Author: रेणु कश्यप

पंजाब केसरी और हिमाचल दस्तक में काम करने के बाद 2015 से एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क में क्रिएटिव हेड के रूप में कार्यरत है। साथ ही समाचारों के लेखन और संपादन में भी अहम जिम्मेदारी निभाती है।

नाहन : कहते हैं, जब आप की नीयत साफ हो व दिल से इंसानियत का जज्बा लिए हों तो भाग्य भी साथ देता है। ऐसा ही कुछ मंगलवार सुबह हुआ। कांगड़ा का रहने वाला अनिल कुमार जमटा के नामी रिजोर्ट ग्रैंड व्यू में कार्यरत है। मंगलवार सुबह जमटा में उसकी स्कूटी एक तरफ गिरी हुई थी और अनिल के शरीर से लगातार खून का रिसाव हो रहा था। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह थी कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी का पैट्रोल घायल के चारों तरफ फैल चुका था। मामूली सी चिंगारी भयावक नतीजा पैदा कर सकती थी। बहरहाल, इसी बीच…

Read More

नाहन : एक वक्त था जब गोबर का इस्तेमाल लिपाई व पुताई के लिए ही किया जाता था। ताकि घर के कीट पतंगों को खत्म करने के अलावा वातावरण का शुद्धिकरण किया जा सके। लेकिन धीरे- धीरे आधुनिक वक्त में इसे भुला दिया गया, लेकिन कोरोना वायरस से भयभीत वक्त ने इसकी उपयोगिता फिर सामने ला दी है। सोमवार को चौगान मैदान में माता बाला सुंदरी गौशाला के माध्यम से नगर परिषद को गोबर के लॉग प्रदान किए गए। बकायदा सब्जी की दुकानों के आसपास इन्हें जलाया भी गया। ताकि समूचे इलाके को शुद्ध कर दिया जाए। https://youtu.be/yVxrlJefzPI बेशक कोरोना…

Read More

नाहन : हालांकि प्रशासन ने भी मास्क बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है, लेकिन इसी बीच एक सकारात्मक खबर आई है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से जुड़ी संस्था आस्था वैलफेयर सोसायटी ने मात्र 5 रुपए में मास्क उपलब्ध करवाने की मुहिम शुरू की है, लेकिन इसके लिए एक शर्त यह लगाई गई है कि एक परिवार को चार से ज्यादा मास्क नहीं दिए जाएंगे। सीधे तौर पर संस्था का कहना है कि कालाबाजारी रोकना भी एक मकसद है। वीरवार को अस्पताल में अचानक ही ओपीडी में आने वाले मरीजों के प्रवेश पर मास्क की शर्त…

Read More

नाहन: आंखों की रोशनी बचपन से नहीं है। पहले राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता के तौर पर छात्रों में अपनी काबलियत की छाप छोड़ी। सेवानिवृत हुए तो उत्तराखंड में एक वकील के तौर पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसी बीच रिटायर्ड स्कूल प्रवक्ता दिनेश सूद को आगरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कुकिंग कॉन्टेस्ट के बारे में पता चला। यह प्रतियोगिता दृष्टिबाधितों के लिए आयोजित हो रही थी। फिर उनके मन में अचानक ही हिमाचली व्यंजन “माणी” को पहचान दिलवाने का विचार कौंधा। हर कोई दिनेश सूद के व्यंजन का कायल हो गया। टॉप-8 में सफलता अर्जित की।…

Read More

नाहन: सिरमौरी चीते के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने 24 घंटे की टफमैन स्टेडियम रन में इतिहास बनाया है। धावक सुनील ने 24 घंटे में 228 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर उत्तराखंड के धावक विनय शाह के 222 किलोमीटर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। शनिवार शाम 4ः25 बजे दौड़ शुरू हुई थी, जो रविवार शाम पूरी हुई। इस प्रदर्शन के बूते सुनील को वर्ल्ड व एशियन चैंपियनशिप के लिए टिकट भी मिल गया है। हालांकि यह टिकट हासिल करने के लिए 210 किलोमीटर की शर्त थी, लेकिन सुनील ने इससे भी अधिक रन कर…

