Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 25 सितंबर : जिला में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की यह तस्वीरें देखकर आप का दिल भी इन्हे सलाम करने को करेगा। जी हां यह तस्वीरें है सोलन के वार्ड नंबर-3 ओल्ड बसस्टेंड की जहां भारी बरसात के चलते एक बड़ा पेड़ टूटकर बिजली की तारो पर जा गिरा और आस-पास के इलाके की बिजली गुल हो गई। लेकिन जनता को आ रही परेशानी को देखते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाई। रात-दिन एक करके बिजली की तारों से बड़े पेड़ को हटाया और बिजली को सुचारु किया। जहां लोग आराम की नींद सो रहे थे वहीं…

Read More

सोलन, 24 सितंबर : जिला के परमाणु में एक निजी होटल के कर्मचारी की छत से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात भाघ सिंह होटल के बाहर परिसर में नीचे फर्श पर गिर गया। सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कुल्लू निवासी (46) भाघ सिंह सुपुत्र शिशु राम निवासी गांव घलियाड़ डाकघर वथाड़ तहसील बजांर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया था।…

Read More

सोलन, 24 सितंबर : हाल ही में हिमाचल के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सेवा सप्ताह मनाया। इस अवधि में बुजुर्गों की कई जगह से पांव छूते तो कहीं गले मिलते तस्वीरें सामने आई। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने तो वृद्ध आश्रम में एक बुजुर्ग के नृत्य का वीडियो फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया। मगर इसी बीच एक ऐसी कड़वी सच्चाई भी सामने आई है, जिसमें समाज के तिरस्कार का सामना कर रहे बुजुर्गों को सेवा सप्ताह में किसी ने मिलने तक की कोशिश नहीं की। बड़े-बड़े दावे किए गए कि बुजुर्ग हमारा स्वाभिमान है, हमारी धरोहर है,…

Read More

सोलन, 24 सितंबर : बहुचर्चित मानव भारती विश्वविद्यालय डिग्री घोटाले (Degree Scam) के सतह पर आने के बाद अब पहली बार छात्रों के हित में कवायद शुरू हुई है। दरअसल, लगभग 500 छात्र इस समय भी विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि करीब 500 ने डिग्री ली है। मगर समूचा रिकाॅर्ड पुलिस के कब्जे में होने की वजह से इन छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र दूसरे विश्वविद्यालयों में माईग्रेशन (Migration) करवाना चाहते हैं, जबकि पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को रिकाॅर्ड उपलब्ध होने तक डिग्री नहीं दी जा सकती। लिहाजा,…

Read More

सोलन, 24 सितंबर : प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे आमजन परेशान है। अधिकतर लोग हिमाचल से बाहरी राज्य में इलाज करवाना बेहतर समझ रहे हैं। यह बात कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश सोशल मीडिया अभिषेक राणा ने सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ली गई आरटीआई में खुलासा हुआ है कि पीजीआई में लाखों मरीज जनरल ओपीडी में अपना चैकअप करवाने जा रहे हैं। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के दावे हवा हवाई हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मात्र पीजीआई अस्पताल में हर वर्ष लाखों…

Read More

सोलन, 24 सितंबर : जिला के अर्की पुलिस थाना दाडला घाट के तहत कज्यारा गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने से एक महिला घायल होने का मामला सामने आया है। महिला को प्राथमिक उपचार देकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई ओर एक बड़ा हादसा होने से टल गया।  जानकारी के अनुसार गांव कज्यारा निवासी रजनी देवी पत्नी बेलीराम ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता  रजनी देवी ने बताया कि…

Read More

सोलन, 23 सितंबर : जिला में एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया जब एक कार कसौली रोड से अनियंत्रित होकर एनएच-5 पर जा गिरी। गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नही गई। जानकारी के अनुसार चंडीगढ कार नम्बर (CH 10BT-0064) कसौली रोड से अनियत्रित होकर सनवारा पेट्रोल पम्प के समीप 200 फीट नीचे एनएच-5 पर गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे जो कि चंडीगढ़ के रहने वाले थे। जिनकी पहचान मोहित शर्मा (करीब 28) निवासी चंडीगढ़, गौरव चौबे (करीब 25) मोहाली व यादविंदर (करीब 24) चंडीगढ़ हुई है। इनमें से युवक मोहित को गंभीर चोटे आई…

Read More

सोलन, 23 सितम्बर : प्रदेश में रुक-रुककर बीती रात से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोलन में भी हो रही बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ताजा मामले में  सुबाथू रोड पर एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया है। पेड़ गिरने के बाद यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है।  मिली जानकारी के मुताबिक रोड को खुलने में समय लग सकता है। प्रशासन व लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है, मार्ग को बहाल करने में समय लग सकता है। फ़िलहाल दोनों…

Read More

सोलन, 23 सितम्बर :  कालका-शिमला रेलवे लाइन पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया जब कालका से शिमला जा रही रेल पटरी से उतर गई। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ।  जानकारी के मुताबिक वीरवार प्रातः करीब 7:30 बजे कालका से शिमला जा रही रेल कार बडोग टनल से करीब 50 मीटर पहले (कुमारहट्टी की तरफ) डिरेल हो गई है। रेल कार के अगले दो पहिए ट्रैक से उतर गए। गनीमत रही कि, रेल कार पलटी नहीं है, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था। रेल कार में यात्रा कर रहे यात्री भी डर गए।…

Read More

सोलन, 22 सितंबर : कंडाघाट में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में जहां मकान को काफी नुकसान पहुंचा है, तो वहीं हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है।पुलिस में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कवारग के देहू गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक एक रिहायशी मकान पर आ गिरा। जानकारी के मुताबिक यह घर प्रेमदत्त नाम के व्यक्ति का था। हादसे में मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं ट्रक चालक बुरी से गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, लेकिन उसने…

Read More