Author: मेघ सिंह कश्यप

भुंतर, 06 अक्तूबर : सोमवार को भुंतर (Bhuntar) पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी शिवा शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी भुंतर के घर पर रेड (Raid at home) की और आरोपी से 32.92 ग्राम हेरोइन और 1,76,000 नकदी बरामद कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21 के तहत गिरफ्तार (Arrested) किया गया। आरोपी यह हेरोइन (Heroin) लॉकडॉउन के दौरान अपने पिता की बीमारी के बहाने से चंडीगढ़ से लाया था। आरोपी और उसके पिता की फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन (Financial investigation) की गई जिसमें पता चला कि आरोपी अपने मां बाप, पत्नी और  बच्चे के…

Read More

भुंतर, 26 सितंबर:  देवभूमि में इन दिनों अगिकांड (Fire) की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। देश दुनियाा में मशहूर पर्यटन और धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी (Manikaran) के शाट पंचायत के कुफरीधार में शनिवार सुबह अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में 3 परिवार खुलेेेे आसमान के नीचे आ गए। इसमें तीन भाई वीरभद्र, युवराज, सोमनाथ अपने परिवार के लगभग आठ सदस्यो के साथ रहते थे। यह तीनों परिवार खेती- बाड़ी कर अपना गुजारा करते है।  गांव वालों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन प्रचंड आग ने मकान को अपनी लपटों…

Read More

भुंतर, 25 सितंबर: ग्रांम पंचायत पंजाई में पंचायत सचिव पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायलय ने इन्हे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। बता दें पंचायत सचिव भादर सिंह को भाटलूधार नामक स्थान पर बुधवार को शाम को करीब सवा सात बजे शराब के नशे में कुछ शरारती तत्वों ने रोका और बेरहमी से पीट कर अधमरा कर दिया था। पंचायत सचिव को घायल अवस्था में पुलिस थाना औट पहुंचा, जहां उनकी रिपोर्ट के अनुसार उनका मेडिकल जांच क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में किया गया। अखिल भारतीय युवा कोली समाज के…

Read More

भुंतर, 24 सितंबर : बालीचौकी की ग्राम पंचायत सोमनाचनी में भादर सिंह निवासी गोथलापर शरारती तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित वर्तमान समय में ग्राम पंचायत पंजाई में पंचायत सचिव कार्यरत है। भादर सिंह को भाटलूधार नामक स्थान पर बुधवार को समय करीब 7:15 बजे शराब के नशे में कुछ शरारती तत्वों ने रोका और बेरहमी से पीटा, जिसमें इन्हे गंभीर चोटें आई। पंचायत सचिव घायल अवस्था में पुलिस थाना औट पहुंचा, जहां उनकी रिपोर्ट के अनुसार उनका मेडिकल जांच क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में किया गया।       जानकारी के अनुसार कि आरोपी पंचायत सचिव को पहले से…

Read More

भुंतर, 22 सितंबर : गरीबी देश के लिये बहुत बड़ी समस्या है। इसे ख़त्म करने के लिये युद्धस्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। सरकारें भी समय-समय पर देश के विकास के लिए उचित कदम उठाती हैं। गरीबी उन्मूलन अर्थव्यवस्था और समाज की एक सतत् और समावेशी वृद्धि सुनिश्चित करेगा। हम सभी को देश से गरीबी दूर करने हेतु किए जा रहे प्रयासों में हरसंभव मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। कोरोना के संकट काल ने पूरे विश्व के प्राणियों को व्यवस्था बदलने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं प्रदेश सरकार भी अब हिमाचल प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (HPSRLM) के…

