Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन,28 सितंबर : जनपद में मंगलवार को दभोटा टीम ने गांव भोगपुर में बिना नंबर प्लेट कार सवार युवकों से अवैध हथियार बरामद किए है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम दभोटा गांव भोगपुर में गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान आने जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान युवकों की कार को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर युवकों से अवैध तौर पर रखी पिस्टल, दो मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान कार चालक किन्दा व मनजोत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव सेरी, नालागढ़ के रूप में हुई।…

Read More

सोलन, 28 सितंबर : जनपद के शामती बाईपास पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।       मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब साढ़े आठ बजे पेश आया, जब कार (HP 07E-8819) शामती बाई पास की ओर से शमलेच बाई पास की तरफ जा रही थी। इसी दौरान शामती बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि…

Read More

सोलन, 26 सितंबर : जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस नशे को पूरी तरह खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा सर्विलांस के जरिए बीते दो माह में दो बड़े चिट्टे की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अलग-अलग थानो में 6 प्राथमिकी दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने कई लोगों को सर्विलांस पर…

Read More

सोलन, 20 सितंबर : विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक (Kalka-Shimla Railway Track) पर बुधवार से यानी 20 सितंबर से दो स्पेशल ट्रेनें कालका से सोलन तक चलनी शुरू हो चुकी है। इससे पहले कालका से कोटी तक ट्रेन चल रही थी, लेकिन अब 70 दिन बाद यात्रियों को लेकर ट्रेन हिमाचल की ओर आएगी। बुधवार सुबह जो ट्रेन सोलन पहुंची है, उसमें सिर्फ 10-15 यात्री ही पहुंचे थे। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शिमला तक ट्रैक बहाल हो जाएगा। हिमाचल की वादियों का सुहाना सफर ट्रेन के माध्यम से फिर से शुरू होगा। मोबाइल पर सबसे पहले…

Read More

सोलन, 15 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के अर्की में चचेरे भाई द्वारा तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुधांशु शर्मा (22) निवासी गांव बनेड़ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरे मकान के साथ ही चचेरे भाई का घर है। कहा कि बीती शाम को इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर क्लास के बाद जैसे ही वो घर पहुंचा तो चचेरा भाई घर के अंदर घुसा और दरवाजे पर चाकू लेकर खड़ा हो गया। इसके बाद चचेरा भाई गोपाल पुत्र (25) राजेंद्र सिंह निवासी ने उसे गले से पकड़ा और उसको कमरे में…

Read More

सोलन, 20 अगस्त : जनपद के कसौली सनवारा टोल प्लाजा के समीप SIU टीम ने 4.36 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को काबू किया है। जानकारी के अनुसार एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर टैक्सी की तलाशी ली गई। ऑटो टैक्सी (HP 01A 7053) परमाणु की तरफ से सोलन की ओर आ रही थी, जिसमें तीन युवक सवार थे। तलाशी लेने पर युवकों से 4.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

सोलन, 14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के ‘सोलन’ जनपद में प्राकृतिक आपदा ने ताउम्र न भूलने वाले जख्म दिए हैं। कंडाघाट उपमंडल के ममलीग गांव में बादल फटने की घटना में ऐसा कहर बरपा कि दो मासूम बच्चों ने माता-पिता के साथ ही संसार त्याग दिया। वहीं दो मासूम बच्चों ने पिता के साथ दम तोड़ा। जबकि मृतक बच्चों की मां पूजा गंभीर रूप से घायल हुई है। घटनास्थल पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा व पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पहुंचकर जायजा लिया। सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम को भी घटनास्थल पर रवाना किया गया था। उल्लेखनीय है कि बादल…

Read More

सोलन, 14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जहां कई जिलों में बाढ़ व भूस्खलन से खासा नुक्सान हो चूका है। ताजा घटनाक्रम में सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के ज़डौण गांव में देर रात डेढ़ बजे बादल फटने से दो घर और एक गौशाला बहने की सुचना है। दोनों घरों में 13 लोग मौजूद थे जिनमें से पांच को जिंदा व पांच के शव बरामद किए गए है। बाकियों की तलाश जारी है।        मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा…

Read More

सोलन, 11 अगस्त : जनपद के नालागढ़ में वीरवार को दो सगे भाइयों की हत्या के मामले मे पुलिस ने 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस में तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान इंद्रजीत उर्फ़ छिंदा के रूप में हुई है।  आपको बता दे कि पंजाब के तीन व्यक्तियों द्वारा पंजाब के दो सगे भाइयों की नालागढ़ में तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद नालागढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई थी। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने तुरंत टीम का गठन कर एविडेंस इकट्ठा किया और आरोपी को मोतीपुर थाना लोहिया जालंधर से गिरफ्तार किया। …

Read More

सोलन, 02 जुलाई : जनपद में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। जिस कारण कईं सड़क मार्ग टूटे पड़े है और कहीं तो पूरी सड़के ही तबाह हो चुकी है। लोगों को आवाजाही के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group ताजा मामले में मंगलवार रात दो बजे चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 चक्की मोड़ के समीप भारी भरकम लैंडस्लाइड के कारण मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। वाहनों की आवाजाही कसौली…

Read More