नितिश कुमार/नाहन
उपायुक्त कार्यालय, जिला सिरमौर स्थिति नाहन में लोकमित्र केंद्र स्थापित करने हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति/बोलीदाता आवेदन पत्र उपायुक्त कार्यालय के नजारत शाखा में दिनांक 10 अप्रैल 2019 तक जमा कर सकते हैं। जिसका उदेश्य, सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की e-Services को लोकमित्र केंद्र के माध्यम से जन-साधारण/आम-जनता तक पहुंचाना है।
लोकमित्र केंद्र की स्थापना निम्नलिखित नियम और शर्तों के आधार पर की जाएंगी :-
1. लोकमित्र केंद्र की स्थापना हेतु कमरा/स्थान उपायुक्त कार्यालय द्वारा मासिक किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा।
2. लोकमित्र केंद्र की स्थापना हेतु सभी प्रकार के कंप्यूटर/हार्डवेयर/इन्टरनेट/फर्नीचर इत्यादि सामान की व्यवस्था/स्थापना व्यक्ति को स्वयं करनी होंगी।
3. लोकमित्र केंद्र पर सेवाएं प्रदान करने हेतु Computer Oprator व्यक्ति/बोलीदाता को स्वयं नियुक्त करना होगा।
4. लोकमित्र केंद्र की स्थापना हेतु एक वर्ष का अनुबंध किया जाएगा।
5. लोकमित्र केंद्र के बिजली बिल बोलीदाता को स्वयं वहन करना होगा।
6. बोलीदाता को लोकमित्र केंद्र पर अपनी फर्म/कंपनी का नाम अंकित करने की अनुमति नहीं होंगी, जिसकी जगह ‘लोकमित्र केंद्र उपायुक्त कार्यलय नाहन’ प्रदर्शित करना होंगा।
7. इच्छुक बोलीदाता/व्यक्ति, साधारण कागज पर अपना आवेदन पत्र इस कार्यलय की नजारत शाखा में 10 अप्रैल 2019 तक जमा करवा सकता है।
8. किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु बोलीदाता/व्यक्ति, किसी भी कार्य-दिवस क्र दौरान या तो कार्यलय आ सकते है या दूरभाष नंबर-01702-222546 पर सम्पर्क कर सकते है।