है। घायलों को मनाली अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पहाड़ी की तरफ से पत्थर गिरने की आशंका के चलते अन्य वाहन रुक गए थे,लेकिन निजी बस के चालक ने बस को आगे निकालने की कोशिश की, इसी दौरान पत्थर गिरने शुरू हो गए इससे बचने के चक्कर में बस पलट गई।…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /सोलन धर्मपुर में फोरलेन कार्य के चलते जमीन धंसने के कारण कई मकानों में दरारे आ गई है। जिसमे से एक मकान तो गिरने की कगार पर खड़ा  हो गया है।  प्रभावितों लोगो का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के लिए कटिंग से मकान में दरारे आ गई हैं। लोगो का घरो में रहना मुश्किल हो गया है। प्रभावित परिवार देर शाम उपायुक्त कार्यालय के बाहर अपने घर का सामान और बिस्तर लेकर बैठ गए।         लोगो ने कहा की उनके रहने के लिए जगह नहीं है और प्रशासन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते हारकर…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / नाहन हरिपुरधार बाजार से आधा किलोमीटर दूर सब्जी मंडी के समीप शाम 4 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। कफलाह गांव का 22 वर्षीय सुरेंद्र लगभग 400 मीटर ऊंची ढाक से गिर गया। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। संगड़ाह के डीएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

Read More

वी कुमार / मंडी दोस्तों संग खड्ड में नहाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक ही पहचान देवेंद्र कुमार स्पुत्र ठाकुर दास निवासी करेटी, डाकघर बाल्ट, तहसील बल्ह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक देवेंद्र कुमार आज दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ स्थानीय मोहटला खड्ड में नहाने चला गया। खड्ड के बीच पत्थरों में फंसने के कारण युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद दोस्तों और अन्य लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। स्थानीय लोगों…

Read More

एमबीएम न्यूज / रामपुर 18 साल की दिव्या अचानक ही लापता हो गई है। पिता ने हर संभव पते पर खोज की, लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। थक कर पिता ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है।        पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए लापता दिव्या की फोटो व जानकारी प्रचारित की है। नोगली के कुमांसू गांव के रहने वाले बलदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 12 अगस्त से लापता है।         पिता ने कोई भी जानकारी होने की सूरत में मोबाइल नंबर 78070-33804 पर संपर्क…

Read More

एमबीएम न्यूज़/शिमला बहुचर्चित फोन टैपिंग मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अदालत से बरी किए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी की शिकायत पर छोटा शिमला थाने में इंडियन टैलीग्राफ एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। अदालत के निर्देशों के बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किय है। पूर्व डीजीपी ने झूठा केस में जबरन फंसाने और उनकी छवि को धूमिल करने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। हालांकि एफआईआर में किसी को भी नामजद नहीं किया गया है,लेकिन इस कार्रवाई से पूर्व कांग्रेस सरकार के वक्त के…

Read More

वी कुमार/मंडी इसमें कोई दो राय नहीं है, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर बारिश के मद्देनजर ठोस कदम उठाने में लेशमात्र भी देरी नहीं की। 13 व 14 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी का निर्णय सबसे पहले मंडी के डीसी ने ही लिया। लेकिन शरारती तत्वों ने उपायुक्त मंडी के फेसबुक पोस्ट को संपादित कर दिया। इसके तहत 16 अगस्त को भी छुटटी घोषित कर दी गई।       प्रशासन ने संपादित पोस्ट का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह के भ्रामक प्रचार पर इसे आगे न फैलाएं। अगर इस तरह की जानकारी…

Read More

एमबीएम न्यूज/नाहन मंगलवार सुबह एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें दर्जनोंं ग्रामीण एक ट्रांसफार्मर को खड़ी चढ़ाई में खींच कर ले जा रहे थे। इसकी वजह यह थी कि रोनहाट क्षेत्र में बिजली बोर्ड ने ही ग्रामीणों को क्विंटलों वजनी ट्रांसफार्मर उस जगह तक पहुंचाने को कहा था, जहां इसे लगाया जाना था। इसके बाद ही घरों में बिजली मिलनी थी। मगर आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि बिजली बोर्ड ने यह सुनिश्चिित नहीं किया था कि ट्रांसफार्मर सही है या नहीं। शाम होते-होते यह खबर आ गई कि ग्रामीणों द्वारा मौके पर मशक्कत के बाद पहुंचाया गया…

Read More