Author: जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ, 15 फरवरी : जनजातीय जिला किन्नौर में 03 मार्च रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी आज यहां पल्स पोलियो की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियों की पुनः जांच अवश्य करें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।  इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं, ताकि जिला का कोई भी बच्चा…

Read More

रिकांगपिओ, 13 फरवरी : उपनिदेशक उद्यान विभाग जिला किन्नौर भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि उद्यान विभाग व पुलिस विभाग किन्नौर की संयुक्त जांच दल ने चोरा बैरियर पर जब्त किए फलदार पौधों का निरीक्षण किया। यह पौधे जिला कुल्लू से बिना आवश्यक दस्तावेजों के जिला किन्नौर लाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इन पौधों की जांच करने के उपरान्त पाया गया कि यह 1342 सेब के पौधे हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला रजिस्ट्रीकरण एवं विनियमन अधिनियम-2015 एवं नियम-2020 के अंतर्गत अनाधिकृत थे। इन पौधों को मौके पर जला कर नष्ट किया गया, ताकि ये अनाधिकृत पौधे किन्नौर के बागवानों…

Read More

रिकांगपिओ, 28 जनवरी : कड़ाके की ठंड के बीच किन्नौर में राजनीति ने गर्माहट ला दी है। कल्पा ब्लॉक पंचायत समिति चेयरमैन व वाईस चेयरमैन का पद भाजपा से छीन कर कांग्रेस ने अपनी झोली में डाल दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारे में गर्माहाट आई है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था।  कांग्रेस ने दावा किया कि 15 सीटों वाली कल्पा पंचायत समिति सदस्यों में 8 को कांग्रेस का समर्थन है। पूर्व में भाजपा के पास 8 व कांग्रेस के पास 7 सदस्य थे। सापनी वार्ड सदस्य रेशमा के कांग्रेस को समर्थन देने के…

Read More

रिकांगपिओ, 25 जनवरी : जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य डॉक्टर सूर्या बोरस की अगुवाई में ठंगी गांव का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री जगत सिंह नेगी से शिमला में मुलाकात कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 2 लाख 5000 रुपए की राशि प्रदान की।   इस मौके पर जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉक्टर सूर्य बोरस, उप प्रधान आदित्य नेगी, सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम बंसी लाल नेगी, ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष यदू भगत, बलदेव खोजान, दिनेश नेगी मौजूद रहे।

Read More

रिकांगपिओ, 22 जनवरी : उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ सभागार में संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो किन्नौर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से नवीन कुमार को प्रधान नियुक्त किया गया।        इसी तरह जय प्रकाश उपप्रधान, गोवल यमत सचिव, कृष्ण पॉल कोषाध्यक्ष, नितीश प्रेस सचिव, कृष्ण चन्द राज्य प्रतिनिधि, शशी कुमार कानूनगो सलाहकार, छेरिंग अंगज्ञल सदस्य हंगरंग, हरीश सदस्य पूह, शिवानी सदस्य मुरंग, नवीन  सदस्य कल्पा, दीप कमल सदस्य कल्पा,रविन्द्र सदस्य टापरी,सतीश सदस्य निचार नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान नवीन कुमार ने उन्हें प्रधान पद के लिए चुनने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। 

Read More

रिकांगपिओ, 12 जनवरी : किन्नौर आदिवासी कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रिंगचेन बिष्ट ने रिकांगपिओ में कार्यकारिणी का विस्तार किया। रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता कर रिंगचेन बिष्ट ने कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसके लिए राहुल गांधी, राष्ट्र अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस शिवा राम मोगे, प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के लोगों के समस्याओं व एफआरए (FRA) को सरकार व मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहीं, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। …

Read More

रिकांगपिओ, 11 जनवरी : दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय (डीएवी) स्कूलों की राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने छठा स्थान हासिल किया है। डीएवी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में 4 व 5 जनवरी को डीएवी स्कूलों की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें अर्निका सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है।     इससे पूर्व भी किन्नौर व शिमला जिला के समस्त विद्यालयों के मध्य इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 5 व 6 दिसंबर, 2023 को दो दिवसीय क्लस्टर…

Read More

रिकांगपिओ, 9 जनवरी : कल्पा ब्लॉक के खवांगी कंडे से अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां सेब के बगीचों में आग लगने से चार बागवानों के सैंकड़ों सेब के पौधे जलकर नष्ट हो गए है। जानकारी के अनुसार घटना कल्पा ब्लॉक के खवांगी कंडे की है जहां सुभाष पंचारस, सूरज बंसी पंचारस, रत्न प्रकाश तथा जसविंद्र के सेब के बगीचे में 150-150 छोटे सेब के पौधे तथा लगभग 250 बड़े सेब के पेड़ों सहित रत्न प्रकाश तथा जसविंद्र के भी सैकड़ों सेब के पेड़ जलकर नष्ट हो गए है। आग इतनी तेजी से फैली कि साथ लगती डोगरी…

Read More

 रिकांगपिओ, 4 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड भावानगर व रिकांगपिओ कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने को लेकर एक घंटे तक विद्युत बोर्ड कार्यालय के बाहर बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीता राम अध्यक्ष रिकांगपिओ यूनिट,रत्न ज्योति प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग),आनंद नेगी आउटसोर्स कर्मचारी, अध्यक्ष व पूर्ण चंद एचपीएसईसी एंप्लॉयीज यूनियन आदि सदस्य ने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड प्रबंधन व सरकार की गलत नीतियों के कारण बोर्ड के कर्मचारियों को 52 साल में पहली बार समय पर वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों…

Read More

रिकांगपिओ,03 जनवरी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रिकांगपिओ में सैनिक विश्राम गृह का शिलान्यास किया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। राजस्व मंत्री ने तंगलिंग ग्रांम पंचायत में 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से तंगलिंग नाले पर निर्मित होने वाले 180 फुट लम्बे बैली पुल का शिलान्यास किया व जन समस्याएं सुनी।  राजस्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि तंगलिंग गांव की जल विद्युत…

Read More