जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
कुमारी दीपिका नेगी पुत्री कीर्तन सिंह नेगी सांगला किन्नौर का भारतीय यूथ महिला बॉक्सिंग कैम्प के लिए चयन हुआ है। इस कि जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी किन्नौर गंगा लाल नेगी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर हरियाणा के रोहतक शहर में भारतीय खेल प्राधिकरण संस्थान में 15 जून से 15 अगस्त तक किया जा रहा है।
नेगी ने कहा कि कुमारी दीपिका ने वर्ष 2016 में ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित अंडर 17 राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह वर्ष 2017 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता खेलो इंडिया खेलो में भाग लिया। वर्ष 2018 में इंदौर में आयोजित लड़कियों के अंडर 19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया व भारतीय यूथ महिला कोचिंग कैम्प के लिए चयन हुआ।
नेगी ने कहा कि कुमारी दीपिका नेगी के कोच ओपेन्द्र नेगी का इस बॉक्सर को इस मुकाम तक पहुचाने का बड़ा योगदान रहा है। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग किन्नौर इस उभरते खिलाड़ी को 15 अगस्त को नगद पुरस्कार से सम्मानित करेगा व भविष्य में ओर कामयाबी हासिल करें उसके लिए शुभकामनाए देता है।