अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन के शूलिनी विश्वविद्यायल में राष्ट्रीय स्तर पर सतत पर्वत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस शिखिर सम्मेलन में 11 राज्यों से आए विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान जलवायु परिवर्तन के कारण पहाड़ी राज्यों पर होने वाले असर के बारे में चिंतन किया जाएगा।
इस मौके पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का हिमाचल में असर दिखना आरंभ हो चुका है, जिसकी वजह से जहां एक ओर अधिक बारिश होने से जान माल का नुक्सान हो रहा है, वहीँ बादल फटने और समय से पहले ही बर्फ होने जैसी घटनाएं भी घट रही है। जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इस जलवायु परिवर्तन को कैसे कम किया जा सकता है, उसके लिए क्या आवश्यक कदम उठाने चाहिए। ताकि जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुक्सान को भी कम किया जा सके। इस बारे में विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ तीन दिनों तक चिंतन करेंगे।