एमबीएम न्यूज़ /ऊना
28 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए शहर के 10 किमी के क्षेत्र को भाजपा ने भगवा रंग में रंग दिया है। एक हफ्ते से तैयारियों में जुटी भाजपा ने शाह के वैल्कम के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन इंदिरा मैदान में कर रही है।
सम्मेलन में 30 हजार से अधिक पन्ना प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। जिसके लिए बकायदा उन्हें निमंत्रण व वोटर लिस्ट का पन्ना दिया गया है। सम्मेलन से भाजपा लोस चुनाव का शंखनाद करेगी। पार्टी में जान फूंकने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेष रुप से आ रहे हैं। शाह के आने के चलते भाजपा ने जहां जोश का माहौल है,वहीं कार्यकर्ता भी उत्साहित है कि 2019 से पहले उन्हें भाजपा की रणनीति का शाह से टिप्स लेने का मौका मिल रहा है। प्रदेश भाजपा के लोस चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत विशेष रुप से इस सम्मेलन के लिए ऊना पहुंचे। जहां उनका स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व भाजपा नेताओं द्वारा किया गया। इसके बाद तीर्थ सिंह रावत ने स्वयं मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व पन्ना प्रमुख सम्मेलन के प्रभारी संजीव कटवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक मनोहर धीमान व जिला मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया ने बताया कि इस सम्मेलन में सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, भाजपा संगठन प्रभारी मंगल पांडे, लोस चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, भाजपा संगठन मंत्री राम लाल, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश संगठन प्रभारी पवन राणा के अलावा अन्य सांसद व प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, विभिन्न विभागों और बोर्डों के चैयरमेन, वाइस चेयरमैन के अलावा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।