अमरप्रीत सिंह/सोलन
जनपद में कुम्हारहट्टी के समीप लाडो गांव में इतिहास बन रहा है। निजी विश्वविद्यालय मानव भारती के परिसर में विश्व की सबसे ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा बनकर तैयार हो रही है। लाजमी तौर पर इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
खास बातें:-
1. प्रतिमा की ऊंचाई 156 फीट है। प्रतिमा को मूर्तिकार पदमश्री नरेश कुमार ने बनाया है।
2. मानव भारती चैरीटेबल ट्रस्ट ने इसका निर्माण 2014 में शुरू किया था।
3. 21 जून को प्रतिमा का लोकापर्ण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव आचार संहिता हट जाएगी।
4. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हनुमान जी की मूर्ति की ऊंचाई 135 फीट है। जाखू में 108 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित है।
5. चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे व कुम्हारहट्टी-नाहन हाईवे से प्रतिमा दिखाई देती है।
6. हुनमान जी के चेहरे की ऊंचाई 21 फीट है तो बाजू 19 फीट लंबी है। पांव की लंबाई 26 फीट है।
7. प्रतिमा के निर्माण में दो हजार टन सरिए का इस्तेमाल हुआ है।
8. प्रतिमा पर भूकंप का असर नहीं होगा।
9. विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति के रूप में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होगा। इसके लिए तमाम दस्तावेज भेजे जा चुके हैं।
10. मूर्ति के दर्शन के लिए विश्वविद्यालय में अलग से रास्ता बनाया गया है, ताकि पर्यटक आसानी से दर्शन कर सकें।
11. प्रतिमा में खास तरह की पाइपों का इस्तेमाल हुआ है, इसमें बारिश के पानी की निकासी होगी।
12. प्रतिमा की उम्र कम से कम 200 साल होगी। मूर्तिकार ने प्रतिमा के निर्माण से पहले ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी शोध किया है।
हालांकि प्रबंधन ने लागत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि हनुमान जी की भव्य प्रतिमा बनाने के लिए ट्रस्ट ने 4 से 5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की है।
Latest
- ऊना : प्रवासी मजदूरों की 20 झुग्गियां चढ़ी आग की भेंट…
- सुंदरनगर : दूसरी मंजिल पर बने सैलून में पहुंचा नंदी बैल, मचा हड़कंप
- नाहन : खो-खो में ITI मंडी, बैडमिंटन में ऊना ने मारी बाजी
- चारों लोकसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों का किया ऐलान…
- हिमाचल में दिनदहाड़े युवती पर जानलेवा हमला, दराट से सिर पर कई वार