एमबीएम न्यूज/नाहन
शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में नववर्ष की पहली शाम श्री बाबा बालक नाथ जी के रंग में रंग गई। शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति द्वारा नए साल की पहली शाम ‘‘बाबा बालक नाथ जी’’ के नाम आयोजित की गई। आठवीं विशाल चौकी में हजारों श्रद्धालु भक्ति के रस में डूबे नजर आए। शहर की खुशहाली व विकास के मद्देनजर आठ सालों से इस धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बाबा बालक नाथ जी की विशाल चौकी
आयोजन में बाबा बालक नाथ का धुना आकर्षण का केंद्र बिन्दू बना। समिति के अध्यक्ष अमरीश संधू के मुताबिक प्रदेश में शांति व शहर की खुशहाली उद्देश्य रहता है। उत्तर भारत के नामी भजन गायक अमरेंद्र बॉबी ने मंच से बाबा बालक नाथ के भजनों के जरिए समां बांध दिया। इस दौरान श्रद्धालु थिरकने पर भी विवष हो गए। धार्मिक संध्या में शहर के कई नामी व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। समिति द्वारा 5 जनवरी को श्री महाकाल यात्रा का भी आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं को धामों की यात्रा करवाई जाएगी।
Latest
- मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आया JCB ऑपरेटर, लापता…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- धर्मशाला : नशा निवारण जागरूकता : शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स : डीसी
- आवासीय आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित
- डाईस वेब पोर्टल के माध्यम से लगेगी कर्मचारियों की चुनावी डयूटी, डाटा अपलोड करना अनिवार्य
- वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्याय : जगत सिंह नेगी