सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
गत माह बिलासपुर के जयनगर में हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस हादसे मे गंभीर रूप से घायल परिचालक विनोद गौतम (34) ने पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार सुबह दम तोड दिया। करीब 6 माह पहले ही विनोद ने परिवहन निगम के नालागढ डिपो में में ज्वाईन किया था। परिचालक विनोद गौतम की शादी कुछ साल पूर्व हुई थी और एक छोटा बेटा भी है। हादसे की खबर मिलते ही घर व गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार पूरी कार्यावाही के बाद ही पीजीआई से शव को रिलीज़ किया जायेगा। चंडीगढ़ से घुमारवीं का सफर कम से कम चार घंटे का है, इस कारण रात को ही शव घर पहुंचेगा। बेटे की मौत की खबर ने परिवार को हिलाकर रख दिया है, मां और परिजनो का बुरा हाल है। सनद रहे कि बस हादसे में दो लोगो ने दम तोड़ दिया था साथ ही परिचालक सहित कई जख्मी हो गए थे।
इस लिंक पर पढ़ें हादसे की पूरी खबर https://goo.gl/7UGfp9