एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
जिले के उपमंडल सुजानपुर के खैरी गांव में बेसहारा गऊओं के लिए जिले की पहली गौ सेंक्चुरी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। खैरी में गौ सेंक्चुरी के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई है। जमीन के विभाग के नाम ट्रांसफर होने की प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही जमीन ट्रांसफर होने के बाद खैरी में जिले की पहली गो सेंक्चुरी का निर्माण किया जाएगा।
गौ सेंक्चुरी में लावारिस घूम रहे गौवंश को छत मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें खाने, पीने संबंधी चारा और पानी भी इसमें उपलब्ध रहेगा। गौ सेंक्चुरी में गायों के चारे के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है। वहीं बारिश, धूप से बचने के लिए शेड भी बनेंगे। विभाग ने इसके निर्माण की कवायद तेज कर दी है। जल्द ही खैरी में गो सेंक्चुरी बनकर तैयार होगी।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. सुशील शर्मा का कहना है कि खैरी में गौ सेंक्चुरी के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई है। यहां पर इसके निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Latest
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक
- हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना में पारा 38 डिग्री, चार दिन बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट