एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
सोलह सिंगी धार के गांव कोट की 40 वर्षीय महिला सरेशना कुमारी पत्नी दुनी चंद ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसके परिवार के लोगों ने उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला मुख्यालय पर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी में महिला द्वारा जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में थाना प्रभारी जगदीश चंद से जब जानना चाहा तो उन्होंने बताया की कोट गांव की महिला द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। महिला को जिला मुख्यालय हमीरपुर रैफर कर दिया गया है।
Latest
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल
- सोलन : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद