एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
पर्यटन नगरी मनाली में अपने घर दीपावली मनाकर वॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मायानगरी लौट गई है। कंगना अपने परिजनों संग दीवाली मनाने मनाली स्थित अपने घर आई थी। यहां अपने परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। उन्होंने अपने माता-पिता सहित भाई अक्षित रणौत और रंगोली संग बर्फ़ीली वादियों का भी लुत्फ उठाया। अपनी भांजी संग बर्फ में खेलकर इन लम्हों को कैमरे में कैद कर यादगार मनाया।
परिजनों की माने तो कंगना ने भैया दूज भी मनाली में मनानी थी, लेकिन मणिकर्णिका फ़िल्म की व्यस्तता के कारण उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। गौर हो कि दीवाली पर्व मनाने वॉलीवुड स्टार कंगना रणौत 5 नवंबर को मानली पहुंची थी। कंगना ने अपने घर सिमसा में दीवाली पर्व मनाया। कंगना रणौत के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना इन दिनों मणिकर्णिका फ़िल्म में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म 25 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है। कंगना की प्रदेश के देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। उन्होंने अपने आशियाने का नाम भी आराध्य देव के नाम कार्तिकेय निवास रखा है।