Read More

नाहन: सिरमौर रियासत के गणतंत्र भारत में विलय के हस्ताक्षर अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश ने 13 मार्च 1948 को किए थे। इसके लिए भारत सरकार के सचिव कृपलानी को रियासत के मुख्यालय में दस्तावेज साईन करवाने के लिए भेजा गया था। लेकिन इस तारीख से पहले ही रियासत के दुर्गम इलाकों से यहां लोग जुटना शुरू हो गए थे। टीएस नेगी द्वारा लिखे गए सिरमौर गेजेटियर के पृष्ठ-71 पर यह लिखा गया है कि शासक के पक्ष में 30 हजार का जनसैलाब उमड़ा था। जनसैलाब ने बाकायदा एक प्रदर्शन भी किया था। चौगान मैदान लोगों से भर गया था। जनसैलाब…

Read More

नाहन : क्या आम व देवदार के पेड़ पर एक साथ बर्फ पड़ सकती है। इस सवाल का जबाब हर वो शख्स जानना चाहता है, जो इस बात से वाकिफ है कि राजगढ़ उपमंडल के फागू गांव में इस साल आम के पेड़ पर भी बर्फ गिरी है। दरअसल, एक भरे-पूरे आम के पेड़ को नामी समाजसेवी व लेखक के साथ-साथ बुद्धिजीवी शेरजंग चौहान ने इस ऊंचाई पर आम के पेड़ को बड़ी युक्ति से पाल कर रखा हुआ है। सेब, आडू, खुमानी, नाशपति के पेड़ों के बीच आम के वृक्ष को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। रोचक…

Read More

नाहन : नौहराधार की राजकीय उच्च पाठशाला चौकर में जयचंद सातवीं कक्षा का छात्र था। उम्र थी मात्र 13 साल। विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर इको क्लब ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी से वो इतना प्रेरित हुआ कि हर साल अपने गांव में ही सड़क किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने शुरू कर दिए। शुरूआत में हर कोई यह सोच रहा था कि जयचंद को बाल्यकाल का शौक है। लिहाजा किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। धीरे-धीरे जयचंद के पिता रामलाल बेटे के जुनून को समझ चुके थे। वित्तीय हालात अच्छे न होने के बावजूद पिता…

Read More

नाहन : ….जब आप घर में रजाई में दुबक कर बैठ केवल और केवल लाइट आने का इंतजार कर रहे थे, तो उस समय बिजली बोर्ड के जांबाज कर्मी बारिश के बावजूद खतरनाक तरीके से ट्रांसफार्मर पर चढ़कर आपूर्ति को बहाल करने में लगे हुए थे। शाम के पांच बज जाने के बावजूद भी वह चाहते थे कि आपको जल्द से जल्द बिजली मिल जाए, ताकि घर में हीटर जलने से गर्माहट लौट आए। तकरीबन एक दर्जन कर्मचारी मौजूद थे। खास बात यह है कि बिजली बोर्ड के एसडीओ केपी सिंह भी अपनी टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए मौके…

Read More

नाहन: सिरमौरी चीते के नाम से अपनी पहचान बना चुके धावक सुनील शर्मा ने 29 दिन में मुंबई से दिल्ली का सफर पैदल तय किया। इस दौरान 1430 किलोमीटर तय हुए। रविवार दोपहर दिल्ली के इंडिया गेट पर दौड़ मुकम्मल हुई। इस रन का मकसद सेना के चोटिल जवानों के लिए राशि एकत्रित करना था। सुनील ने अपनी टीम के साथ सैनिकों के लिए 20 लाख रुपए की राशि एकत्रित की। दौड़ की टैग लाइन ही रन फॉर डिस्एबल सोल्जर्स थी। टीम ने रविवार सुबह गुरुग्राम के समीप से अंतिम चरण की दौड़ शुरू की थी। दौड़ का मकसद केवल ओर केवल…

Read More