एमबीएम न्यूज़/नाहन
देश को हॉकी की महिला कप्तान देने वाली हॉकी नर्सरी माजरा (पांवटा साहिब) में हॉकी मैदान में जल्द ही एस्ट्रोटर्फ बिछाने से हॉकी खिलाडियों में ख़ुशी की लहर है। साथ ही सतौन स्कूल मैदान को भी समतल कर हॉकी के लिए एक और ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। वहीं दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) द्वारा पांवटा शहर के आसपास खेल एकाडमी खोलने की मांग की गई है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त भूमि के चयन का प्रयास किया जा रहा है। नाहन में सात करोड़ रूपये की लागत से बहुउद्देश्यीय खेल इण्डोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा इसका निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
नाहन में टेबलटैनिस कम स्क्वॉश परिसर के निर्माण पर 2 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है। वहीं इण्डोर स्टेडियम तथा टेबल-टेनिस कम स्क्वॉश परिसर के निर्माण कार्य के पूरा होने पर जिला सिरमौर की खेल प्रतिभाओं को बेहतर खेल सुविधाऐं उपलब्ध होगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला स्कूल मैदान के लिए स्वंय सेवी संस्था द्वारा भेंट की गई एस्ट्रोटर्फ को सीएसआर के माध्यम से बिछाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला के 6 गांव में भी खेल निर्माण पर 25 लाख रूपये व्यय किए जा रहे हैं। डीसी सिरमौर ललित जैन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Latest
- “गाय” का पिंडदान करने हरिद्वार पहुंचा हिमाचल का परिवार, पेश की अनूठी मिसाल
- #Solan : ITBP से बर्खास्त कर्मी बना सेंधमार, हनुमान मंदिर में वारदात को दिया था अंजाम
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद