वी कुमार / सरकाघाट (मंडी)
अतिरिक्त जिला न्यायवादी के पद पर सरकाघाट न्यायालय में कार्यरत नितिन कुमार का चयन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश के पद पर होने पर क्षेत्र भर में खुशी की लहर दौड़ गई है,बल्कि प्रदेश भर से एकमात्र उनका चयन होने पर सरकाघाट बार एसोसिएशन एवं शहर की कई स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
हमीरपुर के बड़सर में पूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक राम स्वरूप एवं कामिनी के घर पैदा हुए नितिन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा नादौन के गलोड सीनियर सकेंडरी स्कूल में हुई। उन्होंने हमीरपुर कॉलेज में ग्रेजुएशन करने बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस शुरू की। उसके बाद लोक अभियोजन के पद पर नियुक्त होने बाद ऊना एवं सरकाघाट कोर्ट में कार्य किया। यही नहीं,नितिन कुमार टीजीटी के पद पर भी चयनित हो चुके थे,लेकिन उन्होंने शुरू से ही न्यायिक सेवा में जाने को लेकर इस पद को ज्वाइन नहीं किया था। उन्होंने अपना अधिकतर समय सरकाघाट कोर्ट नम्बर एक एवं दो में बिताया। कड़ी मेहनत और कर्तव्य के प्रति लगाव का ही परिणाम था जो वह आज प्रदेश के एकमात्र न्यायवादी बने,जिनका चयन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हुआ है। उनकी इस कामयाबी पर बार एसोसिएशन सरकाघाट के अध्यक्ष किशोर चंद,उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, सेवा संकल्प समिति के अध्यक्ष एनआर पाठक, विकलांग कल्याण संघ के अध्यक्ष हरिदास प्रजापति, अधिवक्ताओं मुनीष कंवर, उमेश कुमार शर्मा, डिंपल ठाकुर, पंजाब सिंह, राजेंद्र परमार, राज कुमार शर्मा, केके वर्मा, डीके शर्मा आदि ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
Latest
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक
- हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना में पारा 38 डिग्री, चार दिन बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट