एमबीएम न्यूज़/ऊना
संचार राज्यमंत्री व रेल राज्यमंत्री भारत सरकार मनोज सिन्हा ने देवभूमि हिमाचल में करोड़ो की सौगात दी है। अब अंब-आंदोरा के बाद दौलतपुर व माँ चिंतपूर्णी का दरबार भी देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ गया है। अंब-आंदोरा से चिंतपूर्णी व दौलतपुर से रेल लाइन को जोड़ दिया गया है। आज इसका विधिवत शुभारंभ मनोज सिन्हा ने किया। हालांकि अभी तक इसका विद्युतीकरण नही किया गया है।
सांसद अनुराग ठाकुर ने अब रेल मंत्री के समक्ष दौलतपुर को तलवाड़ा से जोड़ने की मांग रखी है। जबकि इसके विद्युतीकरण की मांग भी रखी है। ताकि अंब में आकर इंजन न बदलना पड़े। इस विद्युतीकरण पर लगभग 35 करोड़ का खर्चा अनुमानित हैं। अंब-आंदोरा पहुंचने पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया।
डेरा बाबा रुद्रानन्द में बनाया जाए हाल्ट
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने धार्मिक स्थल बाबा डेरा में हाल्ट बनाने की मांग रखी।
धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी से जुड़े श्रद्धालु
अब मां चिंतपूर्णी के दरबार पर हजारों आने वाले श्रद्धालुओं को अब रेल सुविधा मिल सकेगी। जहाँ से सीधे दिल्ली तक श्रद्धालु आ-जा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है। लोग यहां दूर-दराज से माँ दर्शन करने आते है। उत्तर प्रदेश, एमपी, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली व झारखंड तक से लोग यहां माता के चरणों में शीश नवाने आते है। विधायक बलवीर चौधरी ने लोगों की समस्याओं को भी रेलवे के समक्ष रखा।
मनोज सिन्हा ने कहा कि जो भी घोषणाएं हम कर रहे है उनको जल्द ही पूरा करके दिखाएंगे। यात्री सुविधाओं में विस्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि जो भी मांगे संसद अनुराग ठाकुर ने उठाई है उनको पूरा किया जाएगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गई, लेकिन सुविधाएं कम बढ़ी। हमारा प्रयास है कि हम इन सुविधाओं को बढ़ाये। हमने नई रेल लाइन भी बनाई। वाई-फाई सुविधा भी प्रधान की है। वर्ष 2009 से लेकर 108 करोड़ रुपया खर्च हुआ है जिसे हमने 345 करोड़ तक पहुंचाया है। आज जो नया रेल खण्ड खुला है वह कनेक्टिविटी को गति प्रदान करेगा। मैं खुद ट्रेन में सफर करूँगा। अंब अंडोरा से दोलतपुर तक पहुंचेगी। 335 करोड़ रुपये हमने खर्च किया। दौलतपुर से मुकेरिया तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
मुकेरिया से तलवाड़ा तक का टेंडर अगले दो महीने में हो जाएगा। हिमाचल में जमीन अधिग्रहण का काम हो गया है जबकि पंजाब में अधिग्रहण का काम चला हुआ है। ऊना, हमीरपुर का फाइनल सर्वे कर लिया गया है। उना-होशियारपुर का फाइनल सर्वे जल्द किया जाएगा। जल्द ही रेलवे बोर्ड इसे स्वीकृत करेगा। मोदी सरकार ने चारों धामो को रेल सुविधा से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। हिमाचल की देवभूमि में भी ऐसा होगा। अंब-आन्दोर से दौलतपुर रेलवे स्टेशन का शुभारंभ किया गया।
मनोज सिन्हा ने जो मुस्लिम समुदाय के लिए जो ओवर फुट ब्रिज बनाने की मांग रखी उसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा संसद अनुराग ने डेरा बाबा रुद्रानन्द में हाल्ट बनाये जाने की मांग की है। जिसे मनोज सिन्हा ने जल्द ही पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विकास हो रहा है। आगे भी ऐसा ही होगा।