Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 03 जनवरी : जनवरी माह के अंत तक हिमाचल प्रदेश की जनता को प्रदेश का पहला पुश टेक्नोलॉजी से बनने वाला हिमाचल का पहला पुल मिल जाएगा। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह पुल हिमाचल के सोलन जिला में NH-5 टीटीआर के पास परमाणु बाईपास पर बन रहा है। पुल लगभग 160 से 165 मीटर लंबा व 1000 टन से भी अधिक वजनी है। नई तकनीक से बनाए जा रहे इस पुल को बनाने में एक खास बात यह भी है, इसमें मात्र एक पिलर का इस्तेमाल किया गया है और इस पुल के बनाए गए पूरे ढांचे को एक किनारे से धकेलते हुए…

Read More

सोलन, 02 जनवरी : बीते रविवार शाम को भी पुलिस ने सोलन के धर्मपुर में 2 वर्षों से बिना कागजों के टेम्परेरी नंबर पर चल रही “On HP Govt. Duty” लिखी गाड़ियों को जब्त किया है। तीन गाड़ियों की जांच चल रही है। इनमें से एक गाडी को बांड कर लिया गया है, जबकि अन्य दो के दस्तावेजों की कमी के चलते चालान किए गए। आरटीओ व उप पुलिस अधीक्षक भी मामले की गंभीरता को समझते हुए खुद मौके पर मौजूद रहे। उप पुलिस अधीक्षक भीष्म सिंह ठाकुर ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। पेमेंट के मुद्दे पर ठेकेदार…

Read More

सोलन, 31 दिसंबर : परमाणु टीटीआर (TTR Parwanoo) के समीप सैलानियों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 2 की मौत हो गई है, जबकि चार बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।               मिली जानकारी के मुताबिक हादसा तकरीबन सुबह 4 बजे पेश आया है। कार सवार पंजाब के गोविंदगढ़ से शिमला घूमने आए थे। शनिवार सुबह के समय जब लोग वापस लौट रहे थे तो एनएच-5 (NH-5) पर टीटीआर के समीप उनकी कार (PB23F-6715) हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा…

Read More

सोलन, 30 दिसंबर : शमलेच के समीप शुक्रवार को करीब 4 बजे एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि टेक्निकल फॉल्ट आने की वजह से बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस सड़क किनारे लगे डंगे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक छोटी से गलती से बस 100 फुट नीचे गहरी खाई में गिर सकती थी। हादसे के समय बस में तकरीबन 36 यात्री सवार थे।      बस के परिचालक कपिल ने बताया की उतराई होने की वजह से बस ने अचानक रफ्तार पकड़ ली।…

Read More

सोलन, 29 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब बैंकों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी बदलने भी शुरू हो गए हैं। सोलन में वीरवार को दी बघाट अर्बन को आपरेटिव बैंक के बोर्ड का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अरुण शर्मा को अध्यक्ष तो किरण किशोर को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, बघाट बैंक में कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस समर्थित दो नॉमिनेट पार्षद को स्थान दिया है, जिसमें मन हरदीप सिंह और गगन चौहान नॉमिनेट किए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो…

Read More

सोलन, 26 दिसंबर : कुमारहट्टी के समीप बोहली में एक नैनो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नैनो कार (HP15A-1896 ) कुमारहट्टी के समीप बोहली में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायल अवस्था में व्यक्ति को 108 एंबुलेंस में एमएमयू हॉस्पिटल सुल्तानपुर अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान (50) राकेश कुमार पुत्र सोमनाथ गांव टाको गांधीग्राम डाकघर बोहली मौत हो गई। वहीं धर्मपुर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

सोलन, 26 दिसंबर : दाड़लाघाट-अर्की मार्ग पर सोमवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। शालाघाट में हादसा पैट्रोल पंप के समीप हुआ। हालांकि कार करीब-करीब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन गनीमत ये है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कार को जट्टां पंचायत के बलबीर सिंह पुत्र अनंत राम चला रहा था। कार से धुआं निकलते देख तुरंत ही ब्रेक लगा दी। पलक झपकते ही आग की लपटें उठने लगी। चालक सहित एक अन्य व्यक्ति आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। अर्की के फायर चौकी प्रभारी मनसा राम ने कहा कि…

Read More

सोलन, 24 दिसंबर : शूलिनी विश्वविद्यालय के एसोसिएट बिजनेस एनालिस्ट पंकज चौहान पर यूनिवर्सिटी के लाखों रुपए की राशि का गबन का आरोप लगा है। यूनिवर्सिटी के निदेशक (एचआर) संजीव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 408 के तहत मामला दर्ज किया है। एचआर( निदेशक) संजीव सिंह ने कहा कि एसोसिएट बिजनेस एनालिस्ट पंकज चौहान को विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को बस पास जारी करने की एवज में शुल्क प्राप्त करने का कार्य सौंपा गया था। लेकिन पंकज चौहान ने छात्रों को बस पास जारी करने के एवज में प्राप्त 12,56,094/- की राशि को विश्वविद्यालय के खाते में जमा नहीं करवाया। इसके अलावा वाहनों…

Read More

सोलन, 23 दिसंबर : जनपद के चंबाघाट में शमशान घाट को जाने वाले रास्ते पर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। नाले में शव को वहां खेल रहे बच्चों ने देखा जिसकी सूचना उन्होंने अपने परिजनों को दी। वही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। वहीं, एएसपी अजय कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को करीब 4 बजे सूचना मिली कि चंबाघाट के शमशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते के…

Read More

सोलन, 22 दिसंबर : नालागढ़ के ढेरोवाल में बाइक पर सवार दो युवकों से 11 ग्राम हेरोइन पुलिस द्वारा बरामद करने का मामला सामने आया है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है, जिसके चलते समय-समय पर बीबीएन पुलिस द्वारा नाके व पेट्रोलिंग करवाई जाती है। बद्दी पुलिस की माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल को गुप्त सूचना मिली थी। नाके के दौरान मौके से बाइक पर सवार दो युवकों को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 11.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। चिट्टे…

Read More