एमबीएम न्यूज़/नाहन
पंजाब के लुधियाना मे चल रही अंडर-19 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने धमाक़ेदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में आंध्रप्रदेश को 7-2 से पराजित किया। हाफ टाइम तक हालांकि हिमाचल की लड़कियां 2-0 से पिछड़ रही थी। हाफ टाइम के बाद हिमाचल की लड़कियों ने आंध्रप्रदेश के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए।
हिमाचल की फारवर्ड नेहा, मंजू व अंजली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। अपनी टीम के लिए 2-2 गोल दागे। इसके अलावा निति व जैस्मिन ने भी अपनी टीम के लिए 1-1 गोल का योगदान दिया। हिमाचल की फुलबैक खेल रही संदीप कौर ने रक्षा पंक्ति में अभेद्य दीवार की तरह डट कर आंध्रप्रदेश के हमलों को विफल किया। टीम के चीफ मैनेजर पंकज सकलानी व कोच चंद्र शेखर ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में टीम की भिड़ंत चंडीगढ़ के साथ होगी।