Read More

भुंतर : कारगिल युद्ध में पाक सेना को नाकों चने चबवाने वाली 18 ग्रेनेडियर को युद्ध के उपरांत एक और जिम्मेदारी दी। यह काम था विदेश की धरती पर बंधक बनाए भारतीय नागरिकों को छुड़वाने का। इसकी जिम्मेदारी भी कारगिल युद्ध में 18 ग्रेनेडियर का नेतृत्व करने वाली ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को दी गई। इस ऑपरेशन को खुखरी के नाम जाना जाता है। अफ्रीका के सिएरा लियोन में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के नेतृत्व में 18 ग्रेनेडियर ने 240 लोगों को आंतकियों के चंगुल से छुड़वाया था। जानकारी के अनुसार वर्ष  2000 में अफ्रीका के सिएरा लियोन में विद्रोहियों ने खूब आतंक मचा रखा था। विद्रोहियों ने…

Read More

भुंतर : हाथीथान में छोड़े गए उड़ीसा के बुजुर्ग के मामले को लेकर प्रशासन हरकत में आया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेगुबेहड़ के डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टर ने उन्हें बिल्कुल तंदरुस्त बताया। बुजुर्ग में कोरोना वायरस और न किसी अन्य बीमारी के लक्षण पाए गए। भुंतर के तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर ने स्वयं मौके पर आकर बुजुर्ग का हाल जाना और पंचायत को देखरेख के लिए कहा। इस मौके पर ग्रामीणों के अलावा वार्ड पंच जयराम व कार सेवा दल के सदस्य भी उपस्थित रहे । कार सेवा दल ने उन्हें खाने के लिए भोजन भी दिया। स्वास्थ्य जांच…

Read More

भुंतर: हाथीथान में एक बुजुर्ग परेशानी की हालत में कई दिनों से यहां घूमता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के पूछे जाने पर यह अपने आप को उड़ीसा का रहने वाला बताता है। बुजुर्ग यह भी बता रहा है कि उसे दो-तीन आदमी यहां छोड़ कर चले गए हैं। यह अपने परिवार के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा है, लेकिन उड़ीसा के गुंजम का रहने वाला बताते हैं। बुजुर्ग यहां खुले आसमान के नीचे राते गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय लोग इन्हें खाना दे रहे हैं। अब लॉकडाउन के चलते इन्हें और भी मुसीबत हो गई है…

Read More

भुंतर: कोरोना के इस संकट की घडी में बहुत से दिल खोलकर सज्जन राशन, खाना आदि दान कर रहे हैं। महामारी के ऐसे मुश्किल वक़्त समय में खुद मजबूर व गरीब लोग भी मानवता की गजब मिसाल पेश करने में पीछे नहीं हैं। एक तरफ जहां छोटे बच्चे अपनी गुल्लक तोड़ कर दान में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं मानवता की अलग ही मिसाल कुल्लू जिला में देखने को मिली। 20 सालों से भीख मांगकर गुजर बसर करने वाले दो भिखारियों ने अब जरूरतमंदों की मदद को अपने हाथ बढ़ाए हैं। आंध्र प्रदेश से संबंध रखने वाले रत्नम व नेपाली मूल के बाबा ने संकट की घड़ी में प्रभावित असहाय ज़रूरतमंदों के भोजन के लिए 50…

Read More

भुंतर : जमात में दिल्ली गए जिला के जिया से सद्दाम हुसैन भी शामिल है। जैसे ही मंगलवार को इस बात का पता चला तो कुल्लू सहित समूचे हिमाचल में हड़कंप मच गया। प्रदेश भर से जमात में गए लोगों की लिस्ट प्रकाशित की गई, उसमें 14 मुस्लिम समुदाय के लोग चंबा के हैं और एक कुल्लू के जिया का है। देश की राजधानी दिल्ली में हज़रत निजामुदीन मरकज की तबलिगी जमात में हिस्सा लेने वाले 1830 लोग थे। जानकारी के मुताबिक इसमें से 15 हिमाचलियों के भी दिल्ली में टैस्ट करवाए जा रहे हैं। इसमें जिया पंचायत का सद्दाम हुसैन भी शामिल…

Read More