strong>एमबीएम न्यूज़/नाहन
जयराम सरकार ने इलाज में असमर्थ चार रोगियों की पीड़ा पर मरहम लगाया है। मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 रोगियों को साढ़े तीन लाख की वित्तीय मदद उपलब्ध करवाई गई है। इसमें अहम बात यह है कि नाहन विकास खंड की चाकली पंचायत के रहने वाले सुरजन सिंह ठाकुर को डेढ़ लाख की इमदाद हासिल हुई है। दोनों गुर्दों के संक्रमण का दर्द झेल रहे सुरजन सिंह की मदद के लिए धावक सुनील शर्मा ने अप्रैल माह में 24 घंटे ट्रेडमिल चैरिटी रन आयोजित की थी। चौगान मैदान में आयोजित इस रन के आयोजन का सूत्रधार एमबीएम न्यूज नेटवर्क बना था। सुरजन सिंह की इमदाद में विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक सेतु का कार्य किया है।
दरअसल विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुरजन सिंह ने नाहन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी। विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से सुरजन सिंह की हालत को लेकर चर्चा की थी। विधानसभा अध्यक्ष ने ही परिवार को जल्द ही मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि मिलने का आश्वासन दिया था। सनद रहे कि खुद विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी अपनी स्वैच्छिक निधि से चैरटी रन के तीन 3 रोगियों को 11000-11000 की राशि उपलब्ध करवाई थी।
उधर नागल सकेती के सुरेश कुमार को मुख्यमंत्री राहत कोष से सुरेश कुमार को एक लाख की राशि मिली है,जबकि धारटीधार के भनेत गांव के बिजेश कुमार को पचास हजार की मदद मिली हैं। नाहन विकासखंड के सैनवाला के साधुराम को मुख्यमंत्री राहत कोष से पचास हजार की मदद सीएम राहत कोष से मिली है।
बातचीत के दौरान सुरजन सिंह ने कहा कि धावक सुनील शर्मा ने लगातार 24 घंटे तक ट्रेडमिल पर दौड़ कर करीब करीब दो लाख की इमदाद जुटाई थी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत विधानसभा अध्यक्ष के आभारी हैं, जिनकी बदौलत उन्हें डेढ़ लाख रुपए की मदद मिली है। गौरतलब है कि सुरजन सिंह की दोनों किडनिया फेल हो चुकी है, बेटी प्रिया ने अपने पिता के उपचार के लिए अपनी पढ़ाई दाव पर लगा दी है।
Latest
- बिलासपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
- ठियोग पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो तस्कर, पांच लाख की हेरोइन बरामद
- रोहड़ू में 40 कमरों का मकान जलकर राख, 7 परिवार बेघर…करोड़ों का नुकसान
- शर्मनाक : पालमपुर में सौतेले बाप की हैवानियत, अबोध बच्ची से दुराचार
